
File Photo Used
Jabalpur: दूध से बने सभी उत्पाद ह्यूमन बॉडी के लिए बहुत अच्छे होते है। दूध और दूध से बने सभी उत्पाद में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है। जो हड्डियों और शरीर की शेलो की मरम्मत करता है। आप को बता दें, एक संतुलित आहार में 1000 ग्राम कैल्शियम की मांग होती है, जो 2 गिलास, 4 गिलास छाछ और 100 ग्राम पनीर से दूध से पूरी होती है।
बहुत से बच्चे दूध को पसंद नहीं करते और वे दूध नहीं पीते, इससे इनका विकास रुक जाता है। बहुत से बच्चे हाइट में छोटे रह जाते है या फिर एक दम दुबले पतले होते है। परंतु लगातार गौ वध से उनके वंश में कमी आ गई है। और दुग्ध उत्पाद कम हो गया है, जिससे अपने व्यापार को चलाने के लिये तरह तरह के केमिकल उक्त पदार्थो का उपयोग हो रहा है।
पनीर (Paneer) भी कई केमिकलों से मिला कर बनाया जा रहा है। लोग अक्सर बाजार का ख़रीदा हुआ पनीर उपयोग करते है कुछ समय से ये शिकायत भी आ रही है कि पनीर अब पहले की तरह नहीं आ रहा, यह थोड़ा रबर की तरह लगता है, तो इसका कारण केमिकल है।
आज हम घर पर ही पनीर बनाना सीखेंगे (Paneer Recipe At Home) वो भी दही से एक दम सॉफ्ट और देरी से भी अच्छा स्वास्थ और सुरक्षा के साथ तो चलिए जानते है कैसे बनाए पनीर।
घर पर पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
घर पर पनीर बनाने (To Homemade Paneer Recipe) के लिए 2 से 3 लीटर दूध, एक से दो चम्मच दही, और आवश्यकता अनुसार पानी इतने दूध से आप करीब 1 से 1,5 किलो ग्राम पनीर बना सकते है।
पनीर बनाने की विधि
अक्सर लोग नीबू के रस और सिरके से पनीर बनाते है, पर आज हम दही से सॉफ्ट और टेस्टी पनीर बनाएंगे। पनीर बनाने के लिए सबसे पहले हम पूरे दूध में से आधा लीटर दूध का हम दही बनाएंगे, इसके लिए एक बर्तन में दही जमाने के लिए दूध को उबाल कर गुनगुना होने तक ठंडा करना है।
इसके बाद 3 से 4 कप पानी डाल कर जो दही लिया है, उसे दूध के पूरे बर्तन में चम्मच की सहायता से थोड़ा थोड़ा दूध को बिना हिलाए डाल देना है। ऐसे में दही बहुत अच्छा जमता है। ये पानी हम इस लिए ऐड कर रहे है, क्योंकि इसी से हमारा पनीर बनेगा अब इस दही को हमें खट्टा होने के लिए रख देना है।
करीब 1 से 2 दिन किसी गर्म जगह पर रखना होता है, जिससे दही खट्टा हो सके। जब 1 से 2 दिन के बाद आप दही को देखेंगे, तो दही का पानी ऊपर और गाड़ा दही नीचे होता है। अब सावधानी से इस दही के पानी को किसी अलग बर्तन में ट्रांसफर कर लेते है और बाकि के बचे दही से हम रायता या फिर कोई भी दही से बनने वाला व्यंजन बना लेते है।
दही के पानी का होगा इस्तेमाल पनीर बनाने में
इसके बाद अब जो बाकि का बचा हुआ हेवी फेट वाला दूध उसे एक बड़े से बर्तन में रख कर उबाल लीजिये। इसके बाद दूध को गुनगुना होने तक ठंडा कीजिये और साथ में दही (Curd) से निकला पानी को एक बार चख कर देख लीजिये। अगर ज्यादा खट्टा हो तो उसमें थोड़ा सा पानी मिला लीजिये।
इसके बाद उस दही के पानी को भी थोड़ा गर्म कर लीजिए। जिससे आपका पनीर अच्छा बनेगा। दूध जब ठंडा हो जाएगा, यानि हल्का गुनगुना होगा, तो आप उसमे एक चम्मच की सहायता से थोड़ा थोड़ा दही का गर्म पानी डालते जाए थोड़ी देर में आप देखेंगे कि दूध फटने लगा है और पनीर बनने की क्रिया प्रारम्भ हो चुकी है।
ध्यान देने योग्य बातें
ध्यान रहे की दही का पानी पूरा एक साथ नहीं डालना है और दूध में पानी को मिक्स करते वक्त चम्मच को एक ही दिशा में घुमाए इससे आपका पनीर टूटता नहीं है और एक दम बाजार जैसा बनता है और यदि दूध नहीं फटता, तो दही के पानी को थोड़ा और गर्म का लें। इससे आपका दूध जल्दी फट जाएगा।
इसके बाद अब इस पनीर के पानी को छानने के लिए एक सूती कपड़ा ले और उसमें सारे पनीर को निकाल कर उसे घुमाते हुए पानी निकाले। पानी निकालते समय ज्यादा जोर न दें। अब पनीर के ऊपर कुछ वजन वाली चीज़ को उसके ऊपर रख दें 2 से 3 घंटे में पानी निकल जाएगा और आपका पनीर बनकर तैयार हो जाएगा।
यह विधि थोड़ी लंबी जरूर है, परंतु इस विधि से बनाया गया पनीर बहुत सॉफ्ट और टेस्टी बनता है और आप जब चाहे तब बना सकते है साथ ही पनीर से निकला पानी भी बहुत फायदेमंद होता है, इसका उपयोग आप छाछ की तरह भी कर सकते है।



