
File Photo
Meerut: जिंदगी में आने वाली मुश्किलों से लड़ कर जीत हासिल करना सबसे बड़ी कला होती है। इसी बात को सिद्ध कर दिखाया है, मेरठ की तान्या सिंघल (IAS Tanya Singhal) ने। UPSC परीक्षा में चुने गए परीक्षार्थियों में मेरठ की तान्या सिंघल 159वीं रैंक (159 Rank In UPSC) के साथ चयनित हुई हैं। तान्या ने तीसरे ही प्रयत्न में यह सफलता (Sussess) हासिल की।
उनके विषय में विशेष बात यह है कि उन्होंने अपनी विवाह के दो दिन पश्चात ही इस सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू दिया और वह चयनित हो गयी। जिससे उनके परिवार और आस-पड़ोस में हर्ष और उल्लास का माहौल छा गया है। चलिए जानते हैं उन्होंने यह सफ़र कैसे तय किया।
तान्या मेरठ (Meerut) में स्थित शास्त्रीनगर के एल ब्लाक में निवास करती हैं। उनके पिताजी का नाम मुकेश सिंघल है, जो एक व्यापारी हैं। साथ ही उनके कई महाविद्यालय भी हैं। तान्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा DAV विद्यालय से हासिल की। वे शुरू से ही पढ़ाई में निपुण थी और कक्षा 10 में उन्होंने शीर्ष (Top) स्थान प्राप्त किया था। 12 वीं कक्षा में भी 95 % मार्क्स के साथ टॉपर बनीं।
IIT से बीटेक की पढ़ाई पूरी की
फिर उन्होंने (IAS Tanya Singhal) रुड़की में मौजूद IIT से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। बीटेक करने के पश्चात एक साल तक उन्होंने गुड़गांव में एक बहुराष्ट्रीय (Multinational) कंपनी में नौकरी की, परन्तु उन्हें उस नौकरी से संतोष नहीं मिली। उनका इच्छा थी कि वह UPSC परीक्षा को उत्तीर्ण करके सिविल सेवा में जाएँ और देश सेवा करें।
फिर अपने स्वप्नों को पूर्ण करने के लिए तान्या ने दिल्ली स्थित IAS की कोचिंग करना शुरू किया। पहले 1 वर्ष तक उन्होंने कोचिंग में प्रवेश लिया फिर उसके पश्चात वह अपने निवास स्थान पर ही रह कर स्वम अध्ययन करके तैयारी किया करती थीं। उन्होंने दो बार यूपीएससी की परीक्षा दिया लेकिन, असफल रहीं।
विवाह के 2 दिन पश्चात ही तान्या का UPSC इंटरव्यू था
इसी समय में 26 फरवरी 2020 को तान्या का विवाह मुंबई में नौकरी कर रहे शशांक रावत के साथ हो गया। फिर विवाह के 2 दिन के पश्चात ही 28 फरवरी को तान्या का इंटरव्यू था। हालांकि एक नई नवेली दुल्हन के लिए कई उत्तरदायित्व को निभाते हुए इंटरव्यू के लिए निकलना थोड़ा कठिन था, परंतु वे इंटरव्यू के लिए गयीं।
तान्या (Tanya Singhal) बताती हैं कि उन्होंने इस मर्तबा पूरे आत्मविश्वास से इंटरव्यू दिया था। जब उनका इंटरव्यू शानदार गया, तो उन्हें विश्वास था, की इस बार वे अवश्य उत्तीर्ण हो जाएंगी। तान्या ने अपनी तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की।
तान्या ने हार नहीं मानी
इससे पहले दो बार वे इंटरव्यू राउंड तक पहुँच कर सफल हो गईं थीं। पर फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयत्न में सफल रहीं। तान्या की माँ रीना सिंघल एक गृहणी हैं और उनकी छोटी बहन DRDO में सिस्टम अभियंता (इंजीनियर) के पद पर कार्यरत है।
तान्या का छोटा भाई सत्यम दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स कर रहा है व साथ ही ख़ुद के स्टार्टअप की भी शुरूआत की है। तान्या ना केवल एक होनहार विद्यार्थि हैं, बल्कि एक अच्छे स्वभाव की इंसान भी हैं। आपको बता दें कि उन्होंने अपने घने लंबे बाल कैंसर पीड़ित मरीज़ों के लिए दान करके सबका दिल जीत लिया।
इस बारे में तान्या कहती हैं कि कैंसर के मरीजों को कीमोथेरपी करवानी होती है, इस थेरेपी की प्रक्रिया में उनके बाल हटा दिए जाते हैं। कैंसर पीड़ित बच्चों को देखकर उन्हें बहुत दुःख होता था, इसी कारण से उन्होंने ऐसा किया।
A Former student Tanya Singhal of @cjdavmeerut has cleared IAS exam and illuminate the name of Meerut. So to honor for getting 159 rank in UPSC exam, a Felicitation Ceremony was given by the principal Dr. Alpna Sharma which followed up by congratulating Tanya. #Achievement #IAS pic.twitter.com/dou5rpNErD
— CJDAV Centenary Public School (@cjdavmeerut) August 8, 2020
वे कहती हैं कि जब उनके केश बढ़ेंगे, तो वे दोबारा से तकरीबन 12 इंच बाल दान कर देंगी। बहुत से व्यक्ति कैंसर मरीज़ो हेतु अपने बालों को दान किया करते हैं और कई व्यक्ति तो सारे ही बाल दान दे देते हैं।
तान्या ने अपनी विवाह के एक हफ्ते बाद ही यह दान दिया था। आज वाकई में तान्या सिंघल जैसे ऑफिसर्स की देश में जरूरत है जो ज़रूरतमंदों के दुख को समझे और उनके लिए काम करें। आज सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी लोगों के लिए वह प्रेरणा का स्रोत है।



