इस युवा ने कैब सर्विस का स्टार्टअप शुरू किया और हजारों को रोजगार देने वाला बड़ा बिजनेस बन गया

0
2557
Dilkhush AryaGo Cab
Bihar man Dilkhush Kumar startup AryaGo Cab service success story in Hindi. AryaGo Cab became Brand Of Bihar. Unique business idea.

Photo Credits: Twitter

Madhepura: देश में इस समय युवा व्यवसायियों के बनने और स्टार्टअप (Startup) खुलने की बहार सी आई हुई है। पूरे देश से कई लोगो ने अलग अलग छोटे बड़े उद्योग में अपने हंथ आज़माये। कई लोगो को सफलता मिली और कई लोगो ने कुछ नुक्सान उठाकर अच्छा व्यवसाई बनने की राह में सीख ली।

इस स्टार्टअप की रेस में बिहार भी कहा पीछे रहने वाला था। कई बिहारियों ने भी स्टार्टअप शुरू किये और सफलता हासिल की। ऐसे ही बिहार के एक बेटे ने अपना काम शुरू करके धमाल मचा दिया। देश में स्टार्टअप कल्चर काफी तेजी से फल फूल रहा है और बिहार के दिलखुश कुमार (Dilkhush Kumar) ने भी अपना स्टार्टअप शुरू किया।

एक निजी बस चालक का बेटा जिनका नाम दिलखुश कुमार है, कभी रोजगार के लिए भटका करते थे और आज हजारों को रोजगार दे रहे हैं। इस युवा ने कैब सर्विस स्टार्टअप कर अभी के समय में लगभग 10 हजार युवाओं को रोजगार देने का काम किया हैं।

आपको बता दें कि ये अपने स्टार्टअप को लेकर प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) से भी बात चीत कर चुके हैं। दिलखुश ने 5 साल पहले कोसी के इलाकों में कैब चलाना स्टार्ट किया था। दिलखुश ने अपनी कंपनी का नाम आर्य गो (Arya Go) कैब रखा था।

कुछ ही समय में इस इलाके में उनका एप्लीकेशन (AryaGo Cab App) लोगो को मोबाइल में तेज़ी से डाउनलोड होने लगा और लोग इनकी कैब सर्विस को काफी पसंद करने लगे। जानकारी हो की दिलखुश की ये कैब सेवा दरभंगा, सहरसा व मधेपुरा जैसे शहरों में चल रही है।

आज वे अपने बिजनेस आईडिया (Business Idea) और मेहनत की वजह से अपने कैब स्टार्टअप (Cab Startup) को कामयाबी की राह पर ले आये हैं। जिससे 10 हजार लोग काम करते हैं और उनकी वजह से उन लोगो का घर परिवार का पालन पोषण होता है। ज्ञात हो की 6 जून 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवा स्टार्टअप वालों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी। इसमें दिलखुश की कंपनी आर्या ग्रुप कैब को भी सम्मलित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here