इस कंपनी ने एक ऐसी छोटी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की, जिसमे फीचर्स अधिक और कीमत कम है

0
1107
Small EV Car
In South Africa, EVs have been mostly unaffordable for the middle-to-lower class. The Eleksa CityBug Company launched small and low cost electric car.

Photo Credits: Twitter

Delhi: जब से पेट्रोल और डीज़ल के दान बढे और लोगो को आने जाने के लिए खर्चा ज्यादा करना पड़ा, तब से लोग गाड़ी के ईंधन के तौर पर दूसरा ऑब्शन खोजने लगे। लोगो का ध्यान इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ खींच रहा है। भारत सरकार भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेन और बढ़ावा देने पर ज़ोर दे रही है। सरकार ने ऐसी कंपनीयों के लिए दरवाज़े खोल दिए हैं, जो EV कार पर काम करती है।

भारत सर्कार भी पूरे देश में हर शहर में हर 3 KM पर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन (Electric Car Charging Station) खुलवाने पर ज़ोर दे रही है। ऐसी संभावना जताई जा रही है की आने वाले 2 सालों भारत के सडकों में अधिकतर इलेक्ट्रिक कार ही दौड़ेंगी। इससे प्रदुषण भी नहीं होगा, जो पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा है।

अभी के दौर में इलेक्ट्रिक कारों को लेने एक एक समस्या यह है की इनकी कीमत बहुत ज्यादा है। ऐसे में आम लोग इन कारों को लेने से कतरा रहे हैं। अब कोई सस्ती इलेक्ट्रिक कार आये, तो लेंगे वाली बात हो गई है। इस स्थिति में एक कंपनी छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कार (Small and low Price Car) लेकर आई है। इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली बड़ी कंपनी Eleksa ने अपनी न इलेक्ट्रिक कार को मार्केट में लॉन्च किया है।

बिजली से चलने वाली इस नई कार को कंपनी ने साउथ अफ्रीका में Eleksa CityBug के नाम से लॉन्च किया है। Eleksa CityBug को बजट कैटेगरी में पेश किया गया है और जिसके चलते दक्षिण अफ्रीकी बाज़ार में अभी तक की सबसे सस्ती इल्केट्रिक कार मानी जा रही है। इस कार का वजन लगभग 450 किग्रा है। दो दरवाजे वाली कंपैक्ट कार में चार लोग आसानी से यात्रा कर सकते हैं।

अभी यह कार दक्षिण अफ्रीकी लोग ले सकेंगे और फिर भारत में भी आने के आसार बनने। भारतीय मुद्रा में इस कार को लगभग 11 लाख रुपए में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस कार के बारे में कहा है कि Eleksa CityBug को शहर के दायरे में एक छोटे गाड़ी के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है।

आने वाले वक़्त में कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। इसमें डिलीवरी वैन के अलावा फैमिली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार भी शामिल है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है की कंपनी अपनी कार Eleksa CityBug को यूरोपिय देशों के अलावा विश्व के कई हिस्सों में पेश कर चुकी है। ऐसा पहला मौका है जब कार को साउथ अफ्रीका में लांच किया गया है।

कंपनी ने इस कार के बारे में दावा करती है कि CityBug एक आदर्श सिटी कार है। इसकी न्यूनतम चार्जिंग लागत लगभग 15 सेंट प्रति किलोमीटर है। एक बार चार्ज होने पर यह गाड़ी 100 किलोमीटर की रेंज देगी और 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार की स्पीड देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here