घर पर मच्छरों से है परेशान, तो इनसे छुटकारा पाने मात्र 3 रुपए में इस लिक्विड को इस्तेमाल करें

0
27178
Mosquitoes Problem Solve
Home Remedy To Get Rid Of Mosquitoes At Home in Hindi. How to Get Rid of Mosquitoes at Home. Machar bhagane ka gharelu upay.

Free Presentation Photo Used

Jabalpur: मच्छर एक बहुत ही छोटा सा जीव है और सबसे ज्यादा परेशान करने वाला जीव भी है। पूरी दुनिया में मच्छर (Mosquito) के काटने से करोड़ो लोगो को मलेरिया होता है। मरेलिया के होने से हज़ारो लोग अपने प्राण भी खो देते हैं। ऐसे में अपने घर पर मच्छरों को भागने के उपाए करना बेहद जरुरी है। आजकल लोग गूगल पर ‘Low cost mosquito home remedies’ सर्च कर रहे है।

यह तो हमारे देश में जगज़ाहिर है की गर्मी का मौसम शुरू होते ही मच्छरो का भी आपके घर पर आना शुरू हो जाता है। इन मच्छरो को घर से भगाने के लिए अधिकतर लोग रिफिल का इस्तेमाल करते है। इस रिफिल में एक लिक्विड (Mosquito Rifill Liquid) भरा होता है, जिसे एक छोटी सी मशीन में लगाया जाता है।

इस मशीन में लगाने के बाद लिक्विड गर्म होता है और हवा में तैरने लगता है। इसकी महक से मच्छर भागने लग जाते हैं, लेकिन इस रिफिल के खत्म होने पर नया रिफिल फिरसे डालना पढता है। इस नए रिफिल में खर्चा होता है।

अपने घर पर ही रिफिल का लिक्विड बना पाएंगे

हम आपको इसी खर्चे से अब मुक्ति दिलवाने वाली जानकारी देने जा रहगे है। अब आपको अधिक खर्चा करने की जरूरत नही पड़ेगी। आप मात्र 3 रूपये खर्च करके अपने घर पर ही रिफिल बना पाएंगे।

आपको अपने घर से मच्छरों को भगाने के लिए लिक्विड डालने के लिए खाली मशीन, लिक्विड बनाने के लिए कपूर (Kapur) और तारपीन के तेल (Tarpin Oil) की जरुरत पड़ेगी। आप किसी भी किराने के दुकान से कपूर ले लें और तारपीन का तेल हार्डवेयर की दूकान आपको मिल जायेगा। ये दोनों ही चीज़े बहुत सस्ती होती हैं। अब हम नीचे मच्छरों को भगाने वाले तरल पदार्थ को बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

बहुत ही सस्ते और आसान तरीके से मच्छरों को भगा पाएंगे

आपको यह जानकर हैरानी होगी की आप 1 लीटर तारपीन के तेल और एक पैकिट कपूर से करीब 2 साल के लिए मच्छर भगाने वाला लिक्विड बना सकते है, जबकि एक लिक्विड रिफिल 45-90 रुपये तक की आती है, जो कुछ ही दिन में समाप्त हो जाती हैं। वहीँ मात्र 20 रूपये के कपूर और 40 रुपये के तारपीन के तेल की खर्चे पर आप लगभग 2 साल तक मच्छर भगाने का लिक्विड बना सकते हैं।

Home Remedy Of Mosquitoes
Kapur and tarpin oil to make Mosquito Rifill liquid at home.

मच्छर भगाने के लिक्विड को बनाने के लिए आप सबसे पहले कपूर को अच्छे से पीसकर पाउडर बना लीजिये। कपूर इतना बारीक पिसा हो की कोई भी टुकड़ा बड़ा न रह जाये। अब इस्तेमाल की हुई पुरानी रिफिल में से रॉड को निकाल दें और बारीक पिसे हुए कपूर के पाउडर को उसमे डाल दीजिये।

फिर इस रिफिल में तारपीन का तेल डालकर रॉड को वापस फिक्स कर दें। अब रिफिल को बंद करके, इसे अच्छे से हिला-हिला कर मिक्स कर लें। इस मिक्सर के मिलने के बाद आपका मच्छर भगाने वाला लिक्विड रेडी (Home Made Mosquito Rifill) है। घर पर बनाया गया यह लिक्विड करीब 2 साल चलेगा और इससे कई बार रिफिल भर पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here