
Rishikesh: दोस्तों भारत में अनेक तीर्थ स्थल है, जो अपनी खासियत के लिए विश्व विख्यात हैं। भारत के तीर्थ स्थल शांति और समृद्धि के लिए जाने जाते हैं। अक्सर लोग शांति की तलाश में भारत की उन जगहों पर पहुंचते हैं, जहां उन्हें ईश्वर के साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है। भारत के कुछ जगह ऐसी है, जहां जाकर ऐसा लगता है जैसे मानो किसी स्वर्ग में आ गए हो।
इसी कड़ी में हम बात करेंगे भारत का प्रमुख पर्यटक और तीर्थ स्थल ऋषिकेश जो मां गंगा की नगरी भी कही जाती है। आपको बता दें ऋषिकेश उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) के पास है और इससे हिमालय का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। इस जगह पर आपको लाखों की भीड़ में श्रद्धालु और ऋषि मुनि मिलते हैं, जो शांति की तलाश में यहां तक पहुंचते हैं और अपना ध्यान करते हैं।
दोस्तों यदि आपके मन में भी किसी पवित्र जगह पर घूमने का मन है और बजट की दिक्कत है, तो आपके लिए ऋषिकेश एक बेहतरीन विकल्प साबित होने वाला है। यहां पर आपको खाने-पीने और रहने के लिए पैसों की जरूरत नहीं पड़ती यहां के आश्रम में आप मुफ्त में रह सकते हैं और भोजन भी कर सकते हैं।
जाने कम बजट पर खूबसूरत यात्रा के बारे में
दोस्तों अक्सर हमारे लिए बजट एक बहुत बड़ी परेशानी बन जाती है, हम चाह कर भी बजट के कारण घूम फिर नहीं पाते है। परंतु आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक बेहतरीन सलूशन देना वाले हैं।
यदि आपके मन में भी घूमने फिरने की इच्छा है या फिर आप दोस्तों के साथ अपनी फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा (Family Trip) करना चाहते हैं, तो इसलिए की जानकारी से आपको आपकी यात्रा का प्लान बनाने में काफी सहूलियत होगी।
Gita Bhawan, Rishikesh #inde #india #indien #india_gram #uttarakhand #rishikesh #lonelyplanetindia #incredibleindia… pic.twitter.com/1Ay0gkBDWh
— Marilú Rodríguez Baz (@MariluRoguezBaz) April 23, 2016
ऋषिकेश की यात्रा कम बजट पर खूबसूरत यात्रा मानी गई है। आप ऋषिकेश जी याद करो और आनंदमई यात्रा बना सकते हैं। आज हम ऋषिकेश के आसपास की जगहों के बारे में बात करेंगे जहां जाना आपके बजट मैं होगा।
मात्र 30 RS में स्वादिष्ट और पेट भरके भोजन प्राप्त करें
दोस्तों ऋषिकेश पहुंचने तक मैं आपका जितना पैसा खर्च हो जाता है, उतना ही पैसा खर्च होगा, क्योंकि यहां पर आपको रहने के लिए मुफ्त मे व्यवस्था मिल जाती है और खाने की बात करें तो 30 RS में आप भरपूर भोजन स्वाद के साथ कर सकते हैं। जी हां दोस्तों ऋषिकेश की यात्रा बहुत ही सस्ती और आनंदमई यात्रा है।
Gita Bhawan is situated on the banks of the holy river Ganges, amidst the Himalayan mountains at Swargashram, Rishikesh. It consists of a very large complex comprising discourse halls and over 1000 rooms available free of charge for the stay of devotees. pic.twitter.com/TTgVdWOsKt
— anika.chowdhary (@AnikaChowdhary) August 10, 2018
दोस्तों आप इस शहर में जितने दिन चाहे उतने दिन रह सकते हैं, रहने का कोई पैसा नहीं लगता, बस खाने के लिए आपको 30 RS करने होते हैं। दोस्तों इस शहर की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करने में पर्याप्त है। नर्मदा के घाट और बड़े-बड़े मंदिर आश्रम लोगों को खूब भाते है। साथ ही इस शहर की खूबसूरती को एक्सप्लोर करने में आपको काफी मजा आने वाला है।
जाने योगभूमि की खासियत
ऋषिकेश भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी एक पर्यटक दृष्टि से प्रसिद्ध शहर है, यहां पर हर दिन लाखों श्रद्धालु आते हैं और आसपास की जो खूबसूरत जगह है, वहां पर घूम कर खुद को ज्ञान से भरपूर पाते हैं। दोस्तों ऋषिकेस में एक प्रसिद्ध जगह है, जिसका नाम है योग भूमि यहां पर सुबह शाम मां गंगा की आरती की जाती है, जहां लाखों श्रद्धालु मां गंगा की आरती के लिए शामिल होते हैं।
माना जाता है कि मां गंगा की आरती मैं शामिल होने से सारे पाप दुख दर्द दूर हो जाते हैं। इस जगह पर ना केवल भारतीय बल्कि विदेशी लोग भी मां गंगा की आरती में शामिल होने के लिए आते हैं। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट होता है, योग भूमि यहां पर तरह-तरह के योग के आसन सिखाए जाते हैं और उनके लाभ के विषय में भी बताया जाता है।
जाने गीता भवन की खासियत
अब बात करेंगे रहने के लिए स्थान की तो दोस्तों आपको बता दें यहां पर गीता भवन नाम से एक स्थान है जहां पर आप एकदम मुफ्त में रह (Free Stay) सकते हैं और ऋषिकेश शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। गंगा किनारे स्थित गीता भवन (Gita Bhawan Rishikesh) नाम से यह एक आश्रम (Aashram) है, जहां 1000 से भी अधिक कमरे हैं।
Studying and staying at Gita Bhawan 5, Rishikesh is an amazing experience for #GitaPrachar ! pic.twitter.com/hm8Z93IMcM
— Yaduvendra Mathur (@yadujaipur) March 13, 2023
यहां रहना एकदम मुफ्त है और इस जगह के खाने की कीमत और भी ज्यादा कम है। इस आश्रम में चौबीसों घंटे योग मंत्र और जाप चलते रहते हैं। दोस्तों इस जानकारी के साथ यदि आप इस जगह पर जाते हैं तो काफी अच्छे अनुभव के साथ आपकी ट्रिप कंप्लीट होगी।



