
Indore: हम सभी जानते हैं कि आज के नए युवक क्रिकेट को कितना ज्यादा पसंद करते हैं। क्रिकेट खेंलना भी हर किसी को भाता है। यहां तक कि दुनिया का हर कोई व्यक्ति क्रिकेट के दीवाने से बन चुके हैं। आप सभी को पता होगा कि इस दुनिया में कई सारे खेल खेले जाते है। मगर सारे खेलो में क्रिकेट (Cricket) हर व्यक्ति पसंद करते है।
यह खेल दुनिया का सबसे पसंदीदा खेल में दूसरे नंबर पर है। भारत का हर व्यक्ति इस खेल का दीवाना है। इसकी दीवानगी छुपाई नहीं छुपती। लोग इस खेल के इतने आदि हो गए कि उनको इस खेल के सामने कुछ नजर ही नहीं आता है। हर कोई आज के समय में अपना करियर क्रिकेट जैसे खेल में ही बनाना चाहते हैं, क्योंकि क्रिकेट एक ऐसी दुनिया है, जहां पर ढ़ेर सारा पैसा नजर आता है।
हर व्यक्ति यह तो जानते हैं की अगर कोई क्रिकेटर (Cricketer) एक बार मशहूर या पापुलर हो जाए, तो वह करोड़ो में पैसा कमाने लगते हैं। इसके बावजूद क्रिकेटर के लिए और भी दूसरी अनेकों फिल्ड है, जहा से वह करोड़ों रुपए कमा सकते है।
यह तो हर किसी को पता है कि कमेंट्री क्रिकेट मैच (Cricket Match Commentary) में एक अहम भूमिका निभाती हैं या यह कहे कि कमेंट्री क्रिकेट मैच की एक जान होती हैं। क्योंकि जो घर पर ही अपने टेलीविजन या अन्य कोई भी साधन से क्रिकेट देख रहे दर्शक होते है। उनको यह कमेंट्री ही आपनी ओर आकर्षित करती हैं।
क्या आप सभी को पता है कि क्रिकेट मैच में जो कमेंटेटर होते हैं। उन्हे फीस (Commentators Fees) कितनी मिलती हैं। आपको बता दे कि कमेंटेटर की फीस हर एक मैच के लिए लाखो रुपयो में होती हैं। आज हम इस पोस्ट में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कमेंटेटर की बात करेंगे। सबसे अधिक फिस लेने वाले भारत के 5 महगे क्रिकेट कमेंटेटर:
जतिन सप्रू (Jatin Sapru)
जतिन सप्रू को कौन नहीं जानता है। यह भारत के सबसे मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर में से एक है। यह स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट के लिए कमेंट्री और होस्ट भी करते हैं। आपको बता दें कि जतिन सप्रू ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई को छोड़कर जर्नलिज्म कोर्स में ध्यान देकर अपना करियर बनाने का Decision लिया था। वर्तमान में जतिन सप्रू स्टार स्पोर्ट्स ब्रांडकास्टिंग के लिए कमेंट्री का काम कर रहे है।
आज़ादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएँ… आने वाले 75 साल हमारी ज़िम्मेदारी है .. सिर्फ़ आज के दिन नहीं, हर दिन एक अच्छा नागरिक बन के रहेंगे … प्यार और तरक़्क़ी की बुनियाद को और मज़बूत करेंगे … जय हिंद 🇮🇳 #IndependenceDay pic.twitter.com/qx7rwrV94Q
— Jatin Sapru (@jatinsapru) August 15, 2022
आपको बता कि एक मैच में जतिन सप्रू को तनख्वाह करीब डेढ़ लाख रूपए मिलती हैं। इनके साल भर की इनकम की बात की जाए तो आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैच को मिलाकर लगभग 1.75 करोड़ रूपए होती है। इनकी खास बात यह है की मैच के बाद अपने दोस्त जो कि कमेंटेटर पूर्व खिलाड़ी है उनसे अनेकों सवाल करते हैं। जो इनकी कमेंट्री आकर्षक बनाता है।
संजय मांजरेकर(Sanjay Manjrekar)
संजय मांजरेकर क्रिकेट की दुनिया में बहुत ही जाने माने कमेंटेटर है। भारत की ओर से 1987 से 1996 तक के समय में खेलने वाले सबसे फेमस खिलाडी की बात की जाए तो संजय मांजरेकर का ही नाम सबसे पहले आता था। अब यह मशहूर खिलाडी आज के समय में कमेंट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुके हैं।
