
Noida: सोशल मीडिया पर नोएडा की सड़क पर दौड़ते हुए प्रदीप मेहरा (Pradeep Mehra) का एक वीडियो वायरल हो गया। इस 19 साल के लड़के के वीडियो (Video) ने पूरे देश का दिल जीत लिया। इस वीडियो को अपनी कार से जाते हुए फिल्ममेकर विनोद कापड़ी (Filmmaker Video Kapri) ने बनाया था और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह वीडियो सभी को पसंद आया और लोग तारीफ करने लगे।
हर कोई प्रदीप के बारे में जानना चाहता है। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Businessman Anand Mahindra) ने भी प्रदीप मेहरा की तारीफ की है। इस वीडियो में देखा गया की प्रदीप मेहरा रोजाना नोएडा के सेक्टर-16 से बरोला तक तेज़ दौड़ लगा कर अपने घर जाता है।
विनोद कापड़ी ने वीडियो पोस्ट कर उसके साथ में लिखा कि उन्होंने युवक को अपनी कार से लिफ्ट देने का ऑफर दिया, लेकिन उसने मना कर दिया। लड़के ने जो वजह बताई उसे सुन कर दिन से बहुत सम्मान आया।
इस वीडियो पर अनेक लोगो के रिएक्शन आ रहे हैं। कई स्टार्स जैसे ही हरभजन सिंह और केबिन पीटरसन ने भी प्रदीप की तारीफ की है। एक यूजर ने जाने मने बिज़नेसमैन आनंद महिंद्रा को टैग कर उनसे पूछा कि क्या किसी तरह से इस युवक की मदद की जा सकती है। इस पर उनका जवाब आ गया है। इस बड़े व्यवसाई का रिप्लाई सभी का दिल छू गया।

आनंद महिंद्रा ने इसे रीट्वीट करते हुए रिप्लाई दिया की यह वाकई में प्रेरक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेरा मंडे मोटिवेशन क्या है? ये फैक्ट कि वह कितना इंडीपेंडेंट है और राइड के ऑफर को मना कर रहा है। उसे किसी की मदद नहीं चाहिए। वह आत्मनिर्भर है।
This is indeed inspiring. But you know what my #MondayMotivation is? The fact that he is so independent & refuses the offer of a ride. He doesn’t need help. He is Aatmanirbhar! https://t.co/8H1BV4v5Mr
— anand mahindra (@anandmahindra) March 21, 2022
आपको बता दें की प्रदीप मेहरा उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। उसकी मां बीमार होने की वजह से अस्पताल में भर्ती है और वह नोएडा में अपने भाई के साथ रहता है। दोनों भाई नाईट शिफ्ट में नौकरी करके हैं। प्रदीप नोएडा सेक्टर-16 में स्थित McDonald’s में काम करता है। उसे सेना में भर्ती होना है।
This is beautiful ❤️ solah se Barola #PradeepMehra
It represents every youth of our country who aspires doing big and works relentlessly in achieving it. pic.twitter.com/lHIQaygYng— Avinash Narendra Sharma (@avinashvaani_in) March 22, 2022
प्रदीप सेना में भर्ती होने के लिए रात को काम के बाद अपने कमरे तक दौड़ लगाकर जाता है। वह रोजाना लगभग 10 किलोमीटर बरोला स्थित अपने किराए के कमरे पर दौड़ लगाकर जाता है। इससे उसकी दौड़ने की प्रैक्टिस भी हो जाए है, इसी कारण उसने विनोद के कार से लिफ्ट देने के ऑफर को मना किया था।



