KGF स्टार यश अपनी रियल लाइफ में भी बहुत उदार हैं, आज भी उनके पिता बस ड्राइवर हैं, जानें यह बातें

0
1805
KGF superstar Yash
KGF superstar Yash success and struggle story in Hindi. Yash and His Real Life Story Revealed. He is very simple man.

File Photo

Bangalore: हमारे देश में साउथ इंडस्ट्री की फिल्‍मों का क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। लोग बॉलीबुड से ज्‍यादा साउथ कि फिल्‍मों (South Indian Films) को देखना ज्‍यादा पसंद कर रहे है। बाहुबली फिल्‍म की सफलता के बाद से साउथ इंडस्‍ट्री के द्वारा उनकी फिल्‍मों को हिन्‍दी में भी रिलीज किया जाने लगा। जिससे इन फिल्‍मों ने करोड़ो कि कमाई भी की। इसी फिल्‍मों की लिस्‍ट में केजीएफ और पुष्‍पा जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज का नाम एड है।

फिल्म केजीएफ की सफलता इस बात का सबूत है कि किस तरह से साउथ इंडस्‍ट्री कि फिल्‍म लोगों द्वारा पसंद की जा रही हे। केजीएफ 2 (KGF 2) ने बॉक्स ऑफिस में सक्‍सेस के झंडे गाड दिए थे। केजीएफ 2 के पहले इसका पहला पार्ट जोकि 2018 में रिलीज हुआ था।

उसने भी बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्‍म ने 200 करोड का कलेक्‍शन किया था। केजीएफ पहली ऐसी कन्‍न्‍ड़ फिल्म (Kannada film) है, जिसने इतनी ज्‍यादा कमाई की है। इस फिल्‍म कि सफलता ने यश (Yash) को रातोरात एक सुपरस्‍टार बना दिया। वह हर युवा के दिलों में राज करने लगे।

केजीएफ के बाद केजीएफ पार्ट 2 ने भी बॉक्‍स ऑफिस में ताबडतोड़ कमाई की है। जब यह फिल्‍म तीन साल के लंबे अंतराल के बाद 14 अप्रैल 2022 को रिलीज की गई तो लोगों ने इस फिल्‍म को काफी सराहा। इसके साथ ही यश का जलवा भी कायम रहा।

इस फिल्‍म मे सुपरस्‍टार यश (Super Star Yash) काफी अलग अंदाज में नजर आये है। लेकिन सुपरस्‍टार यश की असल जिंदगी के बारे मे बात की जाये तो वह अपनी फिल्‍म के बिल्‍कुल विपरीत स्‍वभाव के है। असल जिंदगी में यश बहुत ही सरल और सहज स्‍वभाव के है। आइये जानते है सुपरस्‍टार यश के जीवन के खास पलो के बारे में।

300 रुपए लेकर घर से भागे थे यश

अपने फेवरेट सुपरस्‍टार के बारे मे जानने की उत्‍सुकता हर किसी को होती है। सुपरस्‍टार यश के बारे में बात की जाये वह कर्नाटक राज्‍स से बीलोंग करते है। उनका जन्‍म कर्नाटक राज्‍य में भावना हेली गॉंव में हुआ था। यश का असली नाम यश नहीं बल्‍कि नवीन कुमार गौड़ा है। यश एक मध्‍यमवर्गीय परिवार से ताल्‍लुक रखते है, उनके पिताजी एक बस ड्रायवर है।

बचपन से ही यश को एक्‍टिंग का काफी शौक था। अपनी एक्‍टिंग के सपने के बारे में यश हमेशा ही अपने पिताजी से बात किया करते थे। लेकिन यश के पिताजी उन्‍हें यह सब छोड़ कर पढ़ने की सलाह देते थे और उनके दिमाग से एक्‍टिग का भूत उतारने की बात कहते थे। यश के दिलों दिमाग में एक्‍टिंग का जूनून इतना ज्‍यादा था कि वह एक्‍टर बनने के ख्‍वाब को लेकर केवल 300 रूपये घर से लेकर बैंगलोर भाग आये थे।

शुरूआत में किया काफी स्‍ट्रगल

बैंगलोर (Bangalore) आने के बाद यश ने कई दिनों तक यहा संघर्ष किया। शुरूआत में यश ने बैकग्राउंड आर्टिस्ट कैमरामैन का काम किया, ताकि उन्‍हें पैसे मिल सके और उनका खर्चा चल जाये। इसी काम को करते हुए यश कई बार ऑडीशन देने भी जाया करते थे। लेकिन उन्‍हें ऑडीशन में बहुत बार रिजेक्‍शन का सामना करना पड़ा था।

