जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त होने के बाद से Pakistan ने दुनियाभर में इस मसले पर इंटरनेशनल समर्थन प्राप्त करने के लिए सभी सम्भव प्रयास किये। लेकिन, पाकिस्तान को हर जगह से असफलता ही मिली। इन सबके बीच, European Union ने भी कश्मीर मुद्दे पर भारत का साथ दिया है।
यूरोपीय संसद द्वारा कहा गया है कि पाक एक संदिग्ध देश है और कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है। यूरोपीय संघ के नेता रिजार्ड जारनेकी ने बताया कि India दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमें जम्मू कश्मीर और भारत में होने वाली आतंकवादी गतिविधियों की ओर विचार करना चाहिए।
रिजार्ड जारनेकी ने Pakistan की निंदा करते हुए कहा कि ये आतंकवादी चांद से उतर कर धरती पर नहीं आते हैं। आतंकवादी का साथ देने वाला पड़ोसी देश से भारत में घुस जाते हैं। उन्होंने बताया कि हमें इस मुद्दे पर भारत को समर्थन देना चाहिए।
https://twitter.com/Jehlamtimes/status/1174250858013478912
इसी के साथ यूरोपीय संघ के एक अन्य नेता फुल्वियो मार्तुसाइल्लो ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत के विरुद्ध परमाणु हथियारों को उपयोग करने की चेतावनी दी है। पाकिस्तान एक ऐसा स्थान बन गया है, जहां आतंकवादी यूरोप में आतंकी घटनाओ को अंजाम देने की प्लानिंग बनाते हैं।
कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तो को लेकर तनाव जारी है। धारा 370 हटाय जाने से पाकिस्तान बौखलाहट में बॉर्डर पर सीजफायर का भी लगातार उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापारिक संबंध भी खत्म कर दिए हैं।



