हरियाणा की पहलवान बेटी को इस राज्य की पुलिस में नौकरी मिली, पुलिसवाली बनने का सपना सच हुआ

0
1780
Naina Kanwal Police
Haryana wrestler daughter Naina Kanwal got job in Rajasthan Police. Naina Photo In Rajasthan Police Goes Viral. Photo Credits: Instagram(@naina942).

Panipat: चाहे लड़का हो या लड़की उनका फिट होने से ही उनकी पर्सनालिटी दिखाई पड़ती है। खानपान का सीधा संबंध शरीर की बनाबट पर असर करता है। हर कोई चाहता है की वो अपने शरीर को हष्ट पुष्ट रख सके और स्वस्थ रह सके। अक्सर लोग जिम में वर्क आउट करके अपने विडोल शरीर को सुडौल बनाते है। परंतु जिम से अच्छी मेहनत मैदान में होती है।

खिलाड़ी रोजाना सुबह से मैदान में अपनी मेहनत करते है। जिससे उनका शरीर एकदम फिट रहता है। आधुनिक समय की बिटिया हर क्षेत्र में आगे है, चाहे खेल का मैदान हो या फिर पढ़ाई का क्षेत्र हो। हरियाणा राज्य पहलवानों का राज्य है यहां के छोरा से लेकर छोरी तक पहलवानी करती आ रही है।

समाज में लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे अच्छा उदाहरण हरियाणा है। यहां की बिटिया स्वयं अपनी रक्षा कर सकती है। भारत देश की हर बेटी को ऐसे ही बना चाहिए। आज की इस पोस्ट में हम एक ऐसी पहलवान बिटिया की बात करेंगे, जिसे राजस्थान पुलिस में सेवा देने का मोका मिला है आइए बात करते है।

खेल कोटे से मिली भर्ती

हरियाणा (Haryana) राज्य के पानीपत (Panipat) की रहने वाली एक पहलवान बिटिया (Wrestler Daughter) इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोगो ने उसकी तस्वीर को खूब वायरल किया है। हर तरफ उसकी ही चर्चाये है। इस पहलवान छोरी का नाम नैना कैनवाल (Naina Kanwal) बताया जा रहा है। जो सोशल मीडिया का स्टार बन चुकी हैं।

नैना का सुडौल शरीर और उसकी फिटनेस को देख लोग हक्के बक्के रह गए। हर कोई उनका फेन बना हुआ है। नैना की वायरल वीडियो में वे राजस्थान पुलिस की वर्दी पहने हुए है। जिसे लोगो से खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। खेल कोटे से सिलेक्ट हुई नैना को राजस्थान पुलिस के लिए चुना गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा राज्य पानीपत गाँव की निवासी नैना केनवाल को राजस्थान पुलिस में भर्ती किया गया है। दूसरी तरफ नैना ने सोशल मीडिया पर लिख कर बताया है कि उनका खाकी वर्दी पहनने का सपना पूरा हो गया है। जिसके लिए नैना ने दिन रात एक कर दिया था। नैना अपनी कामयाबी से बेहद खुश है और उनका परिवार भी बेटी की सफलता से बेहद खुश है।

दोनो भाई बहन को पहलवानी का शौक था

बेटी की सफलता से खुश माता पिता बताते है। की वे भी चाहते थे की उनकी बेटी को खेल के माध्यम से बड़ी सफलता हासिल हो। आज नैना के माता पिता इसी लिए भी बहुत खुश है क्योंकि उनका वर्षो पुराना सपना पूरा हो गया है।

एक जानकारी से पता चला है कि नैना और उसका भाई हमेशा से ही पहलवानी के शौकीन थे। यह शौक नैना के पिता के द्वारा मिला है। क्योंकि वे खुद एक पहलवान रह चुके है। नैना के माता पिता गाँव के सरपंच के पद पर कार्य कर चुके है। नैना भी ग्रेजुएट है।

कई नेशनल और इंटरनेशनल कुश्ती में विजय हुई है नैना

नैना ने जब पहलवानी प्रारंभ की तो उनके पहले कोच सुभाष लोहाने रहे। जिन्होंने नैना को बहुत कुछ सिखाया। इनके बाद भी नैना ने कई कोचों से कुश्ती का प्रशिक्षण लिया। अपनी टैनिंग के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। कुछ समय आराम करके उन्होंने ने मेट की सहायता से वापसी की। इसके बाद से नैना ने मेट की सहायता से कई सारे नेशनल और इंटरनेशनल कुश्ती कर जीत भी हासिल की हैं।

सिल्वर गोल्ड और कास्य पदक जीत चुकी है

नैना ने अपने इस सफर के दौरान कई सारी सफलता हासिल की हुई है। सबसे पहली तो वर्ष 2014 में उन्हे जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। वर्ष 2015 में ऑल इंडिया लेवल पर नैना ने नेशनल यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता।

वर्ष 2016 में एक बार फिर नैना के द्वारा जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया। वर्ष 2018 में अंडर 203 नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया और वर्ष 2019 में 23 नेशनल चैम्पियनशिप में नैना गोल्डमैन बन कर दुनिया के सामने आई। इनके साथ ही बहुत सी सफलता मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here