स्‍ट्रगल (Struggle) करते करते एक बार उनका भाग्‍य खुल गया और ऑडीशन देने के बाद उन्‍हें एक टीवी शो मिल गया। इस टीवी सीरियल का नाम नंदगोकुला था। इस टीवी शो में काम करने के बाद यश को लोग थोड़ा जानने लगे और वह धीरे धीरे पापुलर होने लगे। सीरियल में काम करने के बाद यश को धीरे धीरे फिल्‍मों में काम मिलना शुरू हो गया।

पहली फिल्म 2008 में मिली

सीरियल के बाद यश के हाथ जो पहली फिल्‍म आई उसका नाम ‘मोग्गिनी मनसु’ है। यह फिल्‍म उन्‍हें साल 2008 में मिली थी। इस फिल्‍म में उन्‍होंने अभिनेत्री राधिका पंडित के साथ काम किया। राधिका पंडित जोकि असल जिंदगी में उनकी पत्‍नी है। इस फिल्‍म के बाद से यश के हाथ कई कन्‍न्‍ड़ फिल्‍में आई। इस फिल्‍म के बाद यश ने फिल्‍म मोदलसल, किरातका, गूगली, गजकेसरी, राजा हुली, मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी में अपने अभिनय का दमखम दिखाया।

केजीएफ की सफलता ने दिलाई नई पहचान

इन सभी फिल्‍मों के बाद यश के हाथ एक ऐसी फिल्‍म आई जिसने उन्‍हें एक सुपरस्‍टार बना दिया। उनके हाथ केजीएफ जैसी ब्‍लॉक बस्‍टर मूवी लगी। इस फिल्‍म के बाद से यश ने लोगों के दिलों में राज करना शुरू कर दिया। यश लोगों के फेवरेट एक्‍टरों कि लिस्‍ट में शामिल हो गये। आपको बता दे कि यह फिल्‍म 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस में लगभग 250 करोड कमाये थे।

इस फिल्‍म के बाद से सुपरस्‍टार यश की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। इस फिल्‍म के बाद से यश कन्‍न्‍ड़ फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाले एक्‍टर बन गये है। वह अब हर फिल्‍म के लिए 15 करोड़ रूपये लेते है। यश की केजीएफ पार्ट फर्स्‍ट की सफलता के बाद केजीएफ 2 ने भी ताबड़तोड कमाई की है और बाहुबली के बाद वह साउथ इंडस्‍ट्री (South Industry) की दूसरी सबसे सफल फिल्‍म बन गई है।

पहली हीरोइन राधिका से यश ने रचाई शादी

यश कि निजी जिंदगी की बात कि जाये तो यश ने अपनी पहली फिल्‍म की एक्‍ट्रेस से शादी की है। उन्‍होंने अभिनेत्री राधिका पंडित के साथ विवाह किया है। आज उनके 2 बच्‍चे भी है। जिसमें से एक बेटा और एक बेटी है।

आपको बता दे कि यश की राधिका से पहली मुलाकात उनकी पहली फिल्‍म के दौरान नहीं बल्‍कि उनके पहले सीरियल ‘नंदगोकुला’ की शूटिंग के दौरान ही हो गई थी। यश और राशिका शादी से पहले 6 साल तक रिलेशनशिन में रहे। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्‍होंने एक दूसरे से शादी करने का डिसिजन लिया।

आज यश और राधिका खुशहाल जिंदगी व्‍यतीत कर रहे है। आपको जानकारी के लिए बता दे कि यश की पत्नि राधिका एक फांउडेशन चलाती है। इस फाउंडेशन का नाम यशो मार्ग फाउंडेशन है। जिसकी सहायता से गरीब बच्चों की हेल्‍प कि जाती है।

आज भी पिता चलाते है बस

आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी यश के पिता बस चलाते है। एक इंटरव्यू के समय में जब एसएस राजामौली जोकि एक बहुत बड़े डायरेक्‍टर है, उनसे बात की जा रही थी, तो बातों ही बातों में उन्‍होंने इस बात को बताया क‍ि यश के पिताजी आज भी बस चलाते है। वह आज भी एक बस ड्रायबर है।

इंटरव्‍यू के समय उन्‍होंने कहा कि में यह जानकर हैरान हूँ, कि इतने बड़े सुपरस्‍टार के पिताजी आज भी बस चलाते (Bus Driver) है, उनकी सादगी को देखकर मैं हैरान हूँ। इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि वह यश से ज्‍यादा उनके पिताजी को एक सुपरस्‍टार मानते है। उनकी नजरों में यश के पिताजी असल सुपरस्‍टार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here