पाकिस्तानी ब्लॉगर बिलाल खान को मार दिया गया, उसने ISI प्रमुख की नंदा की थी

0
511

पाकिस्तान में तो ये आम बात है, अगर किसी ने भी पाकिस्तान या ISI के खिलाफ आवाज भी उठाई तो उसे उठा लिया जाता है। पाकिस्तान ने तो तब हद कर दी, जब एक पाकिस्तानी ने पाकिस्तान ब्लॉगर को ही रास्ते से हटा दिया। मामले में बिलाल को अपनी जान गवानी पड़ी। जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

पाकिस्तान के सूत्रों के मुताविक पाकिस्तानी ब्लॉगर बिलाल के ट्विटर पर 16 हजार फॉलोवर एक्टिव हैं। यूट्यूब पर 48 हजार सस्क्राइबर है और फेसबुक पर 22 हजार लोग उसे फॉलो करते हैं। खवरो के अनुसार बिलाल के पिता अब्दुल्ला ने बताया है, कि उनके बेटे के शरीर पर एक धारदार हथियार के निशान थे। उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले ने लोगों में दिल दिमाग मे दहसत पैदा कर दिया है।

पाकिस्तान ने अब पाकिस्तान के लोगो कर मन मे ख़ौफ़ पैदा कर दिया है। बिलाल की मौत के बाद उसके पिता अब्दुल्ला ने उन लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाही की मांग की है। जिन लोगो ने उनके बेटे की मृत्यु की और परिवार के एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

खबरों के मुताबिक बिलाल खान एक स्वतंत्र न्यूज रिपोटर भी था। ऐसा पाकिस्तान में कहा जा रहा है की बिलाल को इसलिए मार दिया गया क्योंकि उसने कुछ घंटों पहले पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी ISI के नवनियुक्त प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद की तीखी निंदा की थी। जिसके कारण उसको अपनी जान गवानी पड़ी।

उसको भी नही पता था कि जो वो काम करने जा रहा है, उसकी सजा मौत होगी। खैर पाकिस्तान में तो अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सेना और ISI के अलावा मौलवियों का ही राज़ है। अगर आपने कुछ कह या लिख दिया तो आप पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं रह सकते हैं।

ऐसे ही ब्लॉक लिखने की वजह से मलाला युसुफ़ज़ई को भी आतंकियों ने गोली मार दी थी और अब बिलाल को ISI चीफ की आलोचना करने का खामियाज़ा भुगतना पड़ा है। ऐसे में अब पाकिस्तान में आतंकी संगठन और पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी ISI में कोई फर्क नहीं रह गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here