फोर्स मोटर्स ने एक ऐसी वेन लॉन्च की, जिसमें पूरी फैमिली का सफर बहुत आरामदायक होगा

0
2501
Force Urbania van
Force has come up with yet another van in India. Force Urbania Van Launched In India; Prices Start At Rs. 28.99 Lakh. Price and features.

Mumbai: भारत में धीरे-धीरे व्हीकल्स का चलन बढ़ते चला जा रहा है। आपको भारत के हर दूसरे घर में आज के समय की गाड़ियां देखने जरूर मिलेगी, इसीलिए भारत की हर ऑटो मोटर्स निर्माण कंपनी हर साल अपने द्वारा निर्मित गाड़ियों में अपडेशन करके उन्हें और ज्यादा सुविधाजनक बनाती है।

ऐसे ही भारत में एक वेन चला करती है जो स्कूली बच्चों को लाने ले जाने के अलावा कई सारे काम में मददगार होती है, परंतु उस वेन का डिजाइन ज्यादा विशेष नहीं है, जिसकी वजह से उसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। अब व्हीकल्स के बाजार में धूम मचाने आ रही है, फोर्स मोटर्स (Force Motors) की फोर्स अर्बनिया।

फोर्स अर्बनिया (Force Urbania) पुणे (Pune) महाराष्ट्र की एक कंपनी फोर्स मोटर्स जो यूटिलिटी वाहन निर्माता कंपनी भी है। इस वन की कीमत शोरूम में 28.99 लाख रुपये प्रारंभिक कीमत है। आपको यह वैन 3 वेरिएंट 10 सीटर 13 सीटर और 17 सीटर में मिलती है।

कीमत और बनावट

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि यह कार 3 वैरीअंट में लॉन्च हुई है, याने इस कार में 10 सीटर भी है 13 और 17 भी तो इनकी सिटिंग व्यवस्था के आधार पर इनकी कीमत भी भिन्न-भिन्न होगी। जैसे 10 सीटर याने सबसे छोटा करीब 3350 MM का व्हीलबेस जिसकी कीमत 29.50 लाख रुपये रुपया है।

वही 13 सीटर जो मीडियम व्हीलबेस जो 3615 MM का है, जो उसकी कीमत 28.99 लाख रुपए है और 17 सीटर सबसे बड़ा व्हीलबेस 4400 MM जिसकी कीमत 31.25 लाख रुपये है। यह कीमत भारत के एक्स शोरूम में दर्ज है। इस कार को डिजाइन करने में इस कंपनी का काफी समय लगा, परंतु इस वैन ने सभी गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

आपको बता दें इस कार (Force Urbania Van Car) में चढ़ने के लिए एक दरवाजा दिया गया है और विंडोज को स्लिड रखा गया है। इस लग्जरी वेन को पैसेंजर की सुविधा के लिए बहुत अच्छी तरह डिजाइन किया गया है। इस वेन की प्रत्येक सीट पर स्वतंत्र हैंडलाइट का विकल्प दिया है साथ ही आर्म रेस्ट भी दिया गया है।

पूरी तरह लग्जरी है यह वेन

आपको बता दें इस लग्जरी वेन में AC और एलईडी की व्यवस्था भी है, जो प्रत्येक सीटों के लिए अलग-अलग है, साथ ही इस वन में सभी सीटों के पास एक यूएसबी चार्जिंग आउटलेट बनाया गया है, जिसमें पैसेंजर को अपना मोबाइल चार्ज करने की सुविधा मिलेगी।

यदि आप इस वेन को फैमिली ट्रिप के लिए लेना चाहते हैं, तो इससे अच्छी वेन आपको नहीं मिलेगी। फोर्स मोटर्स ने इस वैन में 6 से 8 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम भी दिया हुआ है। इस वेन में कार की तरह सिस्टम और फेस लेआउट दिया गया है, जिससे ड्राइव करने वाले व्यक्ति को कोई भी परेशानियों का सामना नहीं करना।

बैन निर्माता कंपनी ने सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है

फोर्स मोटर्स ने न्यू बेन (New Van) में सुरक्षा पर पूरा ध्यान रखते हुए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम पर बहुत ही बेहतरीन काम किया है और केबिन के लिए फ्रंट ड्यूल एयर बैग्स के साथ ईएसपी दिए है ईएसपी का मतलब होता है।

इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जो इमरजेंसी की स्थिति में गाड़ी को आउट ऑफ कंट्रोल होने से बचाती है। यदि आप पहाड़ी इलाकों में भी इस बेन से जाते हैं, तो आपको इस वेन में मिलता है हील होल्ड एसिस्ट। इस प्रकार इस वेन को काफी सेफ्टी के साथ बनाया गया है।

जाने वेन की स्टाइलिंग के बारे में

यह वेन लंबे जरूर बनाई गई है परंतु इसका लुक बहुत ही बढ़िया है इसका फ्रंट बुल लुक इस गाड़ी को काफी ज्यादा आकर्षक बनाता है। वेन के फ्रंट लाइट और बैक लाइट को काफी आकर्षक तरीके से डिजाइन किया गया है, जो कार को और ज्यादा आकर्षक बनाती है। इस वेन में बेक में एक कमरा दिया है, जो वेन को पीछे तरफ मोड़ने में मदद करता है। इस वेन का उपयोग ऑफिस वर्क फैमिली टूर या फिर किसी पिकनिक टूर के लिए भी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here