अपने घर पर ही गरम मसाला बनाने का आसान तरीका जानें, यह आपके खाने को बहुत स्वादिष्ट बना देगा

0
22415
Garam Masala Recipe
How To Make Garam Masala At Home. What is Garam masala definition and meaning. Garam masala banane ki vidhi In Hindi.

Indore: गरम मसाला हर किचिन का ताज होते है गर्म मसाले अभी तो छोटे छोटे पैकेटों में मार्किट में आने लगे है। चाट मसाला, वेजिटेबल मसाला, चना मसाला, सांभर मसाला, पाओ भाजी मसाला आदि परंतु आप नहीं जानते कि वो मसाला (Masala) कब बना और कितने दिन पुराना हो गया।

ऐसे में मसाले का स्वाद बदल जाता, क्योंकि मसाले ताजे ही अच्छे होते है और स्वाद भी अच्छा होता है। हर किसी को मसालेदार खाना चटपटा खाना बहुत पसंद आता है। आज हम बात करेंगे होम मेड जायकेदार मसाले की मार्किट से तो खूब मसाला खरीद खरीद कर खाया अब हम घर पर ही स्वाद, गुणों और खुशबू से भरपूर गरम मसाला (Garam Masala) बनाएंगे।

आप जानते ही होंगे कि भारत के हर क्षेत्र में स्वाद अलग अलग मिलता है। सब अपने तरीके से मसाला बनाते है। आज हम जो मसाला बनाने जा रहे है, वह बहुत सारे मसाले का समिश्रण है इस मसाले का उपयोग कई जगह कई अलग अलग रेसिपी को बनाने में की गई है, तो चलिए हम बात करते है इस मसाले की।

होम मेड गरम मसाले (Homemade Garam Masala) को बनाने की प्रेरणा एमटीआर ब्रांड के मसाले से मिली।

वर्तमान समय में कई महिला के साथ साथ पुरुषों को भी खाना पकाना बहुत पसंद आता है, ऐसे में वे घर में ही कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते है और एक नया स्वाद बना लेते है, इसलिए अब बहुत से लोगो को होममेड रेसिपीज पसंद आती है। क्योंकि होम मेड रेसिपीज काफी स्वादिष्ट बनती हैं।

Garam Masala Photo Credits Ek Number News

एक गृहणी से बात चीत के दौरान उन्होंने बताया कि पहले वे मार्किट का ही मसाला उपयोग करती थी, परंतु उन्हें सिर्फ ब्रांड के मसाले का स्वाद ही भाता था और किस्मत से वो मसाला उनके आस पास नहीं मिलता था। इसलिए एक दिन उन्होंने सोचा कि क्यों न पैकेट पर लिखी सामग्रियों से मसाला बनाया जाए और उन्हें उसका रिजल्ट काफी अच्छा मिला और आज वे कोई भी मसाला मार्किट से नहीं लेती। घर के बने मसालों में कोई भी तरह का प्रेज़रवेटिव नहीं होता, इसलिए वो जल्दी खराब भी नहीं होता और न ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता।

इस मसाले को बनाने के लिए कुछ साधारण से सुजाव

होम मेड मसाले बनाने के लिए (To Make Garam Masala At Home) वही गृहणी ने आसान से टिप्स दिए। वे कहती है कि इस रेसिपी को बनाने के बहुत से तरीके हैं और उनमें से कोई भी तरीका सही या गलत नहीं होता है। इस गरम मसाला रेसिपी को ब्रैंड की तरह बनाने की कोशिश की है। इसलिए इसमें मसाले के हर स्वाद को ध्यान में रखा है।

वे कहती है कि इस मसाले में कम से कम मसालों का प्रयोग हुआ है। पारंपरिक मसालों में काफी सारे इंग्रिडियान्स का इस्तेमाल होता है। इसलिए यदि आपके पास दी गई सामग्री नहीं है तो इस रेसिपी को स्किप कर दें। इस मसाला रेसिपी में ठंड में लाल मिर्च और गरमी में सौंफ का उपयोग कर इस रेसिपी को बनाए।

इस मसाले को बनाने के लिए क्या चाहिए

इस मसाले को बनाने के लिए तीन चौथाई कप धनिया, आधा कप जीरा, 1 टेबल स्पून शाह जीरा, 2 टेबल स्पून काली मिर्च, 3 से 4 सूखी लाल मिर्च, 5 चक्र फ़ूल, 3 इंच दालचीनी, 2 जावित्री, 5 बड़ी इलायची, 2 जायफल, 3 टी स्पून छोटी इलायची, 10 से 15 लौंग, 2 टी स्पून सौंफ, 5 तेजपत्ता ,1 टी स्पून अदरक पाउडर/सोंठ का पाउडर। यदि आपके पास इस में से एक भी चीज़ न हो तो, आप इस मसाले को ना बनाए। साथ ही अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में बनाना चाहते है तो सामग्री को बढ़ा सकते है।

इस मसाले को बनाने की विधि

इस मसाले को बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी सी कड़ाई लें उसमे सबसे पहले ¾ कप धनिया बीज को धीमी आंच पर भून लें इसे तब तक भूने जब तक उसमे से खुशबू न आने लगे। फिर इसे अलग बर्तन में रख दें।उसी कड़ाई में दोवारा गर्म करके आधा कप जीरा और 1 टीस्पून शाह जीरा को डाल कर धीमी आंच पर भून लें इसे भी खुशबू आने तक होने भुने।

फिर उसी कड़ाई में 2 टेबलस्पून काली मिर्च और 3 सूखे लाल मिर्च को भी भून लें और अलग निकाल कर रख दें। अब उस कड़ाई में बाकि की बची चीज़े जैसे 5 चक्र फ़ूल, 3 इंच दालचीनी, 2 जावित्री, 5 काली इलायची, 2 जायफल, 3 टीस्पून इलायची, 1 टेबलस्पून लौंग, 2 टीस्पून सौंफ और 5 तेजपत्ता सभी को धीमी आंच में तब तक भुने जब तक खुश्बू न आने लगे पर ध्यान रहे कोई भी मसाला जले नहीं। अब सभी भुने हुए मसाले को ठंडा होने दें।

फिर सभी को मिला मिलाकर मिक्सर में पीस लें और ऊपर से अदरक का पाउडर मिला दें। आपका गर्म गरम मसाला तैयार है। चुकी इसमें कोई प्रज़र्वेटिव नहीं मिला, तो इसे एक एयरटाइट कंटेनर में भर कर 1 से 2 महीने तक स्टोर कर सकते है। हर दिन आप अपनी करी के लिए इसका इस्तेमाल करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here