धोनी जैसा दोस्त कहां, जब धोनी ने दोस्त के ट्रीटमेंट के लिए बुला दिया था हवाई जहाज़

0
1202
Dhoni News
Mahendra Singh Dhoni With His Friend Santosh Lal. Dhoni Learned to Play ' Helicopter Shot ' From Santosh Lal. Dhoni's trademark ‘Helicopter Shot’ was taught to him by his close friend.

File Photo Credits: Twitter

Ranchi: धोनी एक अच्छे क्रिकेटर के साथ अच्छा साथी भी है। जो अपने दोस्तों का कभी साथ नही छोड़ते। हर समय उनकी मुसीबत में उनका साथ देते है। धोनी ने क्रिकेट के दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसी बीच उनके इस सफर में उनके मित्रों का खासा योगदान रहा है।

माही के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ ने उन्हें क्रिकेट फैंस के दिल में एक अलग जगह दिलाई है। लेकिन उन्हें ये शॉट उनके बचपन के मित्र संतोष लाल ने सिखाया था। इस बात का जिक्र उनके ऊपर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में भी किया गया है।

भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जितने कूल मैदान पर नजर आते हैं उतने ही कूल वो घर पर भी दिखाई देते हैं। माही पर बनी फिल्म ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ पर्दे पर आते ही छा गई थी। इस फिल्म में माही से जुड़ी हर बात बताई गई थी। करोड़ो के मालिक होने पर भी धोनी सामान्य जिंदगी जीते है।

फिल्म का एक दृश्य

इस फिल्म में धोनी (MS Dhoni) ने ये शॉट आपने दोस्त संतोष (Santosh Lal) से ही सीखा था। उनका देहांत साल 2013 में हो गया था। संतोष इस शॉट को थप्पड़ शॉट नाम से बुलाते थे। धोनी ने जब संतोष को ये शॉट मारते हुए देखा था, तो उन्होंने अपने दोस्त से इस शॉट को सीखने की मांग की थी।

जिसके बाद संतोष ने धोनी को ये शोट सिखाकर (Dhoni Learned to Play Helicopter Shot From Santosh Lal) अपनी अलग पहचान बना ली थी, उनके दिल मे। धोनी पर बनी फिल्म में भी इस सीन को दिखया गया था और यह सीन लोगो को दिलों को छू गया था।

कभी नहीं छोड़ा दोस्तों का साथ

भारतीय टीम में अपनी पहचान बनाने के बाद भी धोनी ने अपने दोस्तों का साथ कभी नहीं छोड़ा। धोनी के मित्र संतोष लाल (Mahendra Singh Dhoni Friend Santosh Lal) एक वक़्त एक बीमारी से जूझ रहे थे, तब धोनी ने उनकी जान बचाने का हर संभव प्रयास किया था।

संतोष एक्यूट पैंक्रियाटिटीज नामक बीमारी से ग्रसित थे, ऐसे में उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली लाने के लिए धोनी ने एयर एंबुलेंस का इन्तेजाम कराया था, परंतु इसके बाद भी धोनी अपने दोस्त को नहीं बचा सके। पर धोनी ने कभी भी अपने दोस्तों का साथ नहीं छोड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here