
Photo Credits: Twitter
Mohanpur: अगर देश की सबसे उच्च और कठिन परीक्षा की बात करें तो आप पट्ट से बोल दीन्हे UPSC एग्जाम। हर विद्यार्थी इस परीक्षा को क्रैक करने का मन कभी ना कभी मन में लाता ही है। कुछ बनने का सपना लिए अभ्यार्थी तो सपने ही संजोये रहते हैं की वे कब सिविल सेना परीक्षा को क्लियर करें और अफसर बनें।
UPSC परीक्षा को पास करने के लिए अभ्यार्थी दिन रात बड़ी लगन से मेहनत करते हैं। फिर भी केवल कुछ लोग ही इसमें सफल हो पाते हैं। ऐसे में यहाँ आपको सदफ चौधरी (Sadaf Choudhary) के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने यूपीएससी 2020 में 23वीं रैंक (23th Rank in UPSC 2020) प्राप्त की थी।
उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कुछ हटके की और अन्न लोगो को ना देखते हुए अपनी स्ट्रेटेजी खुद बनाई। सदफ के पिता मोहम्मद इसरार एक बैंक कर्मी (Manager at Gramin Bank at the Deoband branch) रहे हैं और अपनी बेटी की सफलता पर बेहद खुश है। उन्होंने बेटी के सपने और पढाई में कोई रुकावट नहीं आने दी।
सदफ चौधरी हालिया समय में इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। पश्चिम बंगाल के मोहितपुर गांव की रहने वाली सदफ ने एक अख़बार को बताया की यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने 2 साल तक कड़ी मेहनत की। उसके पास अधिक संसाधन नहीं थे और सेल्फ स्टडी की एक ऐसा जरिया था, जो वो कर सकती थी।

सदफ के मुताबिक़, आप जिस तरह की किताबों से पढ़ते हैं और अपने दोस्तों की सहायता लेते हैं और अपनी प्लानिंग बनाते है। यही आपको यूपीएससी एग्जाम में अच्छे अंक लाने में कारगर साबित होते है। सदफ ने सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक करने की कोशिश कर रहे अभ्यर्तीयों के लिए अपना सफलता मंत्र भी बताया हैं।
बंगाल की बेटी सदफ चौधरी ने सबसे पहले साल 2018 में UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू की और अपना अधिकतर समय किताबों और सेल्फ स्टडी को दिया। सदफ ने अगले 2 सालों तक बड़ी लगन से कड़ी मेहनत की। जब उनकी तैयारी चल रही थी, इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलना-जुलना तक बंद कर दिया और केवल अपनी पढ़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित किया।
Many congratulations on the selection of Joya's daughter in the IAS.
Congratulations to Sadaf Choudhary and her family on getting selected for IAS in UPSC and securing 23rd rank.#Joya#IAS#Amroha#SadafChoudhary pic.twitter.com/S9Qiru9NlR
— Joya Updates (@joya_updates) September 24, 2021
फिर सदफ चौधरी अपने पहले प्रयास में UPSC की प्रीलिम्स परीक्षा पास नहीं कर पाई थी।, जिससे उन्हें बहुत निराशा हुईं। फिर उन्होंने इसे और अच्छे तरीके के किया और अपनी गलतियों को सुधारा। असफलता से सीख लेकर सफलता की सीढ़ी की तरफ बढ़ी। बिना कोचिंग (Without Coaching) के सेल्फ स्टडी (Self Study) करती रही, जिसने अगले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा को पास करने के लिए उसके मन में और अधिक कॉन्फिडेंस जागा।
फिर अगले प्रयास में सदफ को सफलता मिली और उन्हीने 23वी रैंक हासिल कर अपने परिवार को बेइंतिहा ख़ुशी से भर दिया। उन्हें ‘Indian Foreign Service’ में जाने का अवसर मिला। आज वे अन्न स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा हैं।
Sadaf Choudhary All India UPSC IAs rank 23، Masha Allah my congratulations to her and her entire family۔ pic.twitter.com/6EDbtJBQ67
— Mohammed Sadiq Choudhary (@mschoudhary50) September 25, 2021
सदफ टिप्स (Sadaf Choudhary Tips For UPSC) देती हैं की यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने से पहले अपनी पढ़ाई की प्लानिंग करना बहुत जरूरी है। खुद के साथ ईमानदार रहने की जरुरत है। अपने नोट्स बनाएं और उन्हें रिवाइज करते रहें। एक बार पढाई हो जाने के बाद भी बीच बीच रिवाइज करना बहुत अहम् है। यही सकलता की कुंजी है।



