देश में पहली बार 1 परिवार के 4 सदस्य IPS ऑफिसर, सबने पास किया UPSC EXAM

0
1400
Deepika, from the family of four IPS officers in Andhra. Police Family, Jharkhand DGP Vishnu Vardhan’s Family Has 4 IPS Officers. 4 members of a family IPS officer, father, son, daughter and son-in-law all passed the UPSC exam.

File Photo

Bhopal: परिवार के एक ही सदस्य को अफसर बनने में बहुत कठिन परिश्रम करना होता है। लेकिन यदि किसी परिवार के 4 सदस्य अफसर बनजाये तो ये देश के लिए बहुत गौरव की बात होती है। किसी अफसर के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि बच्चे भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर सफलता की बुलंदियों को छू लें।

ये बात हर किसी के लिए संभव नही है कि एक ही परिवार के लोग अफसर बनकर देश की सेवा करे। ऐसा आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के एक गांव अमुदला लंका में हुआ है। यहां के एम विष्णु वर्धन राव का परिवार पुलिस अफसरों वाला है।

राव के परिवार में एक नहीं बल्कि चार आईपीएस अफसर हैं, जिनमें खुद एम विष्णु वर्धन राव, इनका बेटा एम हर्षवर्धन, बेटी एम दीपिका और दामाद विक्रांत पाटिल शामिल है। शायद यह भारत का पहला परिवार है, जिसमें पिता, बेटा, बेटी व दामाद आईपीएस हैं। चारों ही वर्तमान में​ विभिन्न पदों पर देश अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

चारों आईपीएस अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा के होनहार अफसरों में शुमार हैं। चारों के पास पुलिस के कामकाज का बहुत अच्छा एक्सपेरिएंस है। एम विष्णु वर्धन के पास तो PPMDS व PMMS जैसे प्रतिष्ठित पुलिस पदक भी हैं। ये चारों आईपीएस अधिकारी तीन राज्यों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। देश की सेवा करना इनका प्रथम उद्देश्य है।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक आईपीएस एम दीपिका बताती हैं कि उन्होंने आईपीएस विक्रांत पाटिल से लव मैरिज की थी। मूलरूप से कर्नाटक के रहने वाले विक्रांत पाटिल को तमिलनाडु कैडर अलॉट हुआ था, मगर शादी के बाद वे भी पत्नी एम दीपिका के कैडर आंध्र प्रदेश में चले आए।

मीडिया में दिए इंटरव्यू में एम दीपिका बताती हैं कि दोनों भाई बहन ने राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में स्थित बिट्स से इंजीनियरिंग की थी। सबूत आधारित पुलिसिंग में भरोसा रखने वालीं एम दीपिका को आंध्रप्रदेश के कुरनूल में पहली महिला एएसपी के रूप में तैनात होने का भी गर्व प्राप्त हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here