
Presentation Photo Used
Bhopal: गर्मी के दिन (Summer Days) अब आ गए हैं, ऐस में इन दिनों तपती गर्मी से ज्यादा कुछ और चीज़ परेशां करती है। जी हाँ, गर्मी से ज्यादा दिक्कत इस मौसम में मच्छरों (Mosquitoes) से होती है। ठण्ड जाने के बाद गर्मी के मौसम में एकदम से मच्छरों की तादात बढ़ जाती है और मच्छरों का झुण्ड हमारे घरों में घुस जाया करता हैं।
गर्मियों में मच्छर काफी परेशान करते हैं। ऐसे में लोग इस मुसीबत से छुटकारा पाने के लिए कई तरह से जतन करते हैं। मच्छरों को भगाने और मारने के लिए कई प्रोडक्ट्स मार्किट में मिलते है। कई लोग मॉस्किटो कॉइल, रैकेट और कछुआ चाप और अगरबत्ती का इस्तेमाल करते हैं।
मच्छर पकड़ने वाले LED Lamp
इस परेशानी से छुटकारा दिलवाने के लिए हम आपको एक ऐसे डिवाइस (Device) के बारे में बता रहे हैं, जिसको लगाते ही सारे मच्छर सुध बुध खो देंगे और ख़त्म हो जाएंगे। हाल के दिनों में बाज़ार में मच्छर पकड़ने वाले LED Lamps आ गए हैं, जो लाइट सोर्स के ज़रिये मच्छरों को आकर्षित करते हैं और उन्हें फिर उन्हें पास आने पर उन्हें फंसाकर मार देते हैं। यह डिवाइस बड़े कारगर भी साबित हो रहे हैं।
यह Mosquito Shock Killer लैंप बड़े काम का है
मच्छरों को बल्क में मारने का एक जरिया एलईडी मॉस्किटो किलर (Mosquito Killer) भी हो सकता है। मच्छरों को पकड़ने और मारने वाला यह लैंप बहुत हल्का और इस्तेमाल करने में बहुत आसान है। यह कम शोर में मच्छरों को मार देता है। यदि आपके घर में बहुत अधिक मच्छर हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।
Anyone got this mosquito LED lamp? Please let me know if it works. Thanks! pic.twitter.com/X8NfaYRQ3E
— Aziz Laikar (@AzizLaikar) August 6, 2021
यह मॉस्किटो किलर बेहतर रिजल्ट देता है और सभी तरफ से मच्छरों को अपनी ओर खींचकर मार देता है। यह लैंप एक पावरफुल बैटरी के साथ आता है और 8 घंटे तक पावर देता रहता है। वैसे तो मच्छरों का काम तमाम तो कुछ ही मिनटों में हो जाता है। इस यंत्र को USB Type-A पोर्ट और पावर बैंक से चार्ज कर सकते है।
#Zuzuwa #Lighting Outdoor Lighting – 15W E27/B22 LED Mosquito Killer Bulb 175V-220V LED Lamp Electric Trap Mosquito Killer Light For Sleepping. Lighting is important for interior and outdoor design for aesthetic appeal, mood, ambiance… pic.twitter.com/0ve4A9voMv
— Zuzuwa Lighting Accessories (@ZuzuwaL) November 27, 2020
इस मच्छर मार एलईडी लैंप (LED lamp) में ट्रिपल एंटी-एस्केप डिजाइन है, जो मच्छरों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। फिर मच्छर को Funnel-Shaped Design में उलझाकर उन्हें मार देता है।
#hid #music LED Lamp Mosquito Killer pic.twitter.com/SjmoY6wWg5
— Angels Illumination (@angelsillumina1) November 13, 2019
आप मरे हुए मच्छर नीचे की ट्रे में देख सकते हैं। फिर उस ट्रे से मरे मच्छरों को हटा दें। इसे उपयोग करने के लिए अब Led लैंप को बिजली के प्लग में लगाकर ऑन करके छोड़ दें और मच्छरों को गिरते हुए देखें। फ्लिपकार्ट में यह मच्छर मार लैंप 699 रुपये की कीमत पे मिल रहा है। अलग अलग कंपनी और शॉपिंग प्लेटफार्म पर यह LED Lamp 399 से 799 रुपये तक की कीमत पर उपलब्ध हैं।



