
Jabalpur: कुछ वर्ष पहले हमारे देश में लोगों की विशिष्ट पहचान के लिए एक आइडेंटिटी कार्ड जारी किया गया जिसे हम आधार कार्ड के नाम से जानते है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड जारी करती है। आधार कार्ड मे 12 अंकों का यूनीक नंबर होता है। इसमें व्यक्ति से संबंधित सभी जानकारी जेसे एड्रेस, अभिभावक के नाम, उम्र समेत सभी पहचान संबंधी चीजों की जानकारी होती है।
आधार नंबर डिस्क्लोज ना करना हो तो Use कर सकते हैं VID नंबर
आज हम देखते है कि हर सरकारी योजना और हर काम मे आधार कार्ड को पहचान पत्र के समान उपयोग किया जाता है। आज हम देखते हैं कि बैंक से लेकर मोबाइल नंबर और हर महत्पूर्ण चीजों में आधार कार्ड लिंक होता है।
कई बार ऐसा होता है कि लोग अपना आधार संख्या डिस्क्लोज करना नहीं चाहते। तो आजकल एक नया तरीका है, जिससे आप अपना आधार कि जगह वर्चुआल आईडी (Aadhaar Virtual ID) का उपयोग कर सकते है। इसे VID के नाम से जाना जाता है।
16 अंक का होता है वर्चुअल Id नंबर
केंद्र हो या फिर राज्य सरकार किसी भी योजना से सम्बन्धित लाभ को प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी (E-KYC) के समय हमे आधार कार्ड (Aadhar Card) की आवश्यकता पड़ती है। सरकार से संबंधित हर मौकों में आधार नंबर उपयोग मे लाया जाता है।
यदि कुछ ऐसा हो कि आप अपना आधार नंबर किसी से शेयर नहीं करना चाहते। तो ऐसी स्थिति मे आप 16 अंक का आधार वर्चुअल आइडी आधार कार्ड की जगह उपयोग मे ला सकते हैं। आपको बता दे कि आधार वर्चुअल Id आधार कार्ड नंबर की जगह में सब्टीट्यूट के समान काम करता है।
UIDAI के वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं VID जनरेट
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जिसे UIDAI के नाम से जानते है। उनके अनुसार अगर आप भी चाहते है कि आपका आधार वर्चुअल आइडी हो। तो इसे जेनरेट करना बहुत ही आसान होता है। इसके लिए केवल एक ही शर्त होती है, कि आपका आधार कार्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
#UpdateMobileInAadhaar
You can use your #VID if you do not wish to disclose your #Aadhaar number, it is verifiable. If you have your mobile number registered with Aadhaar, you can Generate / Retrieve Virtual ID using this link https://t.co/S5qo61i92a #AddMobileToAadhaar pic.twitter.com/eO1WJNKVAK— Aadhaar (@UIDAI) February 22, 2022
आपको बता दे कि अगर मोबाइल नंबर आधार से लिंक होता है, तो आप ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर 16 अंक की वर्चुअल Id को बना सकते है। वह वेबसाइट जिस पर जाकर 16 अंक जेनेरेटर किया जाता है। वह वेबसाइट http://myaadhaar.uidai.gov.in है।
आधार वर्चुअल आइडी इस तरीके से बनाई जाती है
आधार वर्चुअल Id बनाने के लिए सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट (https://uidai.gov.in/) पर जाते है। फिर उसके बाद मे आधार सर्विसेस मे VID वर्चुअल आइडी जेनरेटर का ऑप्शन चुना जाता है। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आधार नंबर लिखते है। फिर एक कैप्चा कोड दिया जाता है उसे भरते है।
#Replug How does the Aadhaar Virtual ID work? Watch this video to know more: pic.twitter.com/a8nkd0kpjI
— Swarajya (@SwarajyaMag) June 14, 2018
इसके बाद नीचे दिए ओटीपी सेंड ऑप्शन पर क्लिक करते है। इस पर क्लिक करने के बाद मे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है। जेसे ही Box मे ओटीपी भरते हैं। वर्चुअल आइडी VID जेनरेट हो जाती है। आपके मोबाइल नंबर पर वर्चुअल आइडी का यूनीक 16 अंक मैसेज की सहायता से आ जाता है।
#Video | Follow these easy steps to generate #Aadhaar Virtual ID or VID. @UIDAI @GoI_MeitY pic.twitter.com/wqjiiRUb7x
— Digital India (@_DigitalIndia) May 17, 2018
अगर मैसेज ना आए तो इसके अलावा दूसरा ऑप्शन भी होता है। जिसकी सहायता से Id नंबर जनरेट हो जाता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण UIDAI की एक हेल्पलाइन नंबर है। जोकि 1947 है। इस पर मैसेज करके भी आधार वर्चुअल आइडी (VID) को प्राप्त किया जा सकता है।



