
यह खबर बॉलीवुड की सोशल मीडिया पर पर चल रहे घमासान पर है। यह ऑनलाइन घमासान दो अभिनेत्रियों के बीच चिड़ा हुआ है। इन दिनों सोशल मीडिया पर पायल रोहतगी काफी वायरल हो रही हैं और उनका एक विवाद जो ऐजाज़ खान से चल रहा है वह अब मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों में टॉप पर कायम है। ऐजाज़ खान तो अपनी सिरफिरी हरकतों के लिए बदनाम है ही, किन्तु अब ऐजाज़ खान के चक्कर में पायल रोहतगी और स्वरा भास्कर आपस में उलझ गई है।
आपको बता दें की कुछ दिनों पहले एजाज़ खान ने कुछ कारणों से पायल रोहतगी को निशाना बनाया था। इससे पहले पायल रोहतगी ने अपने वीडियो में कभी एजाज़ खान का जिक्र नहीं किया था, किन्तु फिर पायल को एजाज़ खान का नाम लेकर वीडियो जारी करना पड़ा था। जिसमे पायल ने अपने पति संग्राम सिंह को एक वीडियो पोस्ट करते हुए एजाज़ खान की सच्चाई से अवगत करवाया था।
एजाज़ खान ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव किट था और इस वीडियो में पायल रोहतगी की बहुत निंदा की थी। एज़ाज़ ने पायल को यह भी कहा की अरे औरत हो तो औरत जैसी बात करो। आपको बता दें की एजाज़ खान अपने विवाद और अपराधिक रिकॉर्ड के लिए जादा जाना जाता है।
यह मुद्दा अभी भी गरमाया हुआ है और इस मसले पर पायल रोहतगी ने स्वरा भास्कर को आज ट्विटर पर लिखा की “Hello Swara Bhaskar do you support Ajaz Khan? I know you and me don’t agree on the ruling government or on the elected Modi Sarkar, but do you support Ajaz Khan’s video made against me with bad language ? You call yourself unbiased, so I am asking as you are educated person.”
https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1149909386145476608
इस पर स्वरा भास्कर ने पायल रोहतगी को जवाब देते हुए कहा की वह ऐसा फेमस होने के लिए कर रही है और अगर ऐजाज़ खान ने उन्हें अपशब्द कहे हैं तो वे कोई क़ानूनी एक्शन लें. स्वरा ने लिखा की “Hi Payal, I haven’t seen the video. If he has said anything that is abusive or that can qualify as verbal abuse, you must take legal action. Don’t take it lying down. Good luck.”
स्वरा भास्कर के जवाब में पायल ने रिप्लाई देते हुए कहा स्वरा को मपहले तो धन्यवाद कहा अपनी राय देने के लिए और कहा की अगर वे ऐजाज़ खान के खिलाज कोई लीगल एक्शन लेंगे, तो क्या इससे यह साबित हो जायेगा की वे कोई publicity hungry नहीं कर रही है।
https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1149990642346614784
आपको बता दें की ऐज़ाज़ खान हाल ही में न्यूज़ ऐंकर रुबिका लियाक़त से भी भीड़ गया था और पायल से उलझने के पहले एज़ाज़ खान को एक महिला पत्रकार को भद्दे मेसेज भेजने और परेशान करने के कारण पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। इतना ही नहीं हाल ही में एज़ाज़ खान जेल में भी रहा था, जब वह मुम्बई की एक होटल से नशे की हालात में अन्न प्रतिबंधित नशे की गोलियों के साथ एक छापे में पकड़ा गया था।



