
Shimla: दोस्तों छुट्टियां मनाना किसे पसंद नही है। जैसे-जैसे ट्रैवलिंग और ट्रांसपोर्टेशन की सुविधाएं बढ़ती जा रही है वैसे वैसे इंसान भी अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से घूमने के नए-नए बहाने खोज लेता है। जब बात हॉलिडे डेस्टिनेशन की आती है।
लोग चाहते हैं वह कोई ऐसी जगह घूमने जाएं जो एकदम यूनिक हो ज्यादा भीड़ भाड़ ना हो और सुविधाजनक भी हो, इसके चलते पहाड़ी वादियां हमेशा से ही टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र रही है। जिसमें हिमाचल प्रदेश लोगों की पहली च्वाइस है, हिमालय (Himalaya) की गोद में स्थित हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) को धरती का स्वर्ग कहें तो झूठ नहीं होगा, यह भारत के उत्तर में स्थित है।
इसमें झील पर्वत नदियां पेड़ और इन सब से मिलकर के जो प्राकृतिक सुंदरता बनती है। वह आपका का मन मोह लेगी, परंतु फिर भी हिमाचल में कई ऐसे डेस्टिनेशन है, जो अनछुए हैं ट्रैवलर्स के द्वारा उन्हें आज भी एक्सप्लोरर करना बाकी है। यदि आप अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां (Family Weekend) बिताने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्पॉट्स बताने वाले हैं, जो हिमाचल के आपकी यात्रा को एकदम यूनिक बना देंगे।
झीलों और पहाड़ियों में स्थित पब्बर घाटी
हिमाचल घूमने वालों का ध्यान कभी भी इस घाटी (Pabbar Valley) की ओर नहीं गया हम बात कर रहे हैं पब्बर घाटी की जोकि हिमाचल की राजधानी शिमला (Shimla) से करीब 80 किलोमीटर दूर तिब्बत रोड पर स्थित है।
रोहरु ट्रैकिंग यहीं से स्टार्ट होती है, यह घाटी झील नदियों एवं ऊंचे ऊंचे पर्वतों के एकदम मध्य स्थित है। जिस वजह से यह अत्यंत खूबसूरत और सुरम्य प्रतीत होती है। यहां पर कुछ होटल हैं, जहां आप रुक कर के एक अच्छा समय बता सकते हैं।
#Pabbar_Valley a completely unvisited paradise on earth 🌏 near Rohru . #Shimla ❣️…. #Hidden_Beauty 💖#Himachal_Pradesh 💕 pic.twitter.com/IgeGjP6Gd5
— 🇮🇳 सृजन (@chup_kr_tu) May 20, 2019
साथ ही यदि आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं, तो यहां से आप रोहरू ट्रैकिंग (Rohru Tracking) की शुरुआत भी कर सकते हैं। ट्रैकिंग की शुरुआत हमेशा किसी प्रोफेशनल ट्रेनर या गाइड के देखरेख में ही करें सुरक्षा की दृष्टि से यह बहुत जरूरी होता है।
डलहौजी का खजियार
बताना चाहेंगे वैसे तो खजियार (Khajjiar) चंबा डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत आता है, परंतु यहां जाने के लिए सबसे आसान रास्ता डलहौजी से पड़ता है, जिससे इसकी दूरी लगभग 1 घंटे की है खजियार वास्तव में ऊंचे-ऊंचे पेड़ों के बीच में एक मैदान नुमा स्पॉट है, जिसे ट्रैवलर्स के द्वारा मिनी स्विट्जरलैंड का दर्जा दिया गया है।
Choose your season to visit my place. Khajjiar Himachal Pradesh pic.twitter.com/cTr26MKj7A
— Siddharth Bakaria🇮🇳 (@SidBakaria) June 12, 2021
यह बहुत ही खूबसूरत घाटी है, साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी है, लोगों का आकर्षण का केंद्र है, क्योंकि यहां पर एक नाग मंदिर है, जिसे खज्जी के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में लोगों की गहरी आस्था है और ऐसा माना जाता है कि यह मंदिर शेषनाग या उनके वंश से जुड़ा है। अगर आप स्विट्जरलैंड देखने का ख्वाब रखते हैं, तो एक बार खजियार जरूर घूम कर आए।
चिटकुल तिब्बत की सीमा से सटा भारत का अंतिम गांव
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के अंतर्गत आने वाला चिटकुल गांव (Chitkul Village) भारत का अंतिम एवं सबसे ऊंचा गांव (Last Village Of India) है। यह सांगला घाटी के अंतर्गत आता है, जो बस्पा नदी के किनारे स्थित है।
The last Village on the Indo -Tibet Border : Chitkul HP.#DekhoApnaDesh 🇮🇳 pic.twitter.com/mGvugeuwaI
— प्रियंवदा 🇮🇳🚩 (@Priyamvada22S) September 7, 2021
भारत तिब्बत की सीमा से जुड़ा हुआ यह गांव अपने खूबसूरत मौसम और वादियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां टूरिस्ट के लिए खास लकड़ियों के कॉटेज बनाए गए हैं, जो बेहदआकर्षण का केंद्र रहा है, साथ ही खाने वाला आलू भी यहां का बहुत प्रसिद्ध है।
और भी हैं बहुत से प्लेसेस जहा जरूर जाएं
दोस्तों वैसे तो हिमाचल की गोद में हॉलिडे डेस्टिनेशन (Holiday Destination) के नाम पर इतना खजाना छुपा है कि किसी एक पोस्ट में सबको शेयर कर पाना असंभव है, ऊपर लिखे स्पॉट्स के अलावा आप इन जगहों पर भी जाकर अपनी छुट्टियां मना सकते हैं जैसे, प्रयागपुर, शोजा, लमजा, बारोट एवं बैरल।
Someone mentioned Chitkul yesterday & the memories came flooding back. Chitkul, the last Himachali village before Indo-Tibetan border, with Kinner Kailash mountains in the backdrop & crystal clear Baspa river flowing through it, it is sight to behold. Good day folks! 🤗❤️ pic.twitter.com/uMwWiuEPVb
— Dr. Ajayita (@DoctorAjayita) July 27, 2020
जब भी आप हॉलीडे प्लान करें, हिमाचल के वेदर के अनुरूप कपड़े अवश्य करें, क्योंकि यह बर्फ से ढंकी घाटियां आपको ठंड का बेहद कंपकपाने वाला एहसास देंगी। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका लगेज लिमिटेड होना चाहिए, क्योंकि कहते हैं यदि सफर का मजा लेना है तो सामान कम रखिए। आप की पैकिंग में एक टॉर्च, पावर बैंक एवं कुछ इमरजेंसी मेडिसिंस जरूर होनी चाहिए।



