यहाँ पर बॉस ने दीपावली पर खुशियां बांटी, अपने कर्मचारियों को कार और बाइक दिवाली गिफ्ट कर दी

0
2798
Diwali Gift
Boss gifted car and bike to his employees. Chennai jewellery shop owner Jayantilal Challani gifts cars and bikes to employees for Diwali.

Chennai: दिवाली का त्योहार (Diwali Festival) आने ही वाला है। दिवाली मे जो रौनक लोगों के चेहरे और घर मे होती है वह किसी अन्य त्योहार मे नही। दीवाली के दिन पूरी पृथ्वी दियो की रोशनी से जगमगा जाती है।

इस त्योहार के समय चाहे प्राइवेट जॉब करने वाला व्यक्ति हो या फिर सरकारी नौकरी करने वाला व्यक्ति हर किसी की चाहत बस यही होती है कि दीवाली के दिन उसे बॉस या फिर कंपनी के साइड से कोई भी गिफ्ट मिले।

वैसे तो दिवाली के त्योहार में कर्मचरियों (Employees) को अपने मालिक कि तरफ से कुछ ना कुछ भेंट जरूर मिलती है। ऐसा बहुत ही कम होता है कि कोई बोनस कर्मचारी को ना मिले। चूंकि त्योहार आने ही वाला है इसलिए कई रुझान आने भी लगे है।

कुछ बॉस ऐसे होते है, जो अपने सभी कर्मचारियों को काफि अच्छे और महंगे गिफ्ट देते है। ताकि उसके कर्मचारी प्रोत्साहित हो। हमने आसपास दीवाली के गिफ्ट के तोर पर मिठाई, कुछ पेसे, गिफ्ट या फिर सैलरी बढ़ने जेसी खबरें सुनी है।

आज जो गिफ्ट की न्यूज हम आपको देने वाले है, उसे जानकर आप हैरान जरूर हो जाएंगे। एक बात हाल ही मैं सामने आई है। खबर है कि एक बिजनेसमैन ने अपनी शॉप के सभी कर्मचारियों को कार तथा बाइक भेंट की है। जी हां कार और बाइक।

चलानी ज्वेलर्स नाम की शॉप के मालिक ने अपने एंप्लॉयज को गिफ्ट की कार तथा बाइक

चेन्नई में एक मशहूर ज्‍वेलरी शॉप (Chennai Jewellery Shop) है। इस ज्वेलरी शॉप का नाम चलानी ज्वेलर्स है। इस शॉप के मालिक ने दिवाली के उपहार (Diwali Gift) में अपने सभी कर्मचारियों को कारें तथा बाइक्‍स भेंट कर दी है।

आपको बता दे कि शॉप चलानी ज्‍वेलर्स के जो मालिक है उनका नाम जयंती लाल (Jayantilal Challani) है। उन्होंने रविवार को अपनी शॉप में काम करने वाले 30 कर्मचारी को दीवाली गिफ्ट मे कार और बाइक दी है। जयंती लाल जी ने 10 कर्मचारियों को कार तथा 20 कर्मचारि को बाइक दिवाली गिफ्ट में दी है।

इस गिफ्ट को देने के बाद जयंती लाल ने कहा उनके कर्मचरि प्रोत्साहित हो इसलिये यह उपहार उन्होंने इन कर्मचारियों को दिया है। वह कहते है कि हर उतार-चढ़ाव में उनके शॉप के कर्मचारी उनके साथ रहे है।

कैश देना चाहते थे पर बाद मे गाड़ी देने का निर्णय लिया

जो जानकारी आई ही उसके मुताबिक शॉप में जो अधिकारी है, उन्होंने बताया कि इस बार मालिक ने हर साल से कुछ अलग करने का फैसला किया। उन्होंने कैश के तोर पर बोनस देने की जगह सभी कर्मचारी को गाड़ी दीवाली गिफ्ट के तोर पर दी।

ज्वेलरी शॉप के मालिक जयंती लाल जी ने सोचा कि अगर वह कर्मचारियों को केश देते है, तो कैश दो महीने में ही खत्म हो जाएगा। लेकिन अगर वह कार या फिर बाइक देते है, तो वह लंबे वक्त तक उन लोगों के साथ रहेगी और काम आएगी।

जब यह गिफ्ट एंप्लॉयज को मिला, तो वह सरप्राइज हो गए। उनका कहना है कि इस गिफ्ट के बारे मे उन लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। जब कर्माचारियों को यह सरप्राइज मिला तो सभी बहुत ही भावुक नजर आए।

शॉप के मालिक जयंती लाल ने जो कार कर्मचारियों को दी हैं, वह ऑटोमेटिक कार हैं। जो कि 5 साल की गारंटी वाली कारें हैं। वही इन कार्स का इंश्योरेंस कवरेज करके और टंकी फुल करके जयंती लाल द्वारा कर्मचारियों को दी गई है। इस साल के पहले भी जयंती लाल ने चलानी ज्‍वेलरी के सभी कर्मचारियों को 8 कारें तथा 18 बाइक्‍स गिफ्ट में दिए थे।

जयंती ने इस साल यह भेंट कर्माचारियों को देने के बाद कहा कि उनकी शॉप के सभी कर्मचारी केवल कर्मचारी नहीं हैं। ब्लकि वह सब उनके परिवार की तरह हैं। इसलिए परिवार समझकर ही उन्होंने यह बोनस गिफ्ट सभी कर्मचारियों को दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here