महिंद्रा कंपनी ला रही नए फीचर और मॉडल के साथ New Bolero, शानदार गाडी की पूरी डिटेलस

0
61138
mahindra bolero new model 2022
Mahindra Bolero New Model 2022 News Update. Mahindra Bolero Neo Plus will run on Indian roads and highway soon.

Mumbai: हर किसी को कार का बहुत शौक होता है और वे चाहते है, उनके पास भी कार हो। देश में कई कंपनी है, परंतु सबसे ज्यादा चलने वाला ब्रांड महिंद्रा है। महिंद्रा हर वर्ष नए नए फीचर और लुक के साथ अपने द्वारा बनाई गई कार और बाइक, पेश करता है।

अभी तक महिंद्रा कई सारी गाडियां लॉन्च कर चुके है। लग्जरी कार से लेकर सोलर एनर्जी (Solar Energy) से चलने वाली कार तक भारत में बन चुकी है। लोगो को गाड़ी के शौक के साथ गाड़ी की जरूरत भी होती हैं। जब से आपदा काल प्रारंभ हुआ है, बस आदि वाहन बंद हो गए थे, इसलिए लोगो को वाहन की जरूरत समझ आई।

आपको बता दें महिंद्रा ग्रुप के फाउंडर आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने कुछ समय पहले स्कॉर्पियो का एक नया कलेवर लॉन्च किया था, जो मार्केट में बहुत ज्यादा धूम मचा रही है, इसके बाद उन्होंने बुलेरो को नए फीचर्स और काफी अट्रैक्टिव लुक के साथ लॉन्च कर रहा है। तो आइए जानते है क्या खासियत है, इस नई बुलेरों में।

महिंद्रा ग्रुप की न्यू बोलेरो

महिंद्रा अपने द्वारा बनाई गई Bolero कार के फीचर और लुक में बदलाव करके अपने अनोखे अंदाज में पेश कर रहे है। अब महिंद्रा ग्रुप की स्कॉर्पियो कलर में आने के पश्चात बोलेरो का नया वेरिएंट भी आने वाला है। जल्द ही लॉन्च होने के बाद मार्केट में उपलब्ध होगा। अब आप बोलेरो नियो का फेसलिफ़्टेड वर्जन देखेंगे। Mahindra Bolero Neo वर्जन को Mahindra Bolero Neo Plus में कनवर्ट कर दिया गया है।

TUV 300 को रिप्लेस कर बोलरो नियो को लॉन्च किया था

जानकारी के लिए बता दें कि बीते वर्ष में आनंद महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने अपने द्वारा निर्मित TUV300 को रिप्लेस कर Bolero Neo को लॉन्च किया था। जो लोगो को काफी पसंद आया था, अब आनंद महिंद्रा बोलेरो नियो का एडवांस वर्ज़न लेकर आई है, जो आपको और भी ज्यादा पसंद आएगा।

इस गाड़ी का लुक प्लस गाडी TUV300 प्लस का फेसलिफ्ट होगी। एडवांस फीचर के साथ नई बुलरो के लुक में हेडलैंप और फ्रंट ग्रिल नए डिजाइन में होंगे। साथ में क्लैमशेल बोनट के साथ कंपनी न्यू बुलैरो को पेश करेगी।

लुक के साथ साइज में भी होगा फर्क

अपकमिंग नई बोलेरो साइज़ में भी बेहद अच्छी होगी जो लोगो की डिमांड भी रही है। मिली जानकारी से पता चला है कि इस न्यू बुलेरा में पुराने वेरिएंट से ज्यादा स्पेस होगा। यह गाड़ी 7 सीटर और 9 सीटर दोनों प्रकार ही मार्केट में आएंगे।

आपको बता दे की Bolero Neo Plus का अंदुरूनी भाग करीब करीब बोलेरो नियो के जैसा ही होगा। आप भी इस न्यू बुलैरो के फीचर्स जान ले, जो इस प्रकार है, बुलेरो के न्यू वर्ज़न में भी 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, पावर विंडो, क्रूज कंट्रोल,हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, पावर एडजस्टेबल ORVM, ईको मोड वाला एसी आदि कई बेहतरीन फीचर है, जो आपकी लंबी यात्रा को आरामदायक बना देंगे।

अन्य जानकारी

आपको बता दें न्यू बोलेरो नियो प्लस की आंतरिक डिजाइन साधारण और बेहद क्लासी है और केबिन का डिजाइन और डैशबोर्ड बोलेरो नियो जैसा ही है। आपको जान कर खुशी होगी कि महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस को छह न्यू वेरिएंट में लॉन्च किया जा रहा है। जिसमे P10 के कई वेरिएंट देखे जा सकते है।

2.2 लीटर के डीजल इंजन के साथ कंपनी इसे मार्केट में उतारने जा रही है। मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनो ही विकल्प इसमें मौजूद होंगे और सबसे अच्छी बात की बोलेरो नियो प्लस का साइज स्टैंडर्ड नियो बुलेरो से बड़ा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here