अगर आपके घर की टाइल्स में क्रैक आ गया है, तो इन आसान तरीकों से झट से रिपेयर हो जाएगी

0
10284
Repair Cracked Tiles Tips
Repair Cracked Tiles Tips: How to fix floor tiles at Home in Hindi. Easy way to repair damaged floor tile for low cost.

Jabalpur: आजकल लोगों का सपना सिर्फ घर की छत बनाने का नहीं होता है। बल्‍कि आज लोग शानदार चमचमाता घर बनाने का सपना देखते है। आज लोग अपने घर में हर सुख सुविधाओं को शामिल करते है। साथ ही घर की सुन्‍दरता का भी पूरा ख्‍याल रखते है। एक सुन्‍दर सुख सुविधाओं से परिपूर्ण घर का लोगों पर अलग प्रभाव पड़ता है।

लोग चाहते है कि लोग उनके चमचमाते घर को देखकर उनके घर की तारीफ करें। इसलिए लोग फर्श की जगह टाईल्‍स, मार्बल दीवारों पर पुट्टि, सुन्‍दर पेंट, टेक्‍सचर, सुन्‍दर लाईट इन सब का उपयोग करके घर को सुन्‍दर और आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। हमने देखा है कि अलग अलग तरह की चमचमाती टाईल्‍स लगाना लोगो को काफी भाता है।

लेकिन विभिन्‍न कार्यो के समय बजनदार समान उठाने रखने में यह टाईल्‍स टूट (Damaged Tiles) जाती है। या फिर ठोकर की वजह से क्रेक हो जाती है। जोकि दिखने में बहुत ही बुरी लगती है। अगर आप भी क्रेक, या फिर टूटी हुई टाईल्‍स की समस्‍या से परेशान है, और चाहते है कि, इस समस्‍या को घर पर, कम पैसे खर्च करके ही, ठीक कर लिया जाये।

आज हम आपके पास क्रेक टाईल्‍स को ठीक (To Repair Cracked Tiles) करने के आसान और शानदार, उपाय लेकर आये है। इसके उपयोग से आप टाईल्‍स चेंज करके अधिक पैसे के खर्चे से बच जाएंगे। आइये जानते है क्रेक टाईल को रिपेयर करने के घरेलू आसान उपाय के बारे में।

एपॉक्‍सी लिक्विड तथा सफेद सीमेंट

अगर आपके घर की टाईल किसी कारणवश चिटक गई है। तो इसे ठीक करने के लिए आप व्‍हाइट सीमेंट (White Cement) तथा एपॉक्‍सी को साथ में उपयोग कर सकते है। इसका इस्‍तेमाल करने के लिए आपको 100 से 200 ग्राम सफेद सीमेंट, एपॉक्‍सी लिक्‍विड, रबिंग एल्‍कोहल ओर एक चाकू की आवश्‍यकता होती है।

सबसे पहले रबिंग एल्‍कोहल (Rubbing Alcohol) की मदद से टाईल्‍स को साफ कर लेते है। रबिंग एल्‍कोहल के पहले पानी का यूज करके भी टाईल को साफ किया जाता है। इसके बाद एक बर्तन में सफेद सीमेंट और एपॉक्‍सी को लेकर 1 से 2 चम्‍मच पानी डाल देते है। इससे गाढ़ा पेस्‍ट बन जाता है।

फिर इस गाढ़े पेस्‍ट को क्रेक टाईल पर लगा देते है। इसे अच्‍छे से फैलाकर सूखने देते है। उसके बाद टाईल के क्रेक भाग के बाहर लगे एक्‍स्‍ट्रा मिश्रण को चाकू की हेल्‍प से निकाल देते है। क्रेक टाईल रिपेयर हो जाती है।

एपॉक्‍सी पेस्‍ट

जिस तरह से एपॉक्‍सी के लिक्‍विड प्रकार को बाजार से खरीदा जाता है। ठीक उसी प्रकार हम एपॉक्‍सी पेस्‍ट को भी बाजार से खरीद सकते है। इसका डायरेक्‍ट इस्‍तेमाल क्रेक टाईल पर करके उसे रिपेयर किया जा सकता है। इसके लिए हमें कुछ नहीं बल्‍कि बाजार से 2 एपॉक्‍सी पेस्‍ट की किट, खरीदनी होती है।

उसके बाद डायरेक्‍ट इस पेस्‍ट को क्रेक टाईल पर लगा देते है और सूखने का इंतजार करते है। लेकिन आपको बता दे कि इसका इस्‍तेमाल सिर्फ हेयरलाइक क्रेक को ठीक करने में किया जा सकता है। अगर टाईल में बहुत ज्‍यादा क्रेक है, तो इसका इस्‍तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद नहीं होगा। ज्‍यादा क्रेक होने की स्थिति में आप ऊपर दिये गये टिप को फॉलो कर सकते है।

नेल पॉलिस भी वुड ग्‍लू के साथ होगी मददगार

वुड ग्‍लू (Wood Glue) को नेल पॉलिश के साथ इस्‍तेमाल करके भी टाईल के छोटे मोटे क्रेक को ठीक कर सकते है। इसके लिए आपको वुड ग्‍लू की आवश्‍यकता होगी। साथ ही नेल पॉलिश का भी इस्‍तेमाल करना होगा। सबसे पहले क्रेक जगह पर वुड ग्‍लू को लगाते है, ताकि ग्‍लू क्रेक पार्ट के अंदर चले जाये।

इसके बाद में ग्‍लू को सूखने देते है। फिर नेल पॉलिश लगाकर इसे आकर्षक रूप दे सकते है। हालांकि ग्‍लू को लगाने के बाद आपको पूरी तरह से इसे फैलाना होता है। उसके बाद सूखने का भी इंतजार करना पड़ता है। अगर टाईल पर ग्‍लू फेल जाता है, तो इसे चाकू की मदद से अलग कर लिया जाता है।

यह थे आज के टाईल्‍स के क्रेक को ठीक करने के आसान टिप्‍स। जिनके उपयोग से आप टाईल क्रेक की समस्‍या से निजाद पाने में सफल हो सकते है। टाईल को बदलवाने में आपके अधिक पैसे खर्च होते। लेकिन इन उपाय से आप कम पैसे में समस्‍या दूर कर सकते है। उम्‍मीद करते है कि आप इन टिप्‍स का इस्‍तेमाल अपने घर की टाईल को ठीक करने में अवश्‍य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here