अगर नट या स्क्रू में जंग लगने से जाम हो जाये, तो उसे खोलने के आसान तरीके और टिप्स जानें

0
94525
Iron Rust Nut Bolt
How to Remove Iron Rust from Nuts and Bolts in Hindi. How to open rusted nut bolt in Easy way. Best metal rust remover oil for screw.

Presentation Photo

Jabalpur: घर में बहुत सी चीज़ें अधिकतर किसी नट या स्क्रू (Screw) की मदत से फिट की जाती है। जिससे वे अच्छे से एडजस्ट और सेट हो जाएँ। एक स्क्रू की कमी से भी आपका काम बिगड़ सकता है। फिर कोई शो केस हो, या आइना, LED TV स्टैंड, फर्नीचर या खिड़की-दरवाज़े।

अधिकतर खिड़की-दरवाजें में लगे स्क्रू में जंग (Iron Rust) लग जाती हैं। कई बार पानी पड़ने के चलते स्क्रू में कुछ अधिक ही जंग लग जाते हैं। कई फर्नीचर के सामान के नटों में भी जंग (Rust) लग जाया करती है, जिसकी वजह से इन्हें खोलने में बहुत दिक्कत होती है।

कभी किसी गाड़ी का स्क्रू भी जंग (Iron Rust Nut-Bolt and Screw) के चलते खिलता नहीं हैं। ऐसे में उन्हें खोलने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ती है। इन्हे बिना किसी परेशानी के बड़ी ही आसानी से खोला जा सकता है। यहाँ हम आपको कुछ घरेलु उपाए और टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदत से आप किसी भी जंग लगे जाम स्क्रू (Jam Screw) को आसानी से खोल पाएंगे।

ताड़पीन का तेल

वैसे तो ताड़पीन के तेल (Turpentine Oil) के बहुत उपयोग हैं। ताड़पीन के तेल पैंट और कलर को छुटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे जंग के चलते जाम हुई चीज़ो, उपकरणों और स्क्रू पर डालकर उन्हें फ्री करने का काम भी किया जाता है। इस Turpentine तेल से कोई भी लोगे की जाम चीज़ अपनी पकड़ छोड़कर आसानी से खुल जाती है। कुछ देर बाद तेल पेंच के अंदर तक पहुंच जाता है, जिससे स्क्रू आसानी से खुल जाते हैं।

केरोसीन तेल भी काम आता है

किसी भी जंग लगे हुए नट या स्क्रू को कुछ ही मिनट में खोलने के लिए केरोसीन तेल (Kerosene Oil) बहुत सहायक है। नट बोल्ट से जंग को हटाने के लिए कई लोग इसी केरोसीन तेल में नट बोल्ट को डालकर छोड़ देते हैं।

Best Iron Rust remover
Best metal rust remover oil for nut-bolt and screw.

ऐसे में आप भी इसका उपयोग कर सकते हैं। यदि कोई स्क्रू नहीं खुल रहा है, तो आप एक चम्मच केरोसीन तेल को स्क्रू पर डालकर कुछ देर के लिए रख दें। कुछ देर बाद स्क्रू ड्राइवर की मदद से आसानी से उसे खोल दीजिये।

सरसों तेल का इस्तेमाल

यदि कोई स्क्रू में जंग की वजह से जाम है, तो सरसों के तेल (Mustard Oil) का इस्तेमाल करके उस स्क्रू को आसानी से खोल पाएंगे। इसके लिए किसी कपडे या कॉटन को सरसों तेल में भिगोकर स्क्रू पर अच्छे से लगा दीजिए। वैसे चम्मच से भी स्क्रू पर तेल डाल सकते हैं। सरसों तेल डालने के बाद एक-दो बार स्क्रू को खोलने का प्रयास करने से वह खुल जाता है।

बेकिंग सोडा

भी भी उपकरण और स्क्रू की जंग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा (Baking soda) सबसे सफल उपाय मन जाता है। ऐसे में फर्नीचर में लगे जंग वाले स्क्रू (Screw with iron rust) से लेकर किसी उपकरण या फर्नीचर के स्क्रू को खोलने में बेकिंग सोडा भी काफी इस्तेमाल होता है।

इसके लिए आप एक कप पानी में 12 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर एक घोल तैयार करिये। इस घोल को स्प्रे बोतल या छेद वाली बोतल में भरकर स्क्रू पर छिड़क दें। छिड़काव करने के बाद करीब एक घंटे के लिए इसे छोड़ दें। फिर पाने, पिंचिस या स्क्रू ड्राइवर की मदद इसे खोलने का टॉय करें। आप सफल हो जायेंगेै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here