
Photo Courtesy: Powerapple.com
चीनी पुलिस ने डैन्झाउ के एक पूर्व मेयर के घर के बेसमेंट से बहुत अधिक संख्या में खजाने को निकाला है। इस मामले में पुलिस के छापे में 1300 किलो तो Only सोना ही बरामद किया गया। चीन में इस Search Operation को चीनी नेशनल सुपरवाइजरी कमीशन ने अंजाम दिया।
इतना ही काफी नहीं है, डैन्झाउ के इस पूर्व मेयर के घर से विश्व की कई प्रकार की मुद्राओं में अधिक संख्या में मिले इस खजाने में यूरो, डॉलर और युआन भी शामिल है। Total किया जाए तो इस धन की कीमत 268 बिलियन युआन, या 34 बिलियन यूरो यानि 2 लाख 67 हजार करोड़ से अधिक आंकी गई है।
चीन के हेन्नान प्रांत के डैन्झाउ के पूर्व मेयर थे
जानकारी के मुताबिक चीन के हेन्नान प्रांत के डैन्झाउ के पूर्व मेयर रहे इस नागरिक के पास चीन के कई शानदार आलीशान घरों का मालिक भी बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस नागरिक के घर कई सौ स्क्वायर मीटर के क्षेत्र में फैले हुए हैं।
बरामद किए गए धन को लेकर एक्सपर्ट्स ने पुष्टि की है कि घर के बेसमेंट में पाई गई चीजें उनकी कोई कीमत नही है, लेकिन इनका कीमत इतनी है कि ग्रीस की अर्थव्यवस्था को दो बार खतरे के मुँह से बाहर निकाला जा सकता है।
शी जिनपिंग ने भ्रष्टाचार के खात्में को उद्देश्य बनाया है
2013 में चीन के राष्ट्रपति की कुर्सी ग्रहण करने के बाद से ही शी जिनपिंग ने भ्रष्टाचार से लड़ाई को अपना प्रमुख उद्देश्य बना रखा है। शी जिनपिंग ने अपने दोनों कार्यकालों में अभी तक कम से कम 254 सीनियर चीनी सरकारी कर्मचारियों को Corruption का दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए नौकरी से निलम्बित कर दिया है।



