अगर आप मुंह की बदबू से परेशान हैं, तो घर पर बना यह चूर्ण फट से दूर कर देगा, फिर खुलकर बात करें

0
1275
Bad Smell Mouth
How to get rid away Bad breath easily. This churan powder will help you to get rid away Bad breath of your mouth.

Jabalpur: भले ही आप बहुत ही स्‍टाईलिश हो। आप महंगे कपड़े पहनते है, महंगी वॉच पहनना, महंगे जूते पहनना आपना शौक है। लेकिन अगर आप मुँह खोले और अपके मुँह से गंदी बदबू (Bad Breath) आये, तो इस स्‍टाईल का कोई मतलब नहीं है। क्‍योंकि आपके मुँह खोलते ही आपके दोस्‍त आपसे दूर भागने लगेंगे।

मुँह की गंदी बदबू (Mouth Bad breath) एक ऐसा गंदा एक्‍सपी‍रियंस होता है, कि कोई भी इसे अनुभव ही नहीं करना चाहता। खुद को शर्मिंदा कर देने वाला यह अनुभव अगर कभी किसी को जाये, तो यह उस व्‍यक्‍ति के दिमाग में एक बहुत ही बुरी याद बनकर अपनी जगह बना लेता है।

हम सभी डेली ब्रश करते है, लेकिन कभी ऐसा होता हे, कि मुँह से किसी समय गंदी बदबू आने लग जाती है। हालांकि यह बहुत ही छोटी परेशानी है, जिसे छोटे मोटे उपाय करके ठीक किया जा सकता है। लेकिन इसके पीछे का रीजन जानना हम सभी के लिए बहुत ही आवश्‍यक है।

आयुर्वेदिक डॉक्‍टर शरद कुलकर्णी ने एक मीडिया वेबसाइट को इस गंभीर विषय पर समझते हुए इसके पीछे का कारण बताया, तथा साथ ही उन्‍होंने कुछ असरदार टिप्‍स (Good Tips) भी बताए। आइये जानते है कुलकर्णी के टिप्‍स के विषय में।

कई कारण होते है बेड ब्रेथ के

कुलकर्णी ने बताया कि गंदी बदबू की समस्‍या को डॉक्‍टरी टर्म में हेलीटोसिस कहा जाता है। उन्‍होंने कहा कि इसका कारण ऐसा है कि आम लोग इस बात को सोचते तक नहीं है। डॉक्‍टर कहते है कि बेड ब्रेथ होने का कारण केवल मॅुह से ही संबंधित नहीं है, बल्‍कि यह पेट से भी जुडा होता है। उनके अनुसार ओरल केविटी डायबिटीज, शराब, प्‍याज, मांस, लहसुन, रेस्‍पिरेटरी सिस्‍टम की समस्‍या, डाइजेशन की समस्‍या, स्‍मोकिंग, लहसुन यह सब बेड ब्रेथ के कारण होते है।

डेली रूटिन में इन टिप्‍स को फॉलो करने की दी सलाह

डॉक्‍टर कुलकर्णी ने इस सांस की बदबू को दूर करने के डेली 2 बार ब्रश करने, जीभ को साफ करने तथा गार्गल करने को रूटिन में शामिल करने के टिप्‍स दिए। उन्‍होंने कहां कि अगर यह सब लोग डेली करेंगे, तो औरल केविटी जेसी समस्‍या नहीं होगी। वही उन्‍होने कहा किे डेली ज्‍यादा पानी पीना भी इस समस्‍या को दूर करने का तरीका है। लेकिन अगर इसके बाद भी आपके मुँह से बदबू आती है, तो शरद ने कुछ घरेलू नुसखे भी बताए।

सौंफ, लौंग और इलायची का इस्‍तेमाल

उन्‍होनें बताया कि सौंफ, लौंग, तथा इलायची का इस्‍तेमाल अलग अलग तरह से उपयोग करने से मुँह की बदबू दूर हो जाती है। कुलकर्णी जी ने बताया कि अगर हम इलायची, लौंग तथा सौंफ तीनों को साथ में या फिर अलग अलग लेकर भी उपयोग करें, तो इन्‍हें चबाते रहने से मुँह की बदबू से रिलेटेड सभी कारक दूर होते जाते है। कलकर्णी का कहना है, कि इनको चबाने से श्‍वसन तंत्र से संबंधित वह चीज जो बदबू पैदा करती है। वह दूर हो जाती है। यह उपाय कुलकर्णी जी ने श्‍वसन तंत्र से सं‍बंधित बदबू की समस्‍या के लिए बताया।

जीरा, नमक, अदरक और अजवाइन का पाउडर

कुलकर्णी जी ने बताया कि अगर नमक, जीरा, अदरक और अजवाइन को पीसकर इसका पाउडर बना लिया जाये। फिर इसके बाद में दोपहर में दिन में इसे भोजन करने के पहले इसके बने चूर्ण को चबाऐ तो पेट की पाचन क्रिया इससे सही होती है।

इससे पाचन की वजह से मुँह से बदबू आने की समस्‍या भी दूर होती है। डॉक्‍टर कुलकर्णी जी ने यह उपाय पेट की समस्‍या से जुडी बदबू के लिए बताया। यह घरेलू और पहले बताए गए डेली रूटिन के टिप्‍स मुँह की बदबू दूर करने के लिए बहुत ही असरदार है।

स्‍मोंकिंग, शराब तथा मांस छोड़ने की दी सलाह

इसके अलावा कुलकर्णी जी ने यह भी बताया की मुँह की बदबू का कारण शराब स्‍मोकिंग तथा मांस भी होते है। इसलिए आप अगर इन्‍हें छोड़ देते है, तो मुँह की बदबू की समस्‍या (Mouth Smell Problem) अवश्‍य ही दूर हो जाती है। वही उन्‍होंने यह भी बताया कि लहसुन तथा प्‍याज भी इस समस्‍या का मुख्‍य कारण है, इसलिए अगर खाने में ज्‍यादा आप इसका इस्‍तेमाल करते है तो इसे कम खाना शुरू कर देना चाहिए।

वह कहते है कि अगर आप मांस खाते है, तो मांस खाने के बाद ब्रश अवश्‍य ही करना चाहिए। वही डायबिटीज के पेशेन्‍ट की बदबू की समस्‍या के लिए उन्‍होंने कहॉं किे शुगर लेवल कंट्रोल में रहने पर ही इस समस्‍या से छुटकारा डायबिटीज पेशेंट को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here