Delhi: जैसा कि हम जानते हैं रेलवे सर्व सुविधा युक्त परिवहन है, रेलवे द्वारा थोड़े-थोड़े समय के अंतराल में नई-नई सुविधाएं दी जा रहे हैं, जिस वजह से रेलवे सबसे पॉपुलर ट्रैवलिंग रिसोर्स माना जाने लगा है। बीते कुछ दिनों में रेलवे द्वारा कई तरह की सुविधा दी गई जैसे टिफिन सुविधा, बेबी सीट सर्विस और ऑनलाइन टिकट के दिनांक में परिवर्तन और स्थान में परिवर्तन करने की सुविधा।
एक बार फिर रेलवे ने एक नई सुविधा दी है, जोकि सीनियर सिटीजन के लिए है। 60 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्ति सीनियर सिटीजन में आते हैं पहले भी इनके लिए कई तरह की सुविधाएं चली जैसे विशेष सीट और टिकट के मूल्य में भी कुछ प्रतिशत की छूट थी, परंतु अब रेलवे सीनियर सिटीजन को उनकी टिकट में 40 प्रतिशत की छूट दे रही है। सीनियर सिटीजन सभी के लिए एक सामान्य नागरिक हैं।

जानकारी के लिए बताते हैं की पहले भी सीनियर सिटीजंस के लिए टिकट के मूल्यों में छूट थी, परंतु कुछ समय बाद उसे बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर इस नियम को प्रारंभ किया गया और साथ ही इस नियम में कुछ विशेष बदलाव भी किए गए। तो आइए जानते हैं वह नियम कौन से है। रेलवे और कौन-कौन सी सुविधाएं दे रही है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक खुशखबरी
भारतीय रेलवे जोकि देश का सबसे सुविधाजनक और आर्थिक रूप से मजबूत परिवहन है, रेलवे ने अपने नियम की जानकारी देते हुए बताया कि टिकट पर छूट आयु के मापदंड के अनुसार होगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी की किराए में छूट 70 वर्ष से ऊपर आयु वाले व्यक्तियों को दी जाएगी।
जानकारी के लिए बता दें यह सुविधा रेलवे ने पहले भी दी हुई थी, परंतु उसमें आयु की सीमा 58 वर्षीय महिला और 60 वर्षीय पुरुष से शुरू हुई थी। परंतु कुछ ही समय पहले उसे बंद कर दिया गया।
रेलवे द्वारा यह सुविधा देने का मुख्य कारण यह है कि वे सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) के लिए सब्सिडी बरकरार रखना चाहते हैं और साथ ही अपने ऊपर पड़ने वाले वित्तीय वार्डन को एडजस्ट करके रखना चाहते हैं।
इस सुविधा को बंद करने का क्या कारण था
मिली जानकारी के अनुसार रेलवे की तरफ से महामारी यानी मार्च माह वर्ष 2020 से सीनियर सिटीजन सब्सिडी योजना को बंद कर दिया गया था, क्योंकि लॉकडाउन के कारण और लोगों का घर में बंद हो जाने से परिवहन ठप्प पड़ गया था। इस स्थिति में रेलवे को काफी ज्यादा नुकसान भी हुआ। इसीलिए रेलवे ने इन सभी सुविधाओं को बंद कर दिया।

महामारी के पहले रेलवे 58 वर्ष से ऊपर महिला को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती थी और 60 वर्ष से ऊपर वाले पुरुषों को 40 प्रतिशतकी सब्सिडी देती थी। यह सुविधा सभी क्लास में सफर करने वाले सीनियर सिटीजन को दी जाती थी। परंतु महामारी के चलते इस सुविधा को बंद किया गया। जिससे रेलवे की आलोचना पूरे देश में हुई।
रेलवे तत्काल प्रीमियम योजना पर भी कर रही है विचार
रेलवे अपनी सुविधाओं को और अच्छे से सुचारू रखने के लिए और विकल्पों की तलाश कर रहा है। जिसमें से रेलवे द्वारा एक विकल्प पर गहन विचार किया जा रहा है। उनके इस विकल्प के अनुसार रेलवे सभी ट्रेनों में प्रीमियम तत्काल योजना शुरू करने का विचार कर रही है, जिससे रेलवे को उच्च राजस्व मिलेगा साथ ही सब्सिडी देने में भी आसानी होगी।
80 ट्रेनों में यह नियम सुचारू रूप से काम भी कर रहा है
आपको बता दें रेलवे (Indian Railway) के द्वारा प्रीमियम तत्काल योजना लागू कर दी गई है। फिलहाल यह योजना करीब 80 रेलों (Trains) में काम कर रही है, रेलवे के द्वारा यह योजना एक कोटे की तरह काम करती है।
जिसने कुछ सीटों के लिए गतिशील मूल्य निश्चित और आरक्षित किया गया है। यह नियम अंतिम क्षणों में बनाए गए सफर के प्लान के लिए सुविधा युक्त साबित होता है। जो थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने के लिए तैयार होते हैं।





