सोनू सूद पर भारतीय सेना के जवानों और शिवसेना के विचारों में मतभेद, छुटभैया नेता की समझ जानें

0
523

Image Credits: Twitter

Mumbai/Maharashtra: बॉलीवुड अभिनेता और प्रवासी श्रमिकों ने सबसे बड़े रखवाले सोनू सूद इस वक़्त हर तरफ सुर्खियां बटोर रहे है। अब तो स्थिति यह हो गई है की लोग उनको सुपरमैन बता रहे हैं, अभी भी सोनू गरीबों प्रवासी मजदूरों और अन्न जरूरतमंद लोगो को उनके घर तक पहुँचाने में लगे हुए है। पहले यह काम बस से किया गया था और अब ट्रेन से किया रहा है। ऐसे में देश की पाक एयर चीन बार्डर पर तैनात सेना के जवानों के भी सोनू सूद अब सुपर हीरो बन गए है।

भारतीय सेना के जवानो ने अभिनेता सोनू सूद एक दिल को छू जाने वाला सन्देश भेजा है। सेना जवानों ने अपनी एक सेल्फी के साथ ट्वीट किया की “Great Work Sir, हम फौजियों की तरफ से सैल्यूट तो बनता है आपके लिये।” इस ज़बरदस्त ट्वीट ने लोगो के दिल को छू लिया और यह वायरल होने लगा। ऐसे में सोनू सूद भी कहा रुकने वाले थे।

उन्होंने इसके रिप्लाई में लिखा की “Salute आप सभी फ़ौजी भाइयों को। आप हमारे देश का गर्व हैं। मेरा योगदान आप सब के योगदान के सामने कुछ भी नही। जय हिंद।” अब इसके बाद ट्विटर पर सभी यूजर सोनू सूद को भी फौजियों जितना ही सम्मान दे रहे है।

एक और जहाँ सोनू सूद मुंबई सहित आसपास के क्षेत्रों में फंसे प्रवासी मजदूरों, कामगारों और छात्रों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। देश की जनता के साथ साथ सेना के जवान भी सोनू सूद की तारीफ करते हुए शाबाशी दे रहे है, तो वही महाराष्ट्र में फ्लॉप हो चुकी शिवसेना सरकार के नेता सोनू सूद की तारीफ़ सह नहीं पा रहे है। महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार के नेता संजय राउत ने सोनू सूद पर सवाल उठाए हैं और कहा कि बहुत चालाकी से वो ‘महात्मा’ सूद बनने की ओर हैं। 

आपको बता दे की रविवार को शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में संजय राउत ने पूछा कि ‘आखिर जब लॉकडाउन में लोगों को कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं है तो बिना किसी राजनीतिक दल के मदद के उन्हें बसें कैसे मिल जा रही हैं’, राउत लिखते हैं कि लॉकडाउन में अचानक एक नया ‘महात्मा’ सूद आया है।

शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut Shivsena) ने आगे लिखा कि जब राज्य सरकारें किसी प्रवासी मजदूर को कहीं जाने की अनुमति नहीं दे रही हैं तो वो कहां जा रहे हैं’ सोनू सूद पर हमला करते हुए राउत ने यहां तक कहा कि बहुत जल्दी ही वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकते हैं और मुंबई के सेलिब्रिटी मैनेजर बन सकते हैं।

महाराष्ट्र की फ्लॉफ़ सरकार के नेता संजय राउत ने आगे कहा कि ‘सोनू सूद एक अभिनेता हैं, वो पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अभिनय करना ही उनका पेशा है।’ आपको जानकारी जी की इससे पहले सोनू सूद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। इस दौरान राज्यपाल ने सोनू सूद द्वारा प्रवासी मजदूरों को उनके घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए उनकी तारीफ की। साथ ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अभिनेता को मदद देने के लिए हर तरह का सहयोग देने की बात भी कही। राज्यपाल इससे पहले भी सोनू सूद के काम की तारीफ करते हुए उन्हें समर्थन देने की बात कर चुके हैं।

https://twitter.com/Goud624/status/1269374847026692096

Shivsena Leader Sanjay Raut says Sonu Sood is a good actor. There is a different director for movies, the work he has done is good but there is a possibility that there is a political director behind it.

इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी सोनू सूद की सराहना की थी। सोनू सूद ने मुंबई में फंसे उत्तराखंड के कई निवासियों को अपने खर्च पर चार्टर्ड विमान से उत्तराखंड के देहरादून के लिए भेजा था। इस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोनू सूद को धन्यवाद दिया और उन्हें कोरोना वायरस संकट खत्म होने के बाद पहाड़ी राज्य में आने के लिए आमंत्रित किया।

इस यूजर ने इस मुद्दे पर कहा की एक और जहाँ भारतीय सेना के जवान सोनू सूद को सलाम कर रहे है, तो महाराष्ट्र में नाकाम हो चुकी शिवसेना के नेता संजय राउत उन्ही सोनू सूद का अपमान कर रहे है। यह एक छुटभैया नेता की ओछी सोच और गलत राजनीति में दर्शाता है। अब वैसे भी महाराष्ट जनता शिवसेना की नाकामी देख चुकी है, तो अगली बार वोटिंग में वक़्त इसका घ्यान रखा जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here