बेटी ने लंदन में अच्छी नौकरी छोड़ी और पिता के अचार बिजनेस को भारत में बढ़ाया, करोड़ों कमा रही

0
995
Niharika Bhargava The Little Farm
How to Start a Pickle Business in Hindi. Niharika Bhargava started company The Little Farm for Pickle Business and earning in Crores.

Delhi: भारत की राजधानी दिल्ली में अपना बचपन बिताने और लंदन (London) से मार्केटिंग की डिग्री हासिल करने वाली निहारिका भार्गव (Niharika Bhargava) ने लंदन में ही जॉब करने का सोचा था, परन्तु अब वे अपने पिता के शौक को अपना प्रोफेशन बनाकर एक बड़ा बिजनेस कर रही हैं। उनके पिता को अचार बनाने का बहुत शौक था, वे अचार तैयार करके अपने मित्रों और रिश्तेदारों को गिफ्ट के रूप में देते थे।

उनके बनाए अचार की काफी डिमांड रहती थी। फिर उनकी बेटी निहारिका मार्केटिंग की पढ़ाई और फिर लंदन में ही कुछ सालों के जॉब एक्सपीरियंस के बाद विचार करने लगी की वह अपना बिजनेस शुरू कर सकती हैं और इसमें आएगी भी बढ़ सकती है।

निहारिका भार्गव (Niharika Bhargava) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन की पढाई की हुई है और 2015 में लंदन से मार्केटिंग स्ट्रैटजी एंड इनोवेशन में मास्टर्स की डिग्री भी पूरी की। उसके बाद वह भारत वापस आ गई और गुड़गांव में एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब शुरू कर दिया। कंपनी बढ़िया थी, तो उन्हें हर तरह की सुविधा और अच्छी सैलरी भी मिलती थी। जीवन तो सही चल रहा था, परन्तु निहारिका ने एक साल बाद ही जॉब छोड़ दी और अचार के बिजनेस (Pickle business) में उतर गई।

अब निहारिका के मन में यह सवाल था की ‘How to Start a Pickle Business’. इस अचार बिजनेस (Achar Business) में आने से पहले निहारिका भार्गव ने काफी समय अचार के मार्केट पर रिसर्च भी की और जानकारी जुताई। कई लोगों से बात की तो पता चला कि शुद्ध और घर पर तैयार किए हुए अचार की मांग काफी ज्यादा है। बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिन्हें बाजार का अचार पसंद नहीं है, वे मार्किट से मजबूरी में अचार खरीदते हैं।

निहारिका ने लोगों की इस जरूरत को समझते हुए अपने पिता के अचार बनाने की कला को सीखा, बल्कि उसे बड़े व्यवसाय में भी बदला। उन्होंने कई मुश्किलों के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। वह लगातार काम करती रहीं। शुरुआत में दिल्ली और उसके आसपास जो एग्जीबिशन लगते थे, वहां वह अपने अचार का स्टॉल भी लगाते थे। अनेक लोगो को उनका अचार पसंद आया। इसके बाद लोकल मार्केट में भी उन्होंने अचार देना शुरू कर दिया।

बता दें की साल 2017 में उन्होंने The Little Farm Co. नाम से गुड़गांव में एक कंपनी खोली और अपने अचार प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन बेचना भी शुरू कर दिया। ऐसे ही 3 साल बीत गए और उनकी कंपनी का टर्नओवर एक करोड़ पहुंचा गया। उनकी कंपनी इस समय 50 से ज्यादा वैरायटी के अचार बताती और बेचती है। इनमें सबसे ज्यादा आम और गुड़ के अचार की डिमांड रहती है। इसके अलावा उनकी कंपनी हल्दी, कच्ची घानी का तेल, जैम, साबुत मिर्च पाउडर जैसी चीजें भी बेचती है।

निहारिका ने अपने प्रोडक्ट को कस्टमर्स के मुताबिक़ ही बनाया और उनकी पैकिंग भी की। निहारिका उस तरह के प्रोडक्ट के खिलाफ हैं, जिसमें एडिटिव और प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि उनके अचार में लगने वाले सभी इंग्रेडिएंट्स ऑर्गेनिक तरीके से उगाए जाते हैं।

मध्यप्रदेश के खजुराहो में उनके पिता ने 50 एकड़ का फार्म लिया है, जहां हर साल 30 टन से ज्यादा का उत्पादन हो रहा है। उनके फार्म पर आम, आंवला, नींबू, हल्दी, अदरक, मिर्च सहित कई पौधे उगाए जाते हैं, जिनका अचार बनाने में इस्तेमाल होता है। इसके अलावा यहां फलों और सब्जियों का भी उत्पादन होता है। उन्हों भी उत्पाद बनाने में उपयोग में लगा जाता है।

निहारिका के की कंपनी और फार्म में अधिकतर महिलाएं ही काम करती हैं। हालिया समय में फार्म में 15 महिलाएं और 3 पुरुष कर्मचारी हैं। उन्होंने गैर सरकारी संगठनों (NGO) के साथ साझेदारी भी की है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, व्यंजनों को विकसित करने और उत्पाद करने के क्षेत्र में काम करती है।

आप निहारिका की कंपनी The Little Farm Co. की जानकारी उनकी www.thelittlefarm.co.in पर भी देख सकते हैं। चाहे तो ऑनलाइन अचार भी आर्डर कर सकते हैं। अभी The Little Farm Co. के पास लगभग 400 एकड़ के खेत हैं, यहाँ जैविक खेती की सहायता से फल, सब्जी और मसाले उगाए जाते हैं। जिनसे अचार भी बनाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here