घर पर ही फटाफट कम खर्चे में तैयार करें सांभर मसाला, लोग उंगलियां चाट जायेंगे: Sambhar Masala Recipe

0
19615
South Indian Sambhar Masala recipe
How To Make South Indian Sambhar Masala At Home. Tips to make Sambhar Masala withen 10 minuts in Hindi. South Indian sambar powder recipe.

Demo File Photo

Chennai: साउथ इंडियन (South Indian) के प्रसिद्ध व्यंजन आज पुरे भारत में प्रसिद्ध हो गए है। हर किसी को डोसा, सांभर, चटनी, बड़ा, इडली सब कुछ बहुत पसंद आता है। होटल में या फिर स्ट्रीट शॉप्स में भी यह टेस्टी बनता है साऊथ इंडियन की सांभर रेसिपी (South Indian Sambhar Masala Recipe) बहुत ही स्वादिष्ठ होती है।

लगभग सभी महिला को किचन की क्‍वीन कहा जाता है, क्‍योंकि उन्‍हें खाना बनाना बेहद अच्छा लगता है।
घर की महिलाओं के हाथ से बने खाने की बात ही कुछ खास होती है। घर का खाना खाकर दिन भर की थकान दूर हो जाती है।

महिलाएं अपने परिवार के लिए खाने को लेकर तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं और हमेशा कुछ नया बनाने की इक्षा रखती है। लेकिन आजकल की महिलाओं को घर और ऑफिस की दोहरी जिम्‍मेदारी से जूझना पड़ता है और इसके चलते उनके पास किचन में देने के लिए बहुत ज्‍यादा टाइम नहीं होता है।

लोग आजकल नेट से, बुक से इसे बनाने का फार्मूला ढूंढते है जिससे वह घर में ही बना कर खा सकते है। सांभर को ढेर सारी सब्जी और दाल से बनाया जाता है, जो काफी पोष्टिक होती है। सांभर बनाने के लिए सब से खास चीज़ सांभर मसाला होता है, जो मार्किट में मिलता है, उससे भी टेस्टी आज हम इस पोस्ट में सांभर मसाला बनाने का तरीका सीखेंगे।

अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, लेकिन आपको बाजार में मसाले नहीं मिल रहे है या आप क्‍वालिटी के साथ समझौता नहीं करना चाहती हैं। कम से कम दाम में घर पर ही मार्किट से अच्छा सांभर मसाला बनाना चाहती है और सबसे अच्छी बात यह है कि ये मसाला आप स्वयं के हाथो से बना सकते है इसीलिए ये एकदम स्वच्छ और ताज़ा होगा, इसमें किसी भी प्रकार का कोई कलर या कोई केमिकल की मिलावट नही होगी।

आवश्यक सामग्री

सांभर मसाला बनाने के लिए (To Make Sambhar Masala At Home) चाहिए छोटा आधा कप साबुत धना, बड़े चम्मच जीरा, बड़े चम्मच चने की दाल, बड़े चम्मच उड़द की दाल, छोटे चम्मच मेथी दाना, छोटे चम्मच राई, स्वादानुसार नमक, आधा छोटा चम्मच हींग, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 2 से 3 डाल कड़ी पत्ता, 2 छोटे टुकड़े दालचीनी, 4 से 5 हरी इलायची, 2 बड़ी इलायची, सात से आठ लौंग, दस से बारह साबुत लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च 1 से 2 चम्मच।

सांभर मसाला बनाने की विधि

सांभर मसाला बनाने के लिए सामग्री की मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। सभी सामग्री को दी हुई मात्रा में ही लेना है, तो अब हम सांभर मसाला बनाना स्टार्ट करते हैं। सबसे पहले एक कड़ाई ले और उसे गर्म करेंगे।

इसके बाद साबूत धनिया डालकर मीडियम फ्लेम पर थोडी देर भूनेंगे। धनिया का रंग हल्का बदलने तक रोस्ट करें इस के लिए आपको 2 मिनट लगता है। अब उसे एक प्लेट में निकाल ले। फिर उसी कड़ाई में ज़ीरा,राई और मेथी दाना डालकर हल्का कलर बदलने तक भून लें और उसी धनिया वाले बर्तन में निकाल लें।

इसी तरह कड़ाई में चने की और उड़द की दाल को भी कलर बदलने तक दो मिनट के लिए भून लें 2 मिनट तक दाल को भूने उसमें करी पत्ता डालकर दो मिनट तक भूने अब इस को भी उसी मसाले वाले बर्तन में निकाल ले।

एक बार फिर उसी कड़ाई में सबूत लाल मिर्च, छोटी इलायची, बड़ी इलायची, दालचीनी और लोंग डालकर हल्का भूने। ध्यान रहे मिर्च जले न, नहीं तो हमारे मसाले का कलर काला हो जाएगा।

मिर्चों की नमी सूखने और उसके क्रिस्पी होने के बाद उसे भी बर्तन में निकाल ले। अब गैस को बंद कर गर्म कड़ाई में हींग पाउडर डालकर हल्का सा रोस्ट कर ले ऐसा करने से हींग का कच्चापन समाप्त हो जाता है।

सब मसालों को स्टेप बाय स्टेप भूने तभी मसाले में अच्छा स्वाद आयेगा आप देख सकते है कि भुने हुए मसालो से बहुत अच्छी महक आ रही है और आपका किचन मसाले की खुशबु से महक उठा है। अब हमारे सारे मसाले भून चुके है, तो अब बड़ी इलायची के ठंडा होते ही उसके बीज निकाल लें सभी मसालों को ठंडा होने दे।

मसालों को पीसने से पहले ध्यान दे

मसालों के ठंडे होने के बाद इन्हें मिक्सर जार में डाल कर पीस लें। एक बात ध्यान रखे कि मसाले को ठंडा करके ही पीसे। वर्ना गर्म मसालों को पीसने पर आपका जार खराब हो सकता है। सभी रोस्ट मसालों को पिसते समय इसमें काली मिर्च पाउडर, नमक और हल्दी पाउडर डालकर इन सभी मसालों को अच्छे से बारीक़ पीसे।

अब आप देखेंगे कि आपका सांभर मसाला बनकर तैयार हो चूका है और इसमें से सभी मसाले की भुनी हुई बहुत अच्छी खुश्बू आ रही है। इस मसाले को आप किसी भी एयर टाइड डिब्बे में बंद कर करीब एक महीने तक रख सकते है। इतनी सामग्री में करीब 200 ग्राम सांभर मसाला बना होगा। इतने मसाले से आप कम से कम 6 से 7 बार सांभर बना सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here