सुप्रीम कोर्ट का डंडा ममता के IPS राजीव कुमार पर चल गया, अब गिरफ्तारी का डर सत्ता रहा

0
594

पश्चिम बंगाल से एक बेहद ही जोरदार खबर आ रही है. TMC नेता और मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के खास आईपीएस अफसर राजीव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से जोरदार झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने ममता के IPS राजीव कुमार की अर्जी पर सुनवाई के मकसद से स्पेशल बेंच गठित करने से साफ़ मन कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट के अनुसार राजीव कुमार की अर्जी पर सुनवाई के लिए 3 जजों की स्पेशल बेंच का गठन अभी नहीं किया जा रहा है . इस स्तिथि में राजीव कुमार की गिरफ्तारी अब कभी भी हो सकती है. आपको बता दें की सुप्रीम कोर्ट ने लास्ट हफ्ते राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर एक हफ्ते के लिए रोक लगा दी थी, अब उस रोक की मोहलत शुक्रवार को खत्म हो जाएगी .

मीडिया में आई खबरों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने राजीव कुमार को जमानत के लिए निचली अदालत में जाने की सलाह दी थी, किन्तु पश्चिम बंगाल में उस वक़्तवकीलों की हड़ताल की वजह से राजीव कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर कर और 7 दिन गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी.

आपको बता दें की यह वही राजीव कुमार है जिसे CBI पूछताछ करने गई थी तब ममता की बंगाल पुलिस में CBI अफसरों को धर लिया था. फिर बाद में कौर्ड़त के आदेश पर CBI ने राजीव कुमार से पूछताछ के बाद स्टेटस रिपोर्ट पेश की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राजीव कुमार के खिलाफ CBI की स्टेटस रिपोर्ट में हुए खुलासे बहुत अधिक गम्भीर है. कोर्ट ने आदेश देते हुए राजीव कुमार को 10 दिनों के अंदर CBI की अर्जी पर जवाब देने को कह दिया था. कोर्ट ने कहा, कि वह कोई भी फैसला देने से पहले दोनों पक्षों को बराबर सुनेंगे.

अब ममता बनर्जी के ख़ास IPS अधिकारी राजीव कुमार अपने आप को बचाने में नाकाम होते दिखाई दे रहे है. उस वक़्त तो बंगाल पुलिस की दम पर और रात भर ममता के धरने के सहारे राजीव कुमार बच निकले थे. अब पासा पलट चूका है और चोर की दाड़ी में तिनका CBI को दिखने लगा है . जल्द ही कुछ खुलासे होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here