इन देशों में पढ़ाई फ्री में हो जाती है, मुफ्त एजुकेशन देने वाले देशों की लिस्ट और कारण जान लें

0
645
Offer Free Education
Students Demo File Photo.

Delhi: हम सभी जानते हैं कि आज के समय में सभी के लाइफ़ मे शिक्षा की क्या अहमियत है। शिक्षा के बिना कुछ नहीं होता है। जिसके कारण आज के समय के सभी नागरिक पढ़ाई करना चाहता है। परंतु हर किसी के पेरेन्ट्स की स्थिति नही होती कि उन्हे वह उच्च शिक्षा प्राप्त करवाए।

उनके पेरेन्ट्स अपनी परिस्थिति के हिसाब से जैसे बने वैसे तो 10वी और 12 वी तक की पढ़ाई करवा ही देते हैं। लेकिन उसके बाद जो एजुकेशन की पढ़ाई या उच्च शिक्षा के लिए जो पैसे की आवश्यकता पड़ती है। वह अपनी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण नहीं दिलवा पाते हैं।

बता दे कि हाईस्कूल की पढ़ाई पुरी होने के बाद जो कालेजो मे पढ़ाई के लिए फ़ीस और बाहर रहकर खाने पीने का खर्चा आता हैं। वह हर माँ-बाप नही उठा पाते है। जिसके कारण वह छात्र अपनी पढ़ाई पुरी करने से वंचित रह जाते हैं।

Students and Jobs
Students Presentation File Photo

आपको बता दें कि दुनिया मे कई सारे ऐसे देश है। जहां पढाई करने वाले छात्रों को मुफ्त में शिक्षा (Free Education) उपलब्ध कराई जाती हैं या कहे तो बहुत ही कम फ़ीस ली जाती है। आइए आज इस पोस्ट मे जानते हैं कि किन-किन देशों मे शिक्षा के नाम से छात्रों से एक भी शुल्क नही लिया जाता है, यानी इस देशों मे फ़्री मे शिक्षा दी जाती है।

नॉर्वे (Norway)

बता दे कि नार्वे एक ऐसा देश है। जहा छात्रों को फ़्री मे शिक्षा प्रदान कराई जाती है। इतना ही नही यहा स्थानीय छात्रों के साथ साथ बाहर देशों के स्टूडेन्ट्स को भी मुफ्त मे शिक्षा दिलाई जाती हैं। लेकिन इस देश मे पढ़ाई करने वाले बच्चों को यहा की लेग्वेज सिखना आवश्यक होता है। जिससे वह यहा रहकर पढाई पुरी कर सके।

यहाँ की रिपोर्ट के अनुसार किसी भी स्टुडेन्ट्स को किसी भी लेवल जैसे डाक्टरेड ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन तक की शिक्षा प्राप्त करने के लिए फ़ीस के नाम पर एक रुपया भी नहीं लिया जाता है। लेकिन विदेशी छात्रों को यहा के गवर्मेन्ट कालेजो मे स्टूडेन्ट यूनियन के लिए 30 से 60 युरो तक की फ़ीस देनी पड़ती हैं। जिसमे काउंसिल स्पोर्ट्स प्रतिक्रिया, हेल्थ और कैंप 9 की सुविधा उपलब्ध होती है।

जर्मनी (Germany)

आपको बता दें कि मुफ्त मे शिक्षा प्रदान करने वाले देशो मे जर्मनी का नाम भी शामिल हैं। यहा लगभग 300 गवर्मेन्ट कालेज और 1000 से भी ज्यादा स्टडी प्रोग्राम आफ़र है। जिसमे स्थानीय छात्रों के साथ साथ विदेशी छात्र को अपनी पढ़ाई करने के लिए एक रुपये की भी फ़ीस का भुगतान नहीं करना पड़ता है।

कुछ कालेजो मे अपनी प्रवेश शुल्क के लिए 11 हजार रुपए की राशि देनी होती है। परंतु सरकारी कालेजो मे हर कोई विद्यार्थी से वही का हो या फ़िर विदेशी उनसे भी एक रुपए की शुल्क नही ली जाती है। यहा तक की उन्हें कोचिंग भी मुफ्त मे कराया जाता है।

स्वीडन (Sweden)

स्वीडन भी एक ऐसा देश है। जहाँ एजुकेशन मुफ़्त मे होता है। परंतु यहा केवल स्वीडन और यूरोपीय यूनियन के छात्रों को ही मुफ़्त मे शिक्षा दी जाती हैं। लेकिन विदेशों के स्टूडेन्ट्स के लिए भी ट्यूशन फ़ीस बहुत कम है।

वही अगर पीएचडी की बात करे तो यहा स्थानीय या अन्य देशों के बच्चों को इसकी शिक्षा बिल्कुल फ़्री मे कराई जाती है। बता दे कि स्वीडन अपनी उच्च शिक्षा की श्रेणी में पूरे दुनिया मे काफ़ी प्रसिद्ध है। जिससे यहा लाखो की संख्या मे छात्र यहा अपनी पढ़ाई करने के लिए आते हैं।

फिनलैंड (Finland)

फ़िनलैन्ड अपनी खुबसुरती के साथ साथ फ़्री मे ग्रेजुएशन के लिए काफ़ी फ़ैमस हैं। यहा के स्टुडेन्ट्स को मास्टर्स या बैचलर्स डिग्री में कोई शुल्क नही चुकानी पड़ती हैं। क्योकि दुसरे देशो की तरह यहा भी विद्यार्थी को फ़्री मे शिक्षा मिलती है।

