मिस यूनिवर्स 2021 बनी हरनाज़ संधू को कभी इस परेशानी का सामना करना पड़ा, लोग ताने देते थे

0
450
Harnaaz Miss Universe 2021
Interesting think about Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu. He faced body shame in past days. Harnaaz Kaur Sandhu has become a victim of body shaming but now she won Miss Universe 2021 crown. Harnaaz Sandhu stories in Hindi.

Photo Credits: Instagram(@harnaazsandhu_03)

Chandigarh: भारत के सिर पर 21 साल बाद एक बार फिर यह ताज सज गया है। चंडीगढ़ की हरनाज़ संधू (Harnaaz Sandhu) ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट (Miss Universe 2021) इस साल 12 दिसंबर को इजराइल में आयोजित किया गया था।

इस प्रतियोगिता के मंच पर 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था। जिन्हें हराते हुए भारत की हरनाज़ ने पहले टॉप 10 में अपनी जगह पक्की की, उसके बाद अपने सॉलिड जवाब और खूबसूरती के दम पर सबको पीछे छोड़ते हुए ये खिताब जीत लिया।

हरनाज़ संधू पंजाब के मोहाली की रहने वाली हैं। उनका पैतृक गांव कोहाली गुरदासपुर ज़िले में है। उनकी मां रविंदर कौर एक डॉक्टर हैं। हरनाज़ संधू सौंदर्य प्रतियोगिताओं में 17 साल की उम्र से भाग ले रही हैं। इससे पहले 2021 में वो ‘मिस दीवा 2021’ का ख़िताब जीत चुकी हैं।

हरनाज़ की मां डॉक्टर रविंदर कौर (Harnaaz Mother Ravinder Kaur Sandhu) मीडिया से बातचीत की और हरनाज़ के इस जीत के सफ़र के बारे में विस्तार से बताया। रविंदर कौर ने बताया, ‘हरनाज़ के सौंदर्य प्रतियोगिताओं में जाने की शुरुआत 2017 में हुई थी, जब वे सेक्टर 42 के सरकारी कॉलेज पढ़ने गई। वहां इनकी फ्रैशर पार्टी में वो सैकेंड रनरअप रही थीं। उसके बाद हरनाज़ ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और आगे चलती रहीं।’ वो चंडीगढ़ में गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 42 से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए कर रही हैं।

हरनाज़ के माता-पिता ने उनके बचपन के बारे में Media Channel को बताया की हरनाज़ छोटी उम्र से ही अच्छे व्यवहार वाली एक सभ्य बच्ची थीं। उन्हें इसके लिए स्कूल से सर्टिफिकेट भी मिले। हरनाज़ ने कई सौदंर्य प्रतियोगिताएं जीती, लेकिन उन्हें भी अपने शरीर के कारण बॉडी शेमिंग झेलनी पढ़ गई।

हरनाज़ अपने कुछ इंटरव्यू में भी बता चुकी हैं कि बहुत पतले होने के कारण उन्हें लोग टोका करते थे। यह साफ़ तौर पर ताने होते हैं, जो आप सुन्ना पसब्द नहीं करेंगे। हरनाज़ को बॉडी शेमिंग झेलने के चलते कुछ निराशा भी हुई, लेकिन फॅमिली ने हमेशा बेटी का सपोर्ट किया।

हरनाज़ की मम्मी रविंदर कौर (Ravinder Kaur Sandhu) ने एक अख़बार को बताया की उनकी बेटी हरनाज़ बचपन में मोटी थी। हम उसे कद्दू कहकर बुलाते थे, लेकिन बाद वो बड़ी हुई, तो पतली हो गई। कुछ लोग उसे टोका करते थे, फिर हमने कहा की चिंता मत करो। ये तुम्हारा शरीर है और तुम्हें खुद से प्यार करना चाहिए। बॉडी शेमिंग के चलते वह थोड़ा परेशान होती थी, पर माता पिता उसे दिलासा दे देते थे।

बता दें की मिस यूनिवर्स बनते ही हरनाज़ के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स भी घंटों के हिसाब से लगातार बढ़ रहे हैं। वैसे अगर आप हरनाज़ का सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम देखेंगे तो अपको उनकी असल जिंदगी नज़र आ जाएगी। हरनाज़ इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने तक उनके (Harnaaz Sandhu) इंस्टाग्राम पर 379 पोस्ट हैं, हालांकि उन्हें अब तक सिर्फ 452k लोग फॉलो करते हैं, लेकिन ये संख्या अब बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। हरनाज़ का इंस्टा अकाउंट देखने से अंदाज़ा लग रहा है कि वो काफी सादगी से जिंदगी जीती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here