संयुक्त राष्ट्र संघ UN में सलाहकार बनेगी आदिवासी गांव की बेटी, पूरी दुनिया ने लोहा माना: जय हिन्द

0
1344
Oriya girl Archana Soreng at UN
Oriya girl Archana Soreng has changed the climate of the UN Secretary-General Located in a group of young counselors Has brought glory to the state. One such In being placed in an honorable position Archana is the first. Ms. Archana Soreng belonging to the Khadia tribe of Sundergarh District, Odisha for being selected by the @UN as one of the seven members of the Youth Advisory Group on Climate Change as a part of the UN youth strategy.

Image Credits: Twitter

Delhi: भारत की बेटियां देश और विदेश में धमाल मचा रही है। देश से बाहर विदेशी प्लेटफॉर्म पर देश का नाम रोशन कर रही है। भारत की इस बेटी ने UN में तक डंका बाज़ा दिया है। उड़ीसा के एक छोटे से आदिवासी जनजातीय गांव की रहने वाली अर्चना सोरेंग, जिन्हें कुछ दिनों पहले ही कोई नहीं जानता था, परन्तु आज इस बेटी को देश ही नहीं पूरे विश्व में पहचान प्राप्त हुई है।

बात यह है की अर्चना को विश्व कल्याण के लिए काम करने वाली संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अपने सलाहकार समूह में शामिल किया है। अर्चना और उनका परिवार पीढ़ियों से पर्यावरण की देख रेख और उपाय करता आया है। अर्चना ने परिवार के इस नेक काम को कड़ी मेहनत से पढ़ाई कर प्रोफेशनल में बदल लिया है। और अब वे अब दुनिया भर के पर्यावरण को सुधारने का काम करेंगी। छोटे से गांव से आकर इतनी ऊंची उड़ान अर्चना ने भरी है कि आज पूरा देश उन्हें सलाम कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स बताती है की अर्चना उड़ीसा के एक छोटे से जनजातीय गांव खड़िया की रहने वाली हैं। उनका गांव और जिला पिछड़े क्षेत्रों में गिना जाता है, जहां शिक्षा का भी आभाव है, लेकिन अर्चना ने इन सभी समस्याओं से न केवल पार पाया बल्कि अब गांव के लोगों को भी इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने के प्रयास कर रही हैं।

बिहार के पटना वूमेंस कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने मुंबई के टीआईएसएस से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की और इस दौरान छात्रसंघ की अध्यक्ष भी रहीं। बता दे की उन्होंने वकालत की भी पढ़ाई की है। जलवायु परिवर्तन पर काम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के सलाहकार के रूप में जिस 7 सदस्ययी युवा सलाहकार समूह का चयन हुआ है उनमें अर्चना भी है।

Ms. Archana Soreng belonging to the Khadia tribe of Sundergarh District, Odisha for being selected by the @UN as one of the seven members of the Youth Advisory Group on Climate Change as a part of the UN youth strategy.

मीडिया रिपोर्ता में बताया गया की इस समूह का काम दुनिया के पर्यावरण विषयों पर सलाह और समाधान देना है। इस समहु के सदस्य सभी क्षेत्रों के साथ-साथ छोटे द्वीप राज्यों के युवाओं की विविध आवाजों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। अर्चना भारतीय कैथोलिक युवा आंदोलन (ICYM) की एक सक्रिय सदस्य हैं।

यह अपने समुदायों के पारंपरिक ज्ञान और प्रथाओं को संरक्षित करने और छोटे छोटे प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी युवा समूहों के साथ भी काम कर रही हैं। अपनी नियुक्ति को स्वीकार करते हुए, अर्चना कहती हैं की हमारे पूर्वज अपने पारंपरिक ज्ञान और प्रथाओं के माध्यम से सदियों से जंगल और प्रकृति की रक्षा कर रहे हैं। अब यह हम पर ये दायित्व आता है कि जलवायु संकट का मुकाबला करने में सबसे आगे हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here