Image Credits: Twitter Viral Image of ACP Rajpal Singh Rana
नागरिकता कानून (CAA Law) के विरोध में उत्तरप्रदेश में फिर से विरोध-प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। जिन शहरों से हिंसक वारदातों की रिपोर्ट आ रही है. UP के प्रमुख शहरों फिरोजाबाद, हापुड़, कानपुर, बहराइच, सीतापुर, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, बलरामपुर, बिजनौर, गोंडा और हमीरपुर में आज बहुत उत्पात हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है उपद्रवियों की पहचान कर उनकी संपत्ति से नुकसान की भरपाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में जैसा सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा था, बिल्कुल वैसा ही हुआ। जुमे की नमाज के बाद CAA के विरोध की आड़ में उग्र भीड़ ने इन शहरों में पुलिस के साथ झड़प की और जगह-जगह पथराव से लेकर आगजनी की। यही कारण था कि प्रशासन ने गुरुवार की रात 10 बजे से ही राज्य के 15 जिलों में इंटरनेट को बंद कर दिया था।
Gorakhpur: Protestors & police personnel pelt stones at each other during demonstration against #CitizenshipAmendmentAct and National Register of Citizens (NRC). pic.twitter.com/cpVxuCr6Pf
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 20, 2019
उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हिंसा के मद्देनजर पुलिस ने करीब 3000 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके बावजूद लोग हिंसक प्रदर्शन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को जुम्मे की नवाज मस्जिद में पढ़ने के बाद विशेष समुदाय भीड़ बनाकर बाहर निकले और पुलिस पर ताबड़तोड़ पत्थरबजी करने लगे, जैसे ये सब पहले सी सेट था।
इसी बीच इस पुलिस अधिकारी की तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसमे ACP राजपाल सिंह सर की चोट पे रुमाल बांध ड्यूटी पर डटे रहे। आपको बता दें की प्रदर्शनकारियों ने ACP Rajpal Singh Rana पर ईंट फेंक कर सिर पर चोट पहुंचा दी थी।
ACP RajpalSinh Rana Performing Duty With Injury in Head! Salute to #AhmedabadPolice 🙏 #Ahmedabad pic.twitter.com/Tn5wIVbKfa
— Amit Panchal (@AmitHPanchal) December 20, 2019
आपको बता दें की ACP राजपाल सिंह राणा की घटना गुजरात के अहमदाबाद की है और ACP राजपाल सिंह राणा अहमदाबाद के पुलिस अधिकारी है, जो अपनी ड्यूटी घायल अवस्था में भी कर रहे थे। इनकी तारीफ़ अब पूरे सोशल मीडिया में हो रही है।



