कभी सफल हीरोइन रही करिश्मा कपूर बिना फिल्मों में काम किए कैसे कर रही अपने बच्चों की परवरिश

0
2175
karisma kapoor kids
How karisma kapoor gets money for living and kids. How does karisma kapoor take care of her children expenses without working in movies.

Mumbai: बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी सारी ऐसी हीरोइन भी है, जिन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर एक्टिंग की और मशहूर एक्ट्रेस भी बनी इनमें शामिल है करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) जो कपूर खानदान की पहली बेटी थी, जिन्होंने अपने परिवार की मर्यादा को भंग किया था।

करिश्मा कपूर बहुत अच्छी और नामचीन कलाकार रह चुकी हैं। करिश्मा के बाद उनकी दोनों बहनों ने भी कलाकार के क्षेत्र में अपना परचम लहराया। करिश्मा कपूर ने अपने टैलेंट से कई सारी फिल्में दी। जो सुपरहिट हुई।

वर्तमान समय में भी उनके लाखों-करोड़ों फैंस है, जो उनके बारे में जानना चाहते हैं, क्योंकि काफी समय से करिश्मा कपूर ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया है, तो आइए आज इस पोस्ट के माध्यम से जाने की वर्तमान समय में करिश्मा कपूर क्या कर रही है और किस तरह अपना जीवन चला रही हैं।

लंबे अरसे से कोई फिल्म नहीं की करिश्मा ने

एक रिपोर्ट से पता चला है कि करिश्मा कपूर ने काफी लंबे समय से कोई भी फिल्म नहीं की है और ना ही वह किसी ऐड में नजर आए हैं। इसकी वजह से अक्सर लोगों के दिमाग में आता है कि करिश्मा कपूर कुछ कर नहीं रहे।

उसके बाद भी उनकी लाइफ एकदम लग्जरियस है, तो उनका खर्च किस प्रकार चल रहा है। लोगों के मन में बहुत ही तीव्र इच्छा है इस विषय में जानने की। जो व्यक्ति इस बात को जाना चाहता है, तो यह लेख उनकी मदद जरूर करेगा।

ब्रांड प्रमोशन के विज्ञापन करती है करिश्मा

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर फिल्म इंडस्ट्री से काफी समय पहले ही दूर हो गई थी, परंतु वे आज भी कुछ ब्रांड्स का प्रमोशन करती है, वे कई विज्ञापनों में नजर आए हैं। वर्तमान समय में करिश्मा कपूर मुंबई में अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं और उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर (Sunjay Kapur) के द्वारा भेजे जाने वाले पैसों से वह अपने बच्चों का भरण पोषण करती हैं।

शायद कुछ लोगों को यह जानकारी नहीं है कि करिश्मा कपूर तलाकशुदा है और सिंगल पैरंट्स। संजय कपूर जो की बहुत बड़े बिजनेसमैन थे। उनसे करिश्मा ने तलाक ले लिया है और अपने बच्चों के लिए उन्होंने बहुत बड़ी कानूनी लड़ाई भी लड़ी। जिससे उनके बच्चे उन्हें मिल सके। वैसे देखा जाए तो करिश्मा कपूर का कैरियर बना बनाया था और काफी उज्जवल भी था परंतु उनकी निजी लाइफ काफी दुख और तकलीफ के साथ बीत रही है।

एक्स हस्बैंड द्वारा भेजे जा रहे पैसों से बच्चों का होता है पालन।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस के तलाक हो चुके हैं, परंतु करिश्मा और संजय के तलाक को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे खर्चीला तलाक माना गया है, क्योंकि तलाक के वक्त संजय कपूर ने करिश्मा को मुंबई का बंगला जो संजय के पिता की विरासत थी वह दिया था।

साथ ही संजय हर महीने बच्चों के परवरिश के लिए करिश्मा को 1000000 Rs देता है। इतना ही नहीं संजय ने अपने बच्चों के नाम पर 14 करोड़ के ब्रांड खरीद रखे थे, जिनका ब्याज करीब 1000000 रुपए करिश्मा के अकाउंट में जाता है। इसीलिए इस तलाक को इंडस्ट्री का सबसे खर्चीला तलाक कहा जाता है।

पिता से है दोनों बच्चों के अच्छे रिश्ते

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि संजय कपूर के अपने बच्चों के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं, अपने बच्चों का ख्याल बहुत अच्छी तरह रखता है। भले करिश्मा को अपने बच्चों की कस्टडी मिली है, परंतु संजय कपूर और उनकी दूसरी पत्नी प्रिया कपूर दोनों ही करिश्मा और संजय के बच्चों का बहुत अच्छी तरह ख्याल रखते हैं और दोनों से अच्छे रिश्ते हैं।

दोनों बच्चे मुंबई के अंबानी स्कूल में पढ़ रहे हैं और बेहतरीन शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। करिश्मा कपूर सिंगल मदर पैरंट होकर अपने बच्चों की अच्छी तरह परवरिश कर रही हैं। वह फिल्मी दुनिया से दूर है, परंतु अवॉर्ड फंक्शन में वे अक्सर नजर आती हैं।

साथ ही कुछ समय पहले उन्हें एक वेब सीरीज मेंटलहुड में देखा गया है। किसी इंटरव्यू में करिश्मा ने कहा था, के वे अभी शादी नहीं करना चाहती और अपने बच्चों के साथ खुशी-खुशी जीवन यापन करना चाहती हैं। परंतु कई बार उनकी अफेयर्स की खबर सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here