इंजीनियर ने मुर्राह भैंसे सुल्तान के बेटे चांद को तैयार किया, कीमत करोड़ों में, पंजाब में बना चैंपियन

0
7762
Indian Murrah Bull Chand
Murrah Buffalo Sultan Son Chand won National Champion. Junior Murrah Bull Chand price goes is Crores. Indian Murrah Bull Chand owner is Engineer Pradeep.

File Photo Credits: Twitter

Fatehabad: किसी ने ठीक ही कहा है की ‘ऐन इंजीनियर कैन दू एनीथिंग’। एक इंजीनियर युवा ने एक ऐसा उदहारण पेश किया है, जिससे यह बात सच साबित हो गई है। सौदापुर गांव के मराठा प्रदीप टूर्ण बीटेक पास आउट हैं। इंजीनियरिंग की पढाई के बाद उन्होंने नोएडा एयरपोर्ट पर एक कंपनी में इलेक्ट्रिक इंजीनियर की Job भी की। प्रदीप को बचपन से ही पशु पालन का शौक था। शौक पूरा करने के लिए नौकरी छोड़ दी।

फिर वे पशुपालन करने लगे और शौक के लिए अच्छी नस्ल के पशु तैयार करने के लिए कुछ अलग करने लगे। उन्होंने कोई अच्छे नसल के पशु पाले। उनका ही एक पाला गया भैसा, जिसका नाम चांद रखा गया है, उसने पंजाब में चैंपियन बनकर सबको आकर्षित किया है। इसकी कीमत अभी तक करोड़ाें में मानी जा रही है। चांद के पिता सुल्‍तान की कीमत 21 करोड़ लगी थी। हमने भैसे सुल्तान की भी खबर कवर की थी।

चांद भैंस के मालिक एक बीटेक इंजीनियर हैं

इंजीनियर तुवा मराठा प्रदीप टूर्ण ने मुर्हरा नस्ल (Murrah Bull) के कटड़े भैंस को तैयार किया है। वे उन्हें बड़े लाड से पालते हैं और प्रदीप की आवाज सुनकर चांद घर में कहीं भी पहुंच जाता है। चाँद को बुलाने के लिए प्रदीप का एक इशारा ही काफी होता है।

पंजाब के जगराओं मंडी में आयोजित पीडीएफए इंटरनेशनल डेयरी एवं एग्री एक्सपो चैंपियनशिप में लगभग 3000 पशु पालक अपने पशु लेकर आये थे। प्रतियोगिता में चांद ने सबसे कम उम्र का होते हुए भी चैंपियनशिप जीतकर अपने नाम कर ली।

आपको बता दें की इससे पहले भी चांद भैसा (Murrah Bull Chand) कई अवार्ड और प्रतियोगिताएं जीत चुका है। 2 वर्ष, 9 माह की आयु में चाँद ने नहला (भूना) जिला फतेहाबाद में हुई राष्ट्र स्तरीय पशु प्रदर्शनी में 2 से 4 दांत कैटेगरी में भाग लिया। इस प्रदर्शनी में पूरे देश से लगभग 600 पशुओं ने हिस्सा लिया था।

प्रतियोगिता में चांद ने पहला स्थान हासिल किया

इस प्रतियोगिता में चांद ने जीत दर्ज करते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अधिकारीयों ने चाँद के मालिक प्रदीप को नकद राशि, प्रथम स्थान का प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। इससे पहले जनवरी, 2020 में क्र्ड ने डेयरी फार्मर एसोसिएशन द्वारा कुरुक्षेत्र में आयोजित राष्ट्र स्तरीय पशु प्रदर्शनी में तीसरा और मार्च 2020 में एनडीआरआइ करनाल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी में चौथा स्थान प्राप्त किया था।

आपको बता दें की चांद के पिता सुल्तान (Chand father was Murrah Buffalo Sultan) थे। यह वही करोड़ो की कीमत का भैंसा था। सुल्तान पर साउथ अफ्रीका के एक व्यापारी ने 12 करोड़ रुपये की कीमत लगाई थी। हाल ही में कुछ दिनों पहले हृदय गति रुकने से सुल्तान का देहांत हो गया था। सुल्तान भी इससे पहले चैंपियन बना था। हमने सुल्तान पर एक विशेष रिपोर्ट भी कवर की थी।

चांद हर दिन चाँद पांच लीटर दूध पीता हैं

इंजीनियर प्रदीप ने एक अख़बार को बताया की वह कटड़े को चना, चने का आटा, गेहूं, बिनौला खल, हरी सब्जियां व चारा खिलाते हैं। इसके साथ हर दिन चाँद पांच लीटर दूध पीता हैं। चाँद के खाने की डाइट व डेली रूटीन पशु चिकित्सकों की सलाह पर चलती है।

वह रोज 5 किलोमीटर की सैर भी कराते हैं। गर्मियों में चाँद को कूलर की हवा में गद्दे पर सुलाया जाता है। उसे दिन में दो से तीन बार नहलाया जाता है। चांद का जन्म 11 मई, 2018 का है। प्रदीप के परिवार वाले और दोस्त चांद का जन्मदिन केक काट कर मनाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here