क्या धोनी ICC की रूप के बाद भी सेना के सम्मान में लगाएंगे बलिदान बैच( Balidaan Badge)?

0
678
Dhoni Balidaan Badge
MS Dhoni Balidan Badge Row, Balidan Gloves Row in Hindi. The controversy surrounding Dhoni's gloves Latest. ICC rejects BCCI’s push for Army insignia on MS Dhoni’s gloves. Cricket World Cup 2019 News.

बीसीसीआई के CEO राहुल जौहरी शनिवार को लंदन आ गए। यहां वह ICC के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर महेंद्र सिंह धोनी को बलिदान बैज (Balidan Badge) वाले ग्लव्स पहनने को परमिशन लेकर उनको राजी करेंगे। वर्ल्ड कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में महेंद्र सिंह धोनी के बलिदान बैज वाले विकेट कीपिंग ग्लव्स पहनने का विवाद अब एक नए मोड़ पर है और अब धोनी क्या करेंगे यह तो वही जाने।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भले ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड की अपील पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी को ये ग्लव्स पहनने की परमिशन नहीं दी है। लेकिन BCCI और प्रशासकों की समिति ने इस मुद्दे में अभी अपनी हार स्वीकार नहीं की है। BCCI और COA ने अब इस मुद्दे में ICC को राजी करने के लिए उससे बात करेंगे।

इसके लिए BCCI के CEO राहुल जौहरी शनिवार को लंदन आ गए हैं। यहां वह ICC के अधिकारियों से बातचीत कर भारतीय पूर्व कप्तान धोनी को बलिदान बैज वाले ग्लव्स पहनने की परमिशन देने बात करेंगे। ICC अधिकारियों से सीईओ जौहरी की यह बातचीत ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध रविवार को होने वाले टीम इंडिया के मैच से पूर्व होगी।

रिटायर्ड जनरल रवि थोडगे ने शनिवार को क्रिकेट नेक्सट को कहा है, कि हमें इस मुद्दे में ICC का उत्तर मिल गया है। उन्होंने कहा। जैसा कि COA चेयरमैन विनोद राय ने मीटिंग के बाद कहा कि CEO जौहरी ICC अधिकारियों से बातचीत कर भारत का तर्क रखेंगे, ताकि इस मामले को शांतिपूर्ण तरीके से निपटा जा सके।


धोनी अगर रविवार को ऑस्‍ट्रेलिया के विरुद्ध मैच में ‘बलिदान’ निशान वाले ग्‍लव्‍स का उपयोग करते हैं तो उन्‍हें इसकी सजा मिल सकती है। उनका पर जुर्माना लगाया जा सकता है। अगर जुर्माना के बाद भी वे इन ग्‍लव्‍स को पहनकर मैच खेलते हैं तो उनकी 25 प्रतिशत मैच फीस काटी जा सकती है। और अगर तीसरी बार नही माने तो 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना और चौथी बार में ऐसा उन्होंने बात नही मानी तो 75 फीसदी मैच फीस काटी जाएगी।

ऐसे में फिलहाल धोनी को Indian Army Balidaan Insignia का इस्तेमाल करने से ICC ने साफ़ मन कर दिया है हुए अगर धोनी फिर भी ऐसा करते हैं तो ICC को धोनी पर मैच फीस की कटौती कर जुर्माना लगाना होगा। अब अगर धोनी अपनी जिद पर अडिग रहे और 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में बलिदान बैच इस्तेमाल किया तो, धोनी भारत के दर्शकों का दिन जीत लेंगे, हाँ उनको ICC का जुर्माना झेलना पड़ेगा।

अब यह देखना बड़ा ही रोचक होगा की MS Dhoni अगले मैच या पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच में भारतीय सेना का बलिदान चिन्न लगाते हैं या नहीं ? अगर धोनी इस बलिदान चिन्न का इस्तेमाल किसी दूसरे रूप में कर ले, तो भी भारतीय दर्शक गर्व और ख़ुशी से उछाल पड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here