
Ranchi: क्रिकेट का क्रेज हमारे देश में अन्य खेलों की अपेक्षा बहुत अधिक है। आज भी देश के लोग दूसरे खेल से ज्यादा क्रिकेट (Cricket) को देखना पसंद करते है। इसकी लोकप्रियता हर खेल से ज्यादा है। क्रिकेट की लोकप्रियता कि वजह से भारतीय खिलाडियों को भगवान की तरह पूजते है।
लोग इन्हें अपना रोल मॉडल भी मानते है ओर इनकी ही तरह बनने का प्रयास करते है। सचिन तेंदुलकर, सहवाग, विराट कोहली, एम एस धोनी यह वह खिलाडी है, जिनको लोग भगवान मानते है। इनकी लोकप्रियता के विषय में हम जितना कहे उतना कम है।
केप्टन कूल एम एस धोनी जिन्होंने जिताया वर्ल्ड कप
एम एस धोनी (MS Dhoni) को केप्टन कूल के नाम से जाना जाता है। इनका पूरा नाम महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) है। धोनी की कप्तानी में ही हमारे देश की क्रिकेट टीम ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में बनडे का वर्ल्ड कप जीता था।
अब उन्होंने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है, लेकिन आज भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहते है। उनके जीवन से जुड़ी हर छोटी मोटी खबरों के बारे में जानकारी हमे सोशल मीडिया के थ्रू मिलती रहती है।
धोनी घुटनों के दर्द से थे काफी परेशान
अभी हाल ही में खबर आई थी कि महेन्द्र सिंह धोनी अपने घुटनों के दर्द (Knee Pain) की वजह से काफी परेशान है। आप सोच रहे होंगे कि इतने बड़े सेलिब्रिटी है, तो धोनी अपने दर्द का इलाज किसी नामी गिरामी हॉस्पिटल में करवा रहे होंगे। लेकिन आपको जानकारी के लिए बात दे कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
2020💔
महेंन्द्र सिंह धोनी ने लिया अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों सें संन्यास😢😢 कुछ यादगार लम्हें जो हमेशा याद रहेगें😢 pic.twitter.com/bMzYZ6iXGm
— ( बृजवासी) सत्येंन्द्र कुमार #३ह 🙏 (@Satendr__kumar) August 15, 2020
अभी हाल ही में खबर आई है, कि धोनी अपने घुटनों के दर्द का इलाज किसी बड़े हॉस्पिटल में नहीं करवा रहे। बल्कि वह पेड़ के नीचे बैठने वाले एक बैद्य की 40 रूपये की दवा से अपने घुटनों का इलाज करवा रहे है।
पेड़ के नीचे बैठने वाले वैद्य से कराया इलाज
जी हॉं आपने सही पढ़ा केप्टन कूल अपने घुटनो का इलाज राज्य झारखंड (Jharkhand) कि राजधानी रांची (Ranchi) में ही पास के किसी गॉंव में पेड़ के नीचे बैठने वाले एक वैद्य (Vaidya) से करवा रहे है।
यह वैद्य इस गॉंव में बहुत ही फेमस है और वह लोगों का इलाज पारंपरिक तरीके से जड़ी बूटियों की सहायता से करते है। हर पेशेंट से वह केवल 20 रूपये फीस के तौर पर लेते है। उन्होंने धोनी से भी 20 रूपये फीस ली ओर उनका इलाज किया। उनकी दवा से धोनी को काफी आराम भी लग हो रहा है।
सिर्फ 40 रूपये की दवा से लगा आराम
आपको जानकारी के लिए बता दे, कि रांची राजधानी के लगभग 80 किलोमीटर दूर गलगली नाम के धाम (Galgali Dham) में गाय का दूध, विभिन्न तरह की जड़ी बूटी और पेड़ की छाल का उपयोग करके पारंपरिक दवायें बनाई जाती है।
केप्टन कूल (Captain Cool) ने यहॉं के वैद्य से दर्द के इलाज के लिए 4 बार आकर दर्द की खुराख ली है। महेन्द़ सिंह धोनी ने अपने माता पिता के लिए भी यही से दर्द की दवा खरीदी है। कहा जा रहा है कि वैद्य की दवा से उनके माता पिता के दर्द भी ठीक हो रहे है।
घुटनो के दर्द का रामबाण इलाज है बंदन सिंह जी की दवा
हम जिस वैद्य के बारे में बता रहे है, उनका नाम बंदन सिंह खेरवार (Bandhan Singh Kharwar) है। वह केवल रांची ही नही बल्कि कई राज्यों के लोगों का इलाज करते है। कहते है कि उनके यहां पर विभिन्न राज्यों से लोग इलाज करवाने आते है।
यहां के मरीजों से जब पूछा गया कि उनको वैद्य जी की दवाई से क्या फायदा हो रहा है। तो वह बताते है कि वैद्य जी की दवा से जोड़ो का दर्द जड़ से खतम हो जाता है। इसके साथ ही वह कहते है कि वैद्य जी की दवा से इलाज करा कर वह लोग बहुत ही संतुष्ट है।
बड़े दिल वाले है एम एस धोनी
बैद्य बंदन सिंह खेरवार जी धोनी के विषय में बताते है, कि महेंन्द्र सिंह धोनी को अपनी बड़ी उपलब्धि का बिल्कुल भी घमंड नहीं है। वह बताते है कि धोनी एक साधारण मरीज की ही तरह उनके पास आते है ओर अपने दर्द की दवा लेकर चले जाते है।
#MSDhoni @msdhoni gets treatment for knee in #Ranchi village, doctor sits under a tree . pic.twitter.com/ws5EJxwc6C
— Jayprakash MSDian 🥳🦁 (@ms_dhoni_077) July 1, 2022
आगे जानकारी देते हुए वै़द्य बताते है कि धोनी के उनके पास इलाज के लिए आने की वजह से अब बहुत भीड उनके पास रहती है। क्योंकि धोनी के सभी फैन उन्हें ही देखने के लिए यहॉं पर इकट्ठे हो जाते है। हालांकि वह कहते है, उनके यहां आने की वजह से उनके दवा को लोग और भी ज्यादा खरीदने लगे है। लेकिन भीड़ की वजह से परेशानी होने के कारण धोनी अब गॉंव में आकर गाड़ी से उतरते नहीं है। बल्कि बाहर से ही दवा की खुराख लेते हुए चले जाते है।
वह आगे धोनी की तारीफ करते हुए कहते है कि धोनी (Dhoni) बहुत ही अच्छे और बड़े दिल के इन्सान है। गॉव के बहुत से लोगों ने धोनी के साथ तस्वीर खींची है। उन्होंने किसी को तस्वीर के लिए मना भी नहीं किया। उन्होंने खुशी खुशी सबके साथ फोटो भी खिचवाई है।