वही अगर पीएचडी की पढ़ाई की बात करे तो इन्हे भी कोई शुल्क की आवश्यकता नही होती हैं। इसके अलावा उन्हे सरकार से सैलरी भी मिलती है। इस देश में यदि कोई छात्र यूरोप से बाहर का है और वह फ़िनिश या स्वीडिश लेग्वेज में कोर्स करते हैं, तो उन्हें भी मुफ़्त मे शिक्षा देने की सुविधा उपलब्ध है।

ऑस्ट्रिया (Austria)

बता दें कि फ़्री मे शिक्षा प्राप्त कराने वाले देशो मे आस्ट्रिया जैसे यूरोपीय देश का भी नाम शामिल हैं। जिसमे यहा के स्थानीय छात्रों को अपनी पढ़ाई पुरी करने के लिए एक भी रुपया नही चुकाने पड़ते हैं या कहे तो किसी भी कोर्स के लिए यहा के स्टूडेन्ट को फ़्री मे शिक्षा प्राप्त होती है।

पढ़ाई पुरी होने के बाद यानी डिग्री हासिल होने के बाद आगे पड़ने वाले इक्छुक विद्यार्थी को 300 यूरो प्रति सेमेस्टर शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। आस्ट्रिया की कैपिटल वियना ने वर्ष 2019 मे बच्चों के पड़ने वाले सबसे अच्छे शहर में 13वां स्थान प्राप्त किया था।

फ्रांस (France)

कई यूरोपीय देशो की लाइन मे फ्रांस देश भी पीछे है। लेकिन यह देश भी अपने विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के लिए छात्रों को फ़्री मे शिक्षा प्रदान कराता हैं। यहा के गवर्मेन्ट कालेजो मे पढ़ाई के लिए विद्यार्थी को किसी भी प्रकार की शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैं।

यहा विदेशी छात्र को लान्ग टर्म विदेशी कार्ड भी दिया जाता है। जिससे वह इस देश मे आसानी से रह सके।फ़्रांस मे एजुकेशन फ़्री मे होता है, लेकिन कोचिंग का पैसा कुछ कालेजो मे देना पड़ता है। वही बैचलर्स की पढ़ाई करने के लिए यहा के कालेजो मे स्टुडेन्टस को 3000 Dollar प्रति साल की फ़ीस भरनी पड़ती हैं। 

ग्रीस (Greece)

ग्रीस देश मे भी अन्य यूरोपियन देशों की तरह ही बहुत ही कम पैसे मे शिक्षा प्रदान कराई जाती है। लेकिन इस देश में बाहर यानि विदेशी छात्र को अपनी शिक्षा के लिए फ़ी भरनी पड़ती हैं और भी बहुत कम।

बता दे कि यह देश सभी यूरोपियन देशो मे-से सबसे कम शुल्क लेने वाला देश है। यहा वेदेशी बच्चों से भी काफ़ी कम शुल्क मे उच्च शिक्षा की सुविधा है। लेकिन ग्रीस देश के स्टूडेन्ट्स अपनी बैचलर की पढाई ग्रीक विश्वविद्यालय से मुफ्त में प्राप्त कर सकते है।

चेक रिपब्लिक (Czechia)

चेक रिपब्लिक देश भी उन देशों की लिस्ट मे शामिल हैं। जहाँ शिक्षा प्रदान के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाता यानी फ़्री मे शिक्षा दिलाई जाती है। लेकिन इस देश मे मुफ़्त शिक्षा के लिए यह शर्त रखी गई हैं कि उनको चेक लैग्वेज की पढ़ाई करनी होगी।

बता दें कि विदेशी छात्र जो कि युरोपियन से बाहर के भी हो उनको इस देश मे मुफ़्त मे पढ़ने के लिए पहले चैक लैंग्वेज की पढ़ाई करनी होगी। इस देश मे लगभग 45000 इन्टरनेशनल छात्र पढ़ाई करते हैं, उनमे से 30 हजार छात्र मुफ्त शिक्षा ले रहे हैं।

स्पेन (Spain)

स्पेन भी एक ऐसा देश है। जहाँ शिक्षा के नाम पर एक भी पैसा नहीं लिया जाता है। स्पेन मे ट्युशन की फ़ीस भी काफ़ी हद तक कम ही होती है। जिसके कारण बच्चों को कालेजो मे पढ़ाई करने मे आसानी होती है। यहा विदेशी स्टूडेन्टो को स्पेनिश कालेज प्रति वर्ष 1000 Dollar की शुल्क का भुगतान करना पड़ता है।

इटली (Italy)

अगर इटली देश की भी बात करे तो यहा भी स्टूडेन्ट्स की पढ़ाई बहुत कम शुल्क मे या फ़िर फ़्री मे ही होती है। इटली की सबसे अच्छी बात यह है कि पढाई करने वाले छात्रों को लोन, ग्रांटस या स्कालरफ़िस और फ़ीस में भी बहुत छुट भी मिल जाती है।

बता दे कि इटली के कुछ राज्य मे ऐसे विश्वविद्यालय भी शामिल हैं। जो कि अन्य देशो की तुलना मे काफ़ी मशहूर है। वही पढ़ाई कर रहे स्टूडेन्टस के लिए इटली की कैपिटल रोम शहर को काफ़ी बेस्ट माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here