
Bhopal: किचिन की परेशानी महिलाओं से ज्यादा कोई जान ही नहीं सकता। लोग कोई भी कठिन काम को करते वक़्त महिलाओं को ताना मारते हुए कहते है कि ये काम कैंची छुरी घुमाने जैसा आसान नहीं है, पुरुष वर्ग नहीं जानता की कैंची छुरी घुमाना भी इतना आसान नहीं होता।
घर की सफाई और किचिन की सफाई घरेलु काम का एक हिस्सा है और खाना बनाना उसका दूसरा हिस्सा। खाना पकाना भी कोई आसान काम नहीं। खाना बनाने के साथ हाइजीन का ख्याल रखना सबसे मुख्य बात होती है। इसी के बीच आज हम महिलाओं की एक सबसे बड़ी समस्या के बारे में बात करेंगे वो है दाल को कुकर में पकाते वक़्त दाल का कुकर से बाहर आना (Pressure cooker whistle Dal flow problem)।
हर महिला के लिए ये सबसे बड़ी परेशानी है दाल गिरने से कुकर के साथ साथ गैस गन्दा हो जाता है और साथ ही गैस के बर्नर पर जब यह रोजाना इखट्टा होता है, तो गैस का फ्लेम धीमा हो जाता है जो और बड़ी समस्या खड़ा कर देता है।

अगर आप भी इन समस्या से परेसान है, तो यह पोस्ट आपकी इस समस्या को दूर करेगी। हमने महिलाओं की शिकायत को ध्यान में रखते हुए कुछ घरेलू उपाय बताए, जो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे, तो चलिए जानते है इन उपाय के बारे में।
कुकर के फायदे और नुकसान
प्रेशर कुकर (Pressure Cooker) का उपयोग हर भारतीय महिला के किचन में होता है। सालों से हम सभी कुकर का इस्तेमाल अपने किचन में करते आ रहे है। दाल को उबालने से लेकर सब्जी बनाने तक प्रेशर कुकर की जरुरत पड़ती है। वैसे कई तरह से कुकर महिलाओं के लिए काफी उपयोगी है।
दरअसल कुकर कुकिंग के टाइम को बचाता और ईंधन के खर्चे को भी साथ में कुकिंग को आसान बना देता है। सभी लोग प्रतिदिन इसका उपयोग करते हैं। लेकिन निरंतर उपयोग से इसमें काफी सारी समस्या होने लगती है कई बार तो कुकर में प्रेशर ही नहीं बन पाता और सीटी भी नहीं आती।
जिससे या तो खाना अधपका रह जाता है या फिर सब्जी जल जाती है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि दाल उबालने के समय उसमें से पानी और दाल बाहर निकलती है, जिसके कारण काम बढ़ जाता है। हम कह सकते है एक तरफ फायदे है, तो दूसरी तरफ नुकसान भी है।
कुकर में पानी के साथ दाल का निकलना
दाल पकाते वक़्त हम सभी कभी ना कभी इस समस्या का सामना करते है। जब कुकर की सीटी (Cooker whistle) बजती है, तो पानी और दाल भी बाहर निकाल (Dal Out of Pressure cooker whistle) जाते हैं। जिससे कुकर के साथ साथ पूरा गैस कुकटॉप व काउंटरटॉप गंदा हो जाता है, जिससे बहुत सारा काम बढ़ जाता है। इसके लिए क्या करे। तो हम आपको बता दे।
सबसे पहले तो अपने प्रेशर कुकर की रबर को देखें। यदि रबर हल्की कटी होगी, तो वहां से भोजन निकलता रहता है और आप जब भी सब्जी या दाल को उबलने रखें तो उससे पहले ढक्कन से सीटी निकालकर अच्छी तरह साफ कर लें। और अच्छी तरह देख लें कि दक्कन में कोई अन्न का दाना ना रहे।
साथ ही हैंडल को भी चेक करें। यदि कुकर का ढक्कन ठीक से नहीं लगा होगा, तो भी यह समस्या बन सकती है। आप जब भी कुकर में दाल को पकाएं, तो गैस को धीमी आंच पर रखें। इससे कुकर में बहुत अधिक प्रेशर नहीं बनता और दाल बाहर नहीं आती।
यदि ढक्कन खोलने में परेशानी हो तब
आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि कई बार जब हम प्रेशर कुकर में खाना बनाते हैं। तब गैस बंद करने और उसमें से सभी प्रेशर के निकल जाने के बाद भी ढक्कन आसानी से नहीं खुलता। यह एक छोटी सी समस्या है कि कुकर का ढक्कन कस जाता है और प्रैशर निकल जाने के बाद भी जाम रहता है।
यह प्रेशर कुकर के आंतरिक दबाव की वजह से होता है। ऐसी परिस्थिति में महिलाएं उस पर जोर देकर खोलती हैं। किंतु कुकर खोलने का यह तरीका बहुत गलत होता है, इससे आपका कुकर ख़राब भी हो सकता है।
इसके लिए आप ढक्कन का दबाव खत्म होने के बाद उसे खोलने के लिए कुकर पर आप थोड़ा ठंडा पानी डाल सकती हैं। इसके बाद भी अगर ढक्कन जाम है, तो प्रेशर वाल्व को हटा दें और प्रेशर कुकर को गर्म होने दें। यह दबाव को रिलीज करेगा और इससे ढक्कन खोलना काफी आसान हो जाएगा।
कुकर में कब नहीं पकती है दाल
कुकर की रबर खराब होने या ढीली होने पर, कुकर में सही से सीटी नहीं लगी होने पर कुकर के अंदर प्रेशर सही से नहीं बन पाता है, जिसे दाल अच्छी तरह नहीं पक पाती है। कभी कभी क्या होता है, कई दाल सही से पकती नही है, उन दालों को कुकर में पकने में समय लग जाता है।
इसका समाधान है, आप उन दालों को 1 घंटे पहले पानी में भिगो कर रखें या फिर दाल गलाने के लिए आप चुटकी भर खाने वाला सोडा भी इस्तेमाल कर सकते है पकाने के लिए। दाल उबलते समय उसमें डाले नमक, हल्दी और छोटा चम्मच तेल या घी, इससे दाल जल्दी पक जाएगी और चिकनाई होने की वजह से कुकर पर लगेगा भी नहीं।
कुकर में दाल पकाते समय कुछ विशेष बातों का रखे ख्याल
कुकर से दाल बाहर निकल आने का कारण निम्न हो सकते है। इनको जान कर आप इसका उपाय कर सकते है। यदि आप दाल बना रहे है और आपने कुकर में बहुत ज्यादा मात्रा में दाल भर दी हैं, तब ऐसा होना स्वाभाविक है या फिर आपने कुकर में जरूरत से ज्यादा अधिक पानी भर दिया है। इससे भी दाल पानी के साथ मिलकर सीटी के साथ बाहर आ जाता है।
Desi Daal Chawal pic.twitter.com/ccTzLamsyv
— sanatanpath (@sanatanpath) May 20, 2022
इसके अलावा भी अगर आपने तेज आंच पर दाल पकने रखी है, तो कुकर के अधिक प्रेशर से दाल पानी बाहर आ जाता है। इन कारण और समाधान से आप इस समस्या से निजात पा सकते है। फिर आपको अपना देशी दाल चावल खाने में बड़ा मज़ा आएगा। भारत में अधिकतर लोगो का पसंदीदा खाना दाल चावल ही है।



