Bhopal, Madhya Pradesh: इन दिनों मध्यप्रदेश की राजनीति जोरों पर चल रही है. मध्य प्रदेश में अभी कांग्रेस की जोड़तोड़ की सरकार है और मुख्यमंत्री कमलनाथ बने बैठे हैं. कमलनाथ कभी अपने बयानों की वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं, तो कभी मध्यप्रदेश में बिजली कटौती को लेकर. हाल ही में कमलनाथ भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती होकर पुनः लाइमलाइट में आ गए थे.
आज कमलनाथ सोशल मीडिया पर ट्रोल किये जा रहे हैं वो भी एक दैनिक अख़बार में प्रकाशित एक प्रचार और फोटो के कारण. यह फोटो और अख़बार की कटिंग सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है. इस कारण मध्यप्रदेश कांग्रेस और कमलनाथ की किरकिरी भी हो रही है. लोग कमलनाथ की कांग्रेस सरकार को फोटोशॉप वाली सरकार बता कर घेर रहे हैं.
असल में आज 23 जून 2019 को दैनिक अख़बार नवदुनिया में एक विज्ञापन छापा गया था. इस विज्ञापन में कमलनाथ सरकार को गरीब किसानों का कर्ज़ा माफ़ करते और उसका प्रामाण पत्र एक महिला किसान को देते दिखाया गया था. इसी विज्ञापन को लेकर आज कमलनाथ आज घेर लिए गए.
जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत कमलनाथ सरकार किसानों के कर्ज माफ़ करने के दावे करती है और उसका प्रामाण पत्र भी दिया जाता है, उसी की एक फोटो इस अख़बार के विज्ञापन में देखि गई, किन्तु इस फोटो में एक झूल दिखाई दिया और वह था महिला का तीसरा हाँथ. सोशल मीडिया पर लोग कमलनाथ से पूछने लगे की मुख्यमंत्री जी यह तीसरा हाँथ किसका है ?
कुछ लोग तो यह भी कह रहे थे की अतिलोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी को मिला तीन हाँथो वाली महिला से आशीर्वाद. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्विटर पर इस जानकारी को रीट्वीट करते हुए लिखा की ‘कमलनाथ जी, ये तीसरा हाथ किसका है?’
कमलनाथ जी, ये तीसरा हाथ किसका है? 🙂 https://t.co/bwrixuADl4
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 23, 2019
एक यूजर संदीप सिंह ने लिखा की ‘खुशहालकिसान के विज्ञापन में CM kamalnath को आशीर्वाद दिलाने के चक्कर में की बड़ी चूक. विज्ञापन में लगा दी 3 हाथ के साथ एक महिला की फ़ोटो। 2 अलग-2 फ़ोटो जोड़ने में की गड़बड़ी, गजब है.’
जानकारों के अनुसार इस विज्ञापन की फोटो में २ अगल अलग फोटो को एक साथ जोड़ा गया है और फोटोशॉप कर के ऐसा दिखने की कोशिश की गई है. इसी वजह से अब लोग कमलनाथ की सरकार को फोटोशॉप वाली सरकार बोल रहे हैं. अगर आप भी फोटो में ध्यान से देंखे तोह आपको महिला के हाँथ के अलावा एक तीसरा हाँथ भी दिखाई देगा, जो की शक पैदा करता हैऔर फोटोशॉप करके लोगो को भ्रमित करना मालूम पड़ता है.



