
ब्रिटेन की इंटरनेट मार्केट रिसर्च और डाटा एनालिटिक्स फर्म YouGov ने इस वर्ष विश्व में सबसे अधिक प्रशंसा प्राप्त करने वाले शीर्ष 20 महिला और पुरुषों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले नागरिकों की लिस्ट में सम्लित सभी भारतीयों में पहले रैंक पर अपना कब्जा कर लिया हैं। इसके बाद लिस्ट में सेकंड नंबर पर मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं।
भारतीय महिलाओं में फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पहले रैंक पर हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान, इमरान खान, सलमान खान को भी स्थान प्राप्त हुआ है। फ़िल्म जागत के साथ हॉलीवुड में भी शानदार प्रोफॉमेंशन दर्ज कराने वाली प्रियंका चोपड़ा भी इस लिस्ट में हैं।
ब्रिटेन की इंटरनेट मार्केट रिसर्च और डाटा एनालिटिक्स फर्म YouGov ने इस साल दुनिया में सबसे अधिक प्रशंसा प्राप्त करने वाले शीर्ष 20 महिला और पुरुषों की लिस्ट निकल दी है। YouGov ने ये लिस्ट ऑनलाइन मतगणना के आधार पर निकली है। इस लिस्ट में पाकिस्तान की मलाला यूसफजई को भी जगह मिली हैं।
लिस्ट में राजनीति, खेल, हॉलीवुड, बॉलीवुड, खिलाड़ी, निवेशक, धर्मगुरु तक हर क्षेत्र के लोगों को स्थान दिया गया है। पहले स्थान पर बिल गेट्स लिस्ट,दूसरे पर ओबामा और 14वे जगह पर ट्रंप का नाम शामिल हैं। जैकी चैन भी लिस्ट में अपनी जगह बनाई हैं। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बिल गेट्स विश्व के सबसे पसंदीदा पुरुषों में पहले स्थान पर आणि जगह मजबूत किये हुए हैं।
उनके बाद लिस्ट में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, हॉलीवुड अभिनेता जैकी चैन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी अपनी जगह बनाये हुए हैं। लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पायदान बहुत नीचे चला गस्य हैं। उन्हें विश्व के शीर्ष 20 लोगों में 14वें स्थान पर रखा गया है। महिलाओं में ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई हैं।
उन्होंने हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली को पीछे पछाड़कर यह पायदान पर अपनी जगह बनाई है। फ़िल्म जागत के महानायक भारतीय अभिनेताओं में अमिताभ बच्चन पहले पायदान में अपनी जगह बनाये हुए हैं। शाहरुख खान को लिस्ट में 16वें और सलमान को 18वें स्थान पर जगह मिली है।



