यह 7 सीटर कार लॉन्च होते ही लोगो की पसंद बन गई, पूरे परिवार को एक साथ सैर करवायेगी

0
7891
Maruti Suzuki EECO
Maruti Eeco 7 Seater is liked by people. Full family can travel together in this family car Maruti Suzuki EECO. Look at features and price.

Delhi: कार कंपनिया नये अपडेटेड मॉडल को हमेशा ही लॉन्‍च करती रहती है। बाजार में नई कार के मॉडल आते हमने हमेशा से ही देखा है। नये मॉडल को खरीदने की होड हमेशा से ही लगी रहती है। वह लोग जिन्‍हें नये फीचर्स की कार यूज करना पसंद है, वह तो अक्‍सर ही नई कार के लॉन्‍च होने का वेट करते रहते है।

मार्केट में मारूति सुजुकी कंपनी का नाम बहुत ही फैमस है। यह कंपनी मार्केट में अपना दबदबा हमेशा से ही बनाती आई है। अब एक बार फिर से कंपनी ने नये अपडेटेड मॉडल को मार्केट में लान्‍च किया है। मारूति ईको का नाम तो आपने सुना होगा। इस कार को ही कंपनी ने अपडेट करके मार्केट में लान्‍च किया है।

मारूति सुजुकी ने नई मारूति ईको अपडेटेड मॉडल में किया पेश

इस कार को नये लुक तथा सिटिंग केपेसिटी को बढ़ाकर कंपनी ने बहुत ही पावरफुल इंजन के साथ में पेश किया है। इस नये मॉडल को लेकर कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह मारूति ईको (Maruti Suzuki Eeco) पुराने मॉडल से अधिक माइलेज देगी।

इस कार की कीमत की अगर हम बात करे तो यह कार 5.13 लाख रूपये में मार्केट में उपलब्‍ध हो जायेगी। नई जो मारूति ईको है, वह नये रिफ्रेश इंटीरियर तथा एडवांश फीचर में पेश हुई है।

इसमें 1.2 लीटर की क्षमता वाला के-सीरीज डुअल जेट का वीवीटी पेट्रोल इंजन हे। जिसकी पावर 80.76 पीएस की है। वही बात करे टॉर्क की तो यह 104.4 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। वही इस कार का माइलेज पिछली कार के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक है।

पूरे 11 नये फीचर्स मॉजूद है इस कार में

अगर इस नये अपडेटेड कार के मॉडल की हम बात करे तो इसमें बहुत से नये फीचर भी है। इसमें रिक्‍लाइनिंग फ्रंट सीट, डोम लैंप, केबिन एयर तथा नई बैटरी सेविंग का फंक्‍शन है। इसके सेफ्टी फीचर भी कमाल के है।

इसमें पूरे 11 सेफ्टी फीचर है। इसमे रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्‍लाइडिंग डोर, चाइल्‍ड लॉक, इंजन इमोबिलाइजर, इलेक्‍ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्‍ट्रीब्‍यूशन, इल्‍यूमिनेटेड हजार्ड लाइट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्‍टम, डुअल एयरबैग यह सब सेफ्टी फीचर्स है।

5 सीटर तथा 7 सीटर दोनो ही कॉन्‍फिगरेशन में पेश है यह कार

वही इसमें नया स्‍टीयरिंग व्‍हील, डिजिटल इंस्‍ट्रमेंट क्‍लस्‍टर, ऐसी के लिये रोटरी कंट्रोल यह सभी फंक्‍शन काफी अपग्रेडेट इस कार में है। इसके अगर पेट्रोल वेरिएंट की हम बात करे, तो इसमें 60 लीटर वाला बूट स्‍पेस होता है। इस नये मॉडल कमे पूरे 5 कलर है।

वही इसमें 5 तथा 7 दोनो ही सीटर के कॉन्‍फिगरेशन है। इस कार में एंबुलेंस का वेरियंट भी है। जिसमें मरीजो को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने की सुविधा है। इसमें कार्गो तथा टुअर भी है। जो की व्‍यावसायिक क्षेत्र में काफी ज्‍यादा उपयोग में लिये जाते है।

इस नई मरूति ईको के लॉन्‍च हो जाने के बाद में मारूति सुजुकी इंडिया के जो वरिष्‍ठ कार्यकारी अधिकारी है, उन्‍होंने कहा हे कि जब से मारूति ईको लॉन्‍च हुई है, तब से इसके 9.75 लाख मालिक काफी गर्व से इसको लाइक कर रहे है।

नई इको परिवार के साथ साथ उद्यमियो तथा व्‍यावसायो के लिये बहुत ही कुशल तथा विश्‍वसनीय वाहन है। यह स्‍टाइलिश होने के साथ साथ काफी आरामदायक भी है। यह पारिवारिक वाहन के तौर पर ग्राहको की काफी अच्‍छी पसंद है। व्‍यावसायिक लचीलेपन के हिसाब से यह काफी ज्यादा भरोसेमंद भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here