पटना वाले अरुण सर के 15 छात्रों ने BPSC में अच्छी रैंक प्राप्त की, वे गंगा घाट पर फ्री क्लास लेते हैं

0
2311
Patna Arun Sir
Patna Arun Sir gave free coaching to students for UPSC and BPSC at NIT Ganga ghat. Now Patna 15 students got success in BPSC exam.

Photo Credits: Social Media

Patna: अभी हाल ही में बिहार में 67वी क्रम की बीपीएससी एक्‍जाम (BPSC Exam) का रिज्‍ल्‍ट जारी हुआ है। जैसे ही बीपीएससी का रिजल्‍ट जारी हुआ राज्‍य के अलग अलग जगहो से उम्‍मीदवारो के अच्‍छी रैंक आने की खबरे आने लगी। बहुत से कैंडीडेट ने अच्‍छी रैंक लाकर अपने तथा अपने पूरे परिवार को गोरवान्वित किया है। जैसे ही परिणाम आया अरूण सर का नाम हर जगह सुर्खिया बटोरने लगा।

अरूण सर का नाम इसलिए चर्चा में आ गया, क्‍योंकि उनके पूरे 35 छात्रों में से 15 ने अच्‍छे अंक लाकर बीपीएससी परीक्षा में सफलता का परचम लहरा दिया है। अगर आप अरूण सर के विषय में नही जानते है, तो आइये आज इस पोस्‍ट से उनके बारे में विस्‍तार से चर्चा करते है।

अरूण सर जोकि पटना शहर में मुफ्त में चलाते है कोचिंग सेंटर

आपको बता दे कि अरूण सर (Arun Sir) जोकि पटना (Patna) में कोचिंग सेंटर चलाते है वह एनआईटी गंगा के घाट पर सभी बच्‍चो को फ्री में टयूशन देते है। इस जगह पर सुबह सुबह हवा की ठंडी लहरे, चिडियों कि चहचहाहट बहुत ही स्‍पष्‍ट सुनाई देती है इन्‍ही सब के बीच में बच्‍चे मन लगाकर पढ़ाई करते है।

अरूण सर से कोचिंग (Coaching) लेने के लिये पटना से आस पास के लगभग सभी इलाको के स्‍टूडेंट आते है। उनकी कोचिंग क्‍लास रिजल्‍ट आने के बाद इतनी फैमस हो गई है कि अब हर कोई उनकी फ्री कोचिंग सेंटर (Free Coaching Center) की तलाश कर रहा है। उनकी कोचिंग सेंटर काफी ज्‍यादा पटना में फैमस है।

सभी भेदो से परे है अरूण सर की कोचिंग क्‍लास

अपको बता दे कि अरूण सर जो फ्री काचिंग क्‍लास लेते है, उस क्‍लास में भेदभाब का स्‍थान बिल्‍कुल भी नहीं है। उनकी कोचिंग में अमीर, गरीब, विभिन्‍न धर्म जाति, लिंग तथा रंगभेद के छात्र आते है। इन सब से जुड़े किसी प्रकार का बैरियर अरूण सर की क्‍लास में बिल्‍कुल भी नही है। सभी बच्‍चे एक साथ घाट पर सीढियों पर बैठकर बहुत ही शालीनता के साथ में पढ़ाई करते है।

अरूण सर इतनी बारीकियों से बच्‍चो को पढ़ाते है कि बच्‍चो का बीपीएससी के साथ साथ यूपीएससी का एक्‍जाम भी क्‍‍लीयर हो जाता है। आज उनका नाम बीपीएससी में 35 में से 15 स्‍टूडेंट ने पास कर रौशन कर दिया है। जिससे वह काफी खुश है। 

आखिर कौन है फ्री कोचिंग देने वाले अरूण सर

अगर अरूण सर के बारे में बात करे तो वह सेंट्रल विजिलेंस में कमिश्‍नर के पद पर कार्य कर चुके एक आईएएस ऑफीसर है। उन्‍होंने वीआरएस ले ली है, जिसके बाद से वह बच्‍चों को गंगा घाट पर बीपीएससी तथा यूपीएससी की फ्री में कोचिंग देकर अपनी शिक्षा का दान करते है।

जानकारी के लिये बता दे कि अरूण सर सिंहवाहिना पंचायत में मुखिया भी है। यही नहीं अरूण सर के नाम इलेक्‍शन में सबसे ज्‍यादा मत से विजयी होने का खिताब भी है।

अरूण सर का पढा़ने का अंदाज सबसे है अलग

फ्री में कोचिंग देने वाले अरूण सर जब भी अपनी क्‍लास शुरू करते है। अखबार का सहारा जरूर लेते है। अरूण सर अपनी क्‍लास को अखबार पढ़कर शुरू करते है। अखबार से खबर पढ़ने के बाद में अरूण सर खबरो का विश्‍लेषण करते है।

अखबार का विश्‍लेषण हो जाने के बाद में अरूण सर अन्‍य सब्‍जेक्‍ट जेसे की इकॉनोमिक्‍स, हिस्‍ट्री तथा पॉलिटेक्‍निक इन सब्‍जेंक्‍टो को पढ़ाते है। वही अखबार में इनसे जुड़ी खबरो पर चर्चा भी करते है।

गरीबो के लिये वरदान है अरूण जी जैसे सर

इस बार जिस भी अरूण सर के छात्र ने बीपीएससी की परीक्षा निकाली (BPSC Exam Success) हैै। उन सब ने अपनी सफलता का श्रेय अरूण सर को दिया है। सभी का कहना है अरूण सर की मेहनत और उनके भरोसे के चलते है, उन्‍होंने यह परीक्षा निकाली है।

इसके साथ ही सभी ने अरूण सर की काफी तारीफ भी की। सभी छोत्रो का कहना है, अरूण सर सभी गरीब छात्र के लिये किसी बरदान से कम नहीं है। वह बिना किसी स्‍वार्थ के अपनी सेवा देते है। शिक्षा के क्षेत्र में वह एक वरदान की तरह है। वही सभी ने अरूण सर का आभार भी व्‍यक्‍त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here