
Sikar: हर व्यक्ति जब सरकार में अपनी सेवा देकर रिटायर होता है। तो उसे यादगार बनाने के लिए अलग अलग तरीकें से उस दिन को सेलीब्रेट करता है। नौकरी से सेवानिवृत्त होना एक व्यक्ति के लिए बहुत ही भावुक पल होता है। परन्तु परिवार के सदस्य इस दिन सेवानिवृत्त व्यक्ति पर बहुत ही गर्व महसूस करते है। जिसे व्यक्त करने के लिए वह अनोखा तरीका अपनाते है।
ऐसा ही कुछ अनोखा तरीका एक परिवार के बेटे ने अपनी मॉं के लिए अपनाया। बेटे ने अपनी मॉं के सेवानिवृत्ति (Mother Retirement) के दिन उन्हें हेलीकॉप्टर में राइड (Helicopter Ride) करवाई। साथ ही अपनी मॉं को इस अहम दिन में मंगल तथा चांद पर प्लॉट खरीदकर गिफ्ट में दिया। आखिर किसने किया यह अनोखा कार्य और कहॉं की है यह घटना आइये जानते है।
राजस्थान में मॉं कि सेवानिवृत्ति पर पुत्र ने अनोखा जश्न मनाया
यह घटना राजस्थान (Rajasthan) राज्य के जिले सीकर (Sikar) में लक्ष्मणगढ़ के एक गॉंव घस्सू की है। जहॉं पर गुरू पूर्णिमा के दिन एक ऐसी घटना हुई जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। इस दिन गॉंव का हर व्यक्ति जश्न का मंजर देखने के लिए आतुर दिखा। जिस व्यक्ति ने जहॉं नजर घुमाई उन्हें फूलों के अलावा और कुछ ना दिखा। गॉंव का हर व्यक्ति इस अनोखे दिन और परिवार के खास दिन पर गवाह बना।
अगर बच्चे अपने माता पिता के बहुत ही खास लम्हों को इतना यादगार बनाने की कोशिश करें, कि उस लम्हें से अच्छा कोई दूसरा विकल्प ना हो। तो माता पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। यही खुशी राजस्थान के अरविन्द कुमार (Arvind Kumar) ने अपनी मॉं को दी है। अपनी मॉं के रिटायरमेंट को अरविन्द ने ऐसा बना दिया कि मॉं की ऑंखे इस पल को देखकर भावुक हो गई।
हेलीकॉप्टर में करवाई राईड, चांद और मंगल पर प्लॉट किया गिफ्ट
राजस्थान में गॉंव घस्सू के उच्च माध्यमिक विद्यालय से अरविंद की मॉं बिमला देवी (Mother Bimla Devi) का रिटायरमेंट हुआ। बिमला देवी ने अपने जीवन के 33 साल बच्चों की शिक्षा में न्यौछावर कर दिया।
उनके इस दिन को यादगार और खास बनाने के लिए बिमला के बेटे अरविंद कुमार ने अपने पूरे परिवार को माता पिता के साथ हेलीकॉप्टर की राइड करवाई। उसके बाद फूलों की वर्षा भी करवाई। उसके बाद उन्होने अपनी मॉं को गाड़ी भी गिफ्ट की। यह सब करने के बाद भी अरविन्द नहीं रूके। उन्होंने अपनी मॉं को चॉंद और मंगल पर प्लॉट (Plot On Moon And Mars) खरीदकर भी दिया।
रिटायमेंट को खास बनाने में खर्च की मोटी रकम
यह सब अरविंद ने अपनी मॉं के रिटायरमेंट को खास बनाने के लिए किया। आपको बता दे कि अरविंद का इस पूरे पल को यादगार बनाने में काफी पैसा खर्च हुआ। हेलीकॉप्टर में परिवार को राइड करवाने का खर्चा 8 लाख रूपये का हुआ। वहीं प्लॉट खरीदने और गाड़ी गिफ्ट में उनका 12 लाख रूपये खर्च हुआ। मंगल और चांद पर प्लॉट खरीदने के लिए अरविंद को बिटकॉइन और डॉलर में पेमेंट करनी पड़ी।
मॉं के रिटायरमेंट के पहले दिसम्बर 2021 में अरिविंद के पिता भी रिटायर हुए थे। वह भी टीचर के पद से सेवानिवृत्त हुये थे। वह ग्राम दंतूजला में अपनी सेवा देकर रिटायर हुये थे। अरविंद ने अपने माता पिता की रिटायरमेंट पार्टी साथ में ही दी और इस पल को यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास भी किया। जिसमें वह सफल हुये।
अरिविंद इंजीनियरिंग के बाद 5 साल खुद की आईटी कंपनी चलाई
अरविंद की बात की जाये तो अरविंद ने 2015 में इंजीनियरिंग की है। जिसके बाद उन्होंने स्वयं की आईटी कंपनी (IT Company) को 5 साल तक चलाया। इससे ही जो कमाई हुई उसी को अरविंद ने अपने मॉं पिता के दिन को खास बनाने में खर्च किया।
अरविंद ने पायलट की ट्रेनिंग भी की है। अभी की बात की जाये तो अरविंद पॉयनियर एविएशन इंस्टीट्यूट से पायलट की ट्रेनिंग का कोर्स कर रहे है। अभी उनकी ट्रेनिंग कंपलीट नहीं हुई है, लगभग 10 महीने की ट्रेनिंग उनकी बाकी है।
बेटे का सरप्राईज देख बिमला जी हुई भावुक
बेटे से इस तरह गिफ्ट मिलेगा और इतना सरप्राइजिंग उनका रिटायरमेंट डे होगा। इसका बिमला जी को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। हेलीकॉप्टर में राइड करना, चांद पर और मंगल पर प्लॉट, उसके साथ ही थार गाड़ी का गिफ्ट यह सब देखकर बिमला जी बहुत भावुक हो गई।
इन पलों के बारे में वह अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहती है, कि यह सरप्राईज देकर उनके बेटे ने अपने संस्कारों का प्रूफ दिया है। आज ऐसा करके उनके बेटे ने साबित कर दिया कि उनके दिए हुए संस्कार बहुत ही अच्छे थे। अपने मॉं पिता के लिए इतना कुछ सोचना यही अपने आप में बहुत बड़ी बात है।