Wishing a very happy birthday to former India cricketer and prominent commentator Sanjay Manjrekar.#HappyBirthdaySanjaymanjrekar #Cricket #Sanjaymanjrekar pic.twitter.com/UmyQ2BJqbQ
— Cricadium CRICKET (@Cricadium) July 12, 2022
संजय मांजरेकर जी की आमदनी की बात करे तो यह एक बार के मैच में करीब 41 लाख रूपए की कमाई करते हैं। वही कमेंट्री में इनकी साल भर की आमदनी लगभग 7.40 करोड़ रुपए होती है।
सुनील गावस्कर(Sunil Gavaskar)
आपको बता दें कि वर्तमान में सबसे अधिक लोकप्रिय कमेंटेटर की बात होती हैं, तो सबसे पहले नाम सुनील गावस्कर का ही आता है। यह भी भारत के सबसे अच्छे कमेंटेटर है। आपको बता दे सुनील गावस्कर भारत के सबसे अच्छे खिलाड़ी भी थे।
उन्होंने कई मौके पर विदेशी खिलड़ियों पर भारत को क्रिकेट में जीत दिलाई थी। आज के समय में यह क्रिकेटर अपनी कमेंट्री से सभी लोगो के दिल में तथा नई जनरेशन के लोगो में अच्छी जगह बना चुके है।
हर्षा भोगले(Harsha Bhogle)
हर्षा भोगले क्रिकेट की दुनिया में वाइस आफ क्रिकेट के नाम से प्रसिद्ध है। इन्हे इनके यह नाम से हर कोई पहचानते है। इस दुनियां में ऐसा कोई भी नहीं है, जो इन्हे नहीं जानते हो। हर्षा भोगले भारत में ही नहीं बल्कि पूरे संसार में अपनी कमेंट्री के दम से बहुत फेमस हो चुकी हैं।
Just Completed the Episode, Humans Of Bombay ❤️
Probably the most beautiful 46mins i watched on YouTube @bhogleharshaHe said, i m the Soundtrack, i m not the hero
Dear Sir, You are one of the best thing happened in Cricket, our beautiful game sounds nice coz of You. pic.twitter.com/mkkqC0Z5BS— Bibhu (@Bibhu224) September 14, 2022
आपको बता दे कि हर्षा भोगले ने अपनी जीवन में भले ही कभी क्रिकेट नहीं खेला हो पर वह एक बहुत अच्छी कमेंटेटर है। इनकी आमदनी कम से कम 40 लाख तक होती हैं। इनकी सालाना सैलरी की बात की जाएं तो करीब 8 करोड़ रुपए की होती हैं।
आकाश चोपड़ा(Aakash Chopra)
भारत के क्रिकेट में हिंदी कमेंट्री में आकाश चोपड़ा अधिक लोकप्रिय माने जाते हैं। जब भी हिन्दी कमेन्ट्री कि बात होती है, तो सबसे पहले आकाश चोपड़ा का ख्याल आता है। इन्होने इस कमेंट्री के सहारे ही अपनी अलग पहचान बना ली है। आप कभी ना कभी क्रिकेट मैच तो देखते ही होगे।
India announced their T20I squad for the World Cup, Kohli & Bhuvi made big gains in the latest ICC Rankings, and plenty going on in the world of cricket. Ek #AapKiVani toh banti hai. So send in your thoughts and questions below. 👇 pic.twitter.com/AUC5FNbR8P
— Aakash Chopra (@cricketaakash) September 15, 2022
कभी लाइव देखते हैं, तो कभी टेलिविजन पर आपको 2 तरह के दर्शक देखने को मिलते होंगे। जो कि कमेंटेटर को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं या फिर बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। लेकिन आकाश चोपड़ा एक ऐसे कमेंटेटर जिनकी कमेंट्री हर कोई पसन्द करता है।
आपको बता दे कि आकाश चोपड़ा की एक महिने की आमदनी करीब 35 से 40 लाख तक की होती हैं। इनका एक यूटयूब चैनल (Youtube Channel) भी है। इस चैनल पर वह अपनी कुछ बाते शेयर करते हैं।



