मुकेश अम्बानी के घर के कुक की सैलरी हैरान करेगी, इनके बच्चे विदेश में पढ़ते और लक्सरी लाइफ जीते है

0
1891
Mukesh Ambani Cook Salary
How much salary of Mukesh Ambani House Cook and workers? This Is The Salary Of Mukesh Ambani and Nita Ambani's Chef. Salary of Mukesh Ambani’s Chef Is Way More Than You Can Imagine. Cook Salary is 2 lakh per month in Ambani House.

Mumbai: पूरी दुनिया में सबसे जरुरी काम खाना खाने का है। हर कोई पहले पेट पूजा करेगा और उनके बाद बिजनेस या नौकरी करेगा। ऐसे में खाना बनाना भी दुनिया के सबसे अच्छे और सम्मानीय काम में से एक है। ऐसे में एक कुक या शेफ (Chef) बनना एक बेहतरीन प्रोफेशन हो सकता है। आप सोचेंगे की एक बाबर्ची की कितनी सैलरी हो सकती है?, तो आज आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी।

भारत या फिर कहे की पूरे एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Businessman Mukesh Ambani) के ठाट वाट बहुत ज़बरदस्त हैं और वे बहुत रहीसी में जीवन जीते हैं। वे मीडिया और सोशल मीडिया में किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अम्बानी अपनी फॅमिली को भी ज़बरदस्त जीवनशैली देते हैं।

मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ मुंबई के ऊँचे और शानदार बिल्डिंग एंटीलिया (Antilia House) में रहते हैं, जो की 27 मंजिला भव्य इमारत है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे दुनिया के सबसे आलीशान घर (Awesome House) की लिस्ट में शुमार किया गया है। इस घर में सभी लक्सरी सुविधाएँ दी गई है। यहाँ खाने पीने के लिए भी सभी सुविधाएं और कुक (Food Cook) मौजूद हैं।

Mukesh Ambani News
Mukesh Ambani File Photo Credits IANS

ऐसे में अंबानी हाउस (Ambani House) में एक कुक की कितनी पगार होगी, यही जानने में हमारी और आपकी दिलचस्पी है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मुकेश अंबानी ने यहाँ लगभग 600 कर्मचारियों को काम पर रखा हुआ है। सभी के लिए अपने अपने काम और समय सीमा तय हैं। ऐसे में मुकेश अंबानी के कर्मचारियों की सैलरी (Ambani Workers Salary) पर हम यह जानकारी आपके साथ सांझा कर रहे हैं।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़ मुकेश अपने घर काम करने वालों को लगभग 2 लाख रुपए सैलरी देते हैं। मुकेश अंबानी के घर के नौकरों के परिवार की जीवनशैली और उनके बच्चे क्या करते हैं, यह जानना भी बड़ा दिलचस्प है। अंबानी के नौकरों के बच्चे भी अमेरिका में रहकर पढ़ते हैं। जी हाँ आपने ठीक पढ़ा है। उनकी जीवनशैली (Lifestyle) भी रहीसी से भरी है।

अपने अपने घर में काम करने वाले कर्मचारियों को सैलरी के अलावा मुकेश अंबानी शिक्षा भत्ता, जीवन बीमा, खाने-पीने की सुविधा भी मुहैया करवाते हैं। कई मर्तबा तो अंबानी अपने घर पर खाना बनाने वाले कुक को 2 लाख रुपया सैलरी (2 Lakh Ru Salary) के अलावा भी कुछ रकम अलग से इंसेंटिव दिया करते हैं। उनके ऐसा करने का एक बड़ा कारण भी है।

अंबानी परिवार को गुजराती खाना और डिशेस बहुत पसंद है और उनके कुक उनकी पसंद का पूरा ख़याल रखते हुए कुछ ना कुछ गुजराती डिश जरुर परोस देते हैं। मुकेश अम्बानी के बारे में बताया जाता है की वे दिन की सुबह सबसे पहले पपीता का जूस पीते हैं, जिसके बाद लंच में वो सुपर सलाद का सेवन करते हैं। उनके बाद रात के डिनर में अंबानी सिंपल दाल और रोटी खाना पसंद करते हैं।

अब कई लोग यह सोच रहे होंगे की उन्हें भी अम्बानी साहब के घर कुछ काम मिल गए, तो मित्रों आपको इसके लिए उस योग्य भी बनना होगा। मुकेश अंबानी के घर सबको काम करने के लिए स्पेशल क्वालिफिकेशन की जरूरत होती है। यदि एक बार आपको यहां काम मिल गया, तो आपकी शुरुआती सैलरी 2 लाख रुपए होगी, यह तो पक्का है, जो की देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री की सैलरी से भी अधिक है।

आपको बता दें की अम्बानी के घर के कर्मचारी अपनी ड्यूटी बहुत अच्छे से निभाते हैं, क्यूंकि अंबानी परिवार को अनुशासन में रहना बहुत पसंद है और वे खुस भी अनुशासित हैं। भारत के सबसे रहीस परिवार को किसी भी काम में थोड़ी सी भी लापरवाही और मिस्टेक पसंद नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here