केवल 22 साल की उम्र में स्वाति IAS बनी और कारनामे ऐसे की खनन माफिया इनसे खौफ खाते है

0
2272
Swati Meena IAS
Meet IAS officer Swati Meena, who cleared UPSC exam at 22 and took on mining mafia in Mandla MP. Story of Swati Meena Naik as dabang IAS officer.

File Photo

Mandla: देश की बेटियां अपनी काबिलियत की दम पर किस भी मंजिल को पा सकती है और असामाजिक तत्वों के लिए काल बनकर आ सकती है। कुछ बेटियों ने ऐसी सफलता (Success) भी पाई हैं, जो आपने कभी दबंग और सिंघम जैसी फिल्मो में देखि होगी। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला IAS अफसर के बारे में बता रहे हैं।

इन्होंने बहुत कम उम्र में यह सफलता हासिल कर ली और आज एक IAS अधिकारी के रूप में अप-राधियों और कानून का पालन ना करने वालों के लिए मुसीबत बनी हुई है। स्वाति मीणा (Swati Meena) राजस्थान के सीकर (Sikar) जिले के श्रीमाधोपुर तहसील के गांव बुरजा की ढाणी की रहने वाली हैं।

स्वाति मीणा का जन्म 1984 में हुआ था। उनके पिता एक आरएएस अफसर (RAS Officer) हैं। वहीं उनकी मां डाॅ सरोज मीणा पेट्रोल पंप (Petrol Pump) चलाती थीं। स्वाति ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अजमेर से पूरी की।

एक पैट्रोल पंप चलाने वाली मां की इस बेटी ने वैसे तो बचपन से डॉक्टर बनने का सपना देखा था, परन्तु 8वीं क्लास तक आने के बाद उनका ये सपना बदल गया। उन्होंने इस छोटी सी उम्र में कुछ ऐसा देख लिया कि उनके मन में केवल एक ही बात बस गई कि उन्हें किसी भी हालत में IAS अफसर ही बनना है।

आपको बता दें की उस वक़्त 8वीं क्लास में पढ़ रही स्वाति जब अपनी मां की चचेरी बहन से मिली, तब उन्हें इस बात का पता चला कि एक अधिकारी बनने की खुशी और सम्मान क्या होता है। उनकी यह रिस्तेदार उस वक़्त ही सरकारी अधिकारी बनी थीं और वे उस वक़्त बहुत खुश थी। हर तरफ उनका सम्मान हो रहा था।

उनकी इसी खुशी ने स्वाति को बहुत प्रेरित किया की वे भी एक सरकारी अधिकारी बने। इसके बाद स्वाति ने अपना लक्ष बना लिया की बड़े होने के बाद उन्हें यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करना है। ऐसे में स्वाति के पिता ने अपनी बेटी को बहुत सपोर्ट किया। उनके पिता हर सीढ़ी पर उनके और हर समय उनके साथ रहे।

तैयारी करवाने के लिए पिता ने कई बार अपनी बेटी का इंटव्यू भी लिया, जिससे कि स्वाति को इंटरव्यू राउंड इतना की आदत हो जाये और वे उसे पार कर सकें। स्वाती ने इस UPSC परीक्षा की तैयारी पूरी लगन के साथ की। उनकी ये कड़ी मेहनत रंग लाई और उन्होंने 2007 में यूपीएससी एग्ज़ाम में ऑल इंडिया 260वां रैंक प्राप्त किया।

सबसे खास बात यह रही की उस वक़्त मात्र 22 साल की स्वाति अपने बैच की सबसे कम उम्र की IAS अधिकारी थीं। ज्ञात हो की मध्य प्रदेश कैडर के चयनित हुई स्वाति मीणा एक साहसी और दबंग अधिकारी (IAS Officer) के रूप में सामने आईं।

MP के जबलपुर (Jabalpur) के पास मंडला (Mandla) जिले में उनकी पोस्टिंग वहां के खनन मा-फिया के लिए बहुत ज्यादा मुसीबत साबित हुई। उन्होंने मंडला में इन खनन मा-फियों (Mining Mafia in Mandla) की प्राप्त हुई शिकायत पर बिना देर किए तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी। लगातार कार्रवाई से वहां के खनन करने वालो और करवाने वालों के मन में स्वाति मैडम का एक अलग ही भय समा गया था।

आईएएस अफसर स्वाति मीणा की शादी 25 मई 2014 में हुई। उनके पति तेजस्वी नायक भी आईएएस अफसर (Tejaswi Naik IAS Officer) हैं। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कैडर के आईएएस अधिकारी तेजस्वी नायक मूलरूप कर्नाटक के रहने वाले हैं। स्वाति को नौकरी के शुरुआती दिनों में एमपी के सीधी में पोस्टिंग मिली, वही तेजस्वी नायक को कटनी में पोस्टेड किया गया। बस यहीं इन दोनों की मुलाकात हुई और दोनों आईएएस अधिकारी अच्छे दोस्त बन गए। बाद में दोनों ने शादी कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here