राजकुमार जी ने सलमान खान की हरकत पर गुस्से में चमकाते हुए कहा था, अपने अब्बा से पूछकर आओ

0
950
Raj Kumar To Salman Khan
When Salman Khan asked Rajkumar who are you? Dabang Khan had received a befitting reply. Rajkumar said to Salman Khan, Son, come and ask your father, who are we.

File Photo

Mumbai: भारतीय फिल्मो में सबसे ज़बरदस्त डायलॉग तो राज कुमार जी के ही रहे है। उनके आगे और पीछे भी कोई टक्कर नहीं देता। वे असल ज़िन्दगी में भी डायलॉग चिपका दिया करते थे। एक लाइन कहने की लिए अपनी अलग स्टाइल और दमदार आवाज का तड़का लगाकर जब राज कुमार डायलॉग्स मारते थे, तब दुनिया उनकी दीवानी हो जाती थी।

बॉलीवुड में आज के समय में कथित तौर पर दबंग खान (Dabang Khan) या अवै ही भाई (Bhai) कहे जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) आज आज भले ही सुपरस्टार हैं। कुछ फैंस को उनका स्टाइल (Style) और उनकी फिल्में दोनों ही पसंद आती हैं। सलमान खान को आज दबंग माना जाता है, परन्तु उनकी पिछली जिंदगी को आप भी भूले नहीं होंगे। सलमान के करम भी खासे अच्छे नहीं रहे है।

आज सलमान खान से बॉलीवुड में उलझने की किसी की भी हिम्मत नहीं है। ना सुभाष है और ना विवेक ओबेरॉय और ना सुशांत सिंह राजपूत, कोई भी सलमान खान से उलझ के बॉलीवुड में टिक नहीं पाया। एक बार सलमान का सामना कभी बॉलीवुड के ऐसे दबंग कलाकार से हुआ था, जिन्होंने सलमान के भी होश उड़ा दिए थे।

उस वक़्त सलमान को भी शर्मिंदा होकर झुकना पड़ा था। वो दिग्गज कलाकार थे एक्टर राजकुमार जी (Rajkumar), जिनके सामने तिरंगा फिल्म में गेंडा स्वामी भी नहीं टिक पाया था बरखुरदार। राजकुमार बॉलीवुड के बड़े कलाकार थे और सिने जगत में उनके दबंग रवैये और स्टाइल से हर कोई परिचित था।

यह किस्सा उस वक्त का है जब सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ सुपरहिट हो गई थी। 29 दिसंबर 1989 को रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की सक्सेस पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने राजकुमार को भी बुलाया था। जब राजकुमार पार्टी में पहुंचे तो उन्होंने सूरज बड़जात्या से कहा कि वो फिल्म की स्टार कास्ट से मिलना चाहते हैं।

दिग्गज अभिनेता रहे राजकुमार जी की बात सुनकर सूरज बड़जात्या सलमान खान को उनसे मिलवाने ले गए। सलमान खान राजकुमार से पहले मिले नहीं थे, ऐसे में जब सल्लू उनके सामने आए तो सलमान ने पूछ लिया कि, आप कौन? राजकुमार बहुत फेमस और सम्मानीय कलाकार थे, ऐसे में इंडस्ट्री में नए नवाड़ी आए सलमान खान के मुंह से ऐसी बातें सुनकर उनको बुरा लगा। बताया जाता है कि गुस्से में सलमान खान को जवाब देते हुए राजकुमार ने कहा था कि, ‘बेटा अपने अब्बा से पूछकर आओ की हम कौन हैं’? यह रिप्लाई आज राज कुमार से ही सुन करते थे।

राजकुमार ने बॉलीवुड में अनेक शानदार फिल्मों में काम किया था, जिसमें ‘तिरंगा’, ‘सौदागर’, ‘काजल’, ‘हमराज’, ‘नीलकमल’, ‘दिल एक मंदिर’ जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्मों में गले पर हाथ फेरते हुए राजकुमार जिस स्टाइल में ‘जानी’ बोलते थे वो दर्शकों को बहुत पसंद आया।

उनके अन्न फेमस डायलॉग जैसे ‘जब हम मुस्‍कुराते हैं तो दुश्‍मनों के दिल दहल जाते हैं’, ‘ये बच्‍चों के खेलने की चीज नहीं, हाथ कट जाए तो खून निकलने लगता है। और ये वाला तो बड़ा फेमस है’, ‘जानी हम तुम्हें मारेंगे और जरूर मारेंगे, पर बंदूक भी हमारी होगी और गोली भी हमारी होगी और वह वक्त भी हमारा होगा’। ‘हम आंखो से सुरमा नहीं चुराते। हम आंखें ही चुरा लेते हैं’। आज उनके इस दुनिआ से जाने के बाद भी उनके कहे डायलॉग आज भी जीवित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here