Photo Credits: Twitter (@RanveerOfficial)
फ़िल्मी दुनिया के सबसे चमकदार सितारे रणवीर सिंह आज 6 जुलाई को अपना 34th जन्मदिवस मना रहे हैं। रणवीर अपने इस बर्थ डे कुछ बहुत खुश है। असल में यह रणवीर का अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बाद पहला जन्मदिन है। रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर अपनी अगली फिल्म कपिल देव का पहला लुक शेयर किया है। पहली नज़र में रणवीर सिंह को पहचानना कठिन है।
रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट में कपिल देव के लुक में यह तस्वीर ट्वीट की। इस तस्वीर में रणवीर के बाल एकदम कपिल देव की तरह ही दिखाई रहे हैं और यहाँ पर उन्हें बॉल को कपिल की तरह बॉल को घुमाते हुए देखा जा सकता है। फोटो में रणवीर सिंह के गले में बंधा हुआ एक काला धागा भी दिखाई देता है।
रणवीर सिंह आज अपने फ़िल्मी लुक और जन्मदिन की वजह से सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड कर चल रहे हैं। मानो आज का पूरा दिन और सोशल मीडिया उन्ही के नाम है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, ‘On my special day, here’s presenting THE HARYANA HURRICANE KAPIL DEV’.
On my special day, here’s presenting THE HARYANA HURRICANE 🌪KAPIL DEV 🏏🏆@83thefilm @kabirkhankk @deepikapadukone @madmantena @Shibasishsarkar @vishinduri @RelianceEnt @FuhSePhantom @NGEMovies pic.twitter.com/HqaP07GJEQ
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) July 6, 2019
आपको बता दें की कपिल देव के जीवन और क्रिकेट पर आधारित इस फिल्म का नाम 83 है। रणवीर सिंह फिल्म 83 की शूटिंग के लिए फिलहाल लंदन में है। इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार रणवीर सिंह की असली पत्नी दीपिका पादुकोण ही निबा रही हैं। अब यह तस्वीरें सोशल मीडिया में बहुत वायरल हो रही थीं। अब रणवीर सिंह मैच अपने क्रिकेट प्रैक्टिस की फोटो और वीडियो भी पोस्ट करने लगे है।
इस फिल्म में बेहद ही बारीकी से रोल अदा करने के लिए रणवीर सिंह दिल्ली में पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव के घर पूरे 10 दिन रहे थे। जिससे कि वह कपिल देव और उनकी शैली के बारे में विस्तार और बारीरी के काम कर सकें।